पुलिस की वर्दी और पिस्टल लगाकर लोगों से करते थे वसूली, जानिए कैसे गिरफ्तार हुए दिल्ली पुलिस के फर्जी दारोगा

पुलिस की वर्दी और पिस्टल लगाकर लोगों से करते थे वसूली, जानिए कैसे गिरफ्तार हुए दिल्ली पुलिस के फर्जी दारोगा

Published : Apr 21, 2022, 05:43 PM IST

 खुद को दिल्ली पुलिस का दरोगा बताते हुए नकली पिस्टल दिखाकर लोगों को वसूली के लिए धमकाने वाले दो लोगों को बरेली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। बरेली की इज्जतनगर थाना पुलिस ने शहर के वीर सावरकर नगर चौराहा पर बाइक के साथ खड़े इन दोनों दरोगा को पकड़ा। 
 

बरेली: जी हां, वर्दी पहन ली और फर्जी आईकार्ड बनवा लिया और खुद को बताने लगे दिल्ली पुलिस का दरोगा। लोगों पर रौब गांठने के लिए नकली पिस्टल, एयरगन भी रखने लगे लेकिन आखिरकार कब तक धोखाधड़ी कर पाते और दबोच लिए गए। खुद को दिल्ली पुलिस का दरोगा बताते हुए नकली पिस्टल दिखाकर लोगों को वसूली के लिए धमकाने वाले दो लोगों को बरेली पुलिस ने बुधवार को गिरफ्तार किया है। बरेली की इज्जतनगर थाना पुलिस ने शहर के वीर सावरकर नगर चौराहा पर बाइक के साथ खड़े इन दोनों दरोगा को पकड़ा। इनके पास से दिल्ली पुलिस में एसआई लिखा फर्जी आईकार्ड, एयरगन, नकली पिस्टल, मोटर साइकिल, दिल्ली पुलिस का नकली आईकार्ड, दो मिलिट्री कलर की जैकेट और लगभग चार हजार की नकदी बरामद की गई है।

पुलिस के अनुसार, पकड़े गए आरोपी असलम खां और अमीर हमजा हैं। दोनों ही बरेली के ही रहने वाले हैं। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि इज्जतनगर थाना पुलिस से दो लोगों ने शिकायत की थी कि खुद को दिल्ली पुलिस का दरोगा बताने वाले दो लोगों ने उन्हें यह कहकर धमकाया कि तुमने एक अपराधी की मदद की है, तुम्हें गिरफ्तार किया जाएगा। गिरफ्तारी से बचाने के लिए इन्होंने पांच हजार रुपये वसूल लिए और 60 हजार रुपये रंगदारी में और मांग रहे थे। इस शिकायत पर इज्जतनगर थाना पुलिस ने इनको ढूंढा और धर-दबोचा। एसपी सिटी रविंद्र कुमार ने बताया कि दोनों आरोपियों के खिलाफ पुलिस की वर्दी का इस्तेमाल करके धोखाधड़ी करने, रंगदारी मांगने जैसी धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। 
 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'