UPMRC ने किया कानपुर मेट्रो के मोबाइल ऐप का लोकार्पण, जानिए यात्रियों को कितनी मिलेगी राहत

UPMRC ने किया कानपुर मेट्रो के मोबाइल ऐप का लोकार्पण, जानिए यात्रियों को कितनी मिलेगी राहत

Published : Jul 13, 2022, 07:46 PM IST

कानपुर में आज दोपहर मोतीझील में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक ने मेट्रो यात्रियों को ऐप की सौग़ात दी और साथ ही ऐप की सुविधाओं के बारे में बताया। कानपुर मेट्रो नाम से यह ऐप ‘ऐंड्रॉयड’ और ‘आईओएस’ दोनों ही प्लैटफ़ॉर्म्स पर मौजूद है।

कानपुर: आईआईटी-कानपुर से मोतीझील के बीच 9 किमी. लंबे प्राथमिक सेक्शन पर मेट्रो सेवाओं को और भी प्रभावी बनाने और यात्रियों के लिए सुविधाजनक बनाने हेतु, आज उत्तर प्रदेश मेट्रो रेल कॉर्पोरेशन लि. (यूपीएमआरसी) के प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने कानपुर मेट्रो के मोबाइल ऐप का लोकार्पण किया। आज दोपहर लगभग 3.30 बजे, मोतीझील में आयोजित कार्यक्रम के दौरान प्रबंध निदेशक ने मेट्रो यात्रियों को ऐप की सौग़ात दी और साथ ही ऐप की सुविधाओं के बारे में बताया। कानपुर मेट्रो नाम से यह ऐप ‘ऐंड्रॉयड’ और ‘आईओएस’ दोनों ही प्लैटफ़ॉर्म्स पर मौजूद है। कार्यक्रम के दौरान, ऐप से टिकट बुकिंग का लाइव डेमो भी दिया गया। 

इस अवसर पर सुशील कुमार ने सभी मेट्रो यात्रियों को बधाई देते हुए कहा, “कानपुर मेट्रो की विश्वस्तरीय सेवाओं को लगातार शहरवासियों का समर्थन मिल रहा है और शहर के सार्वजनिक यातायात की तस्वीर बदल रही है। इसी कड़ी में आज कानपुर मेट्रो के मोबाइल ऐप को भी आप सभी के सुपुर्द किया जा रहा है ताक़ि आपकी मेट्रो यात्रा का अनुभव और भी सहज, बाधारहित और सुविधाजनक बन सके।” प्रबंध निदेशक ने जल्द ही मेट्रो कार्ड लाने का भी आश्वासन भी दिया। 

कानपुर मेट्रो के मोबाइल ऐप पर मिलेंगी ये सुविधाएँ
ऐड्रॉयड यूज़र्स, ‘गूगल प्ले स्टोर’ से और ऐपल आईओएस यूज़र्स, कानपुर मेट्रो मोबाइल ऐप को ‘ऐप स्टोर’ से डाउनलोड कर सकते हैं। ऐप डाउनलोड करने के बाद यूज़र को अपने मोबाइल नंबर और ईमेल के साथ ऐप पर रजिस्टर करना होगा। मेट्रो यात्री अब ऐप से ही टिकट बुक कर सकते हैं। टिकट बुक करने के बाद ऐप पर ही QR कोड जेनरेट होगा और इस QR कोड को मेट्रो स्टेशन पर लगे ऑटोमैटिक फ़ेयर कलेक्शन गेट पर स्कैन कर स्टेशन में प्रवेश कर सकते हैं और मेट्रो यात्रा कर सकते हैं। यूज़र्स ऐप पर ही बुकिंग और ट्रांज़ैक्शन हिस्ट्री भी देख सकते हैं।  ऐप पर सबसे नज़दीकी मेट्रो स्टेशन देखने और स्टेशनों के बीच का रूट देखने की भी सुविधाएँ मौजूद हैं। ऐप की सहायता से ग्रुप टिकट भी बुक किया जा सकता है। ग्रुप टिकट, न्यूनतम 5 लोगों और अधिकतम 20 लोगों के लिए बुक किया जा सकता है।

प्रबंध निदेशक सुशील कुमार ने आज सुबह लगभग 11.30 बजे, फूलबाग़ में कानपुर मेट्रो के दूसरे रिसीविंग सब स्टेशन (आरएसएस) के निर्माण हेतु भूमिपूजन किया। कानपुर मेट्रो के दोनों कॉरिडोर्स (आईआईटी-कानपुर से नौबस्ता और चंद्रशेखर आज़ाद विश्वविद्यालय से बर्रा-8) पर मेट्रो परिचालन हेतु बिजली आपूर्ति के लिए दो आरएसएस होंगे। पहला आरएसएस लखनपुर में बना है और वर्तमान में उसी के ज़रिए, प्राथमिक सेक्शन पर मेट्रो सेवाओं का संचालन किया जा रहा है।
 

Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं