उदयपुर की घटना के बाद यूपी पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले हो जाएं सावधान

उदयपुर की घटना के बाद यूपी पुलिस अलर्ट, सोशल मीडिया पर कोई भी टिप्पणी करने से पहले हो जाएं सावधान

Published : Jun 29, 2022, 07:30 PM IST

उदयपुर में हुई घटना के बाद यूपी में हाई अलर्ट जारी किया गया है। इस बीच सोशल मीडिया पर भी कड़ी नजर रखी जा रही है। हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ सख्त एक्शन लेने की तैयारी है। 

लखनऊ: राजस्थान के उदयपुर में मंगलवार नुपुर शर्मा का समर्थन करने के बाद एक व्यक्ति की निर्मम हत्या कर दी गई। जिसके बाद यूपी में भी हाई अलर्ट जारी किया गया है। अपर पुलिस महानिदेशक कानून व्यवस्था प्रशांत कुमार ने बताया कि सभी जिलों के पुलिस कप्तानों को सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं।

इसी के साथ ही उनके द्वारा यूपी की कानून व्यवस्था को बिगाड़ने वालों से सख्ती के साथ निपटने के निर्देश दिए हैं। उन्होंने क्षेत्र में फूट पेट्रोलिंग करने और गहन चेकिंग करने के लिए भी कहा गया है। उन्होंने कहा कि यूपी में माहौल खराब करने की कोशिश करने वालों से सख्ती से निपटा जाएगा। कानून को हाथ में लेने की इजाजत किसी को नहीं दी जाएगी। राजस्थान के उदयपुर में हुई इस घटना के बाद सोशल मीडिया पर राजस्थान की कांग्रेस सरकार समेत मामले को बढ़ावा देने वाले लोगों के खिलाफ लोगों का गुस्सा फूट रहा है। ऐसे में यूपी पुलिस को अलर्ट मोड पर रखने के साथ ही प्रदेश की पुलिस सोशल मीडिया पर भी नजर बनाए हुए है। सोशल मीडिया के जरिए मामले को तूल देने या वीडियो जारी कर हिंसा भड़काने वालों के खिलाफ कार्रवाई करने के लिए पुलिस टीम पूरी तरह से सक्रिय हो गई है।

02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत