बड़े ही शातिराना तरीके से चुराते थे मोबाइल टावर की बैटरियां, सर्विलांस व स्वाट टीम ने 8 चोरों को किया गिरफ्तार

बड़े ही शातिराना तरीके से चुराते थे मोबाइल टावर की बैटरियां, सर्विलांस व स्वाट टीम ने 8 चोरों को किया गिरफ्तार

Published : Jun 08, 2022, 02:06 PM IST

जौनपुर जफराबाद स्वाट व सर्विलांस व थाना जफराबाद  की संयुक्त टीम ने आठ अन्तर्जनपदीय मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने वाले शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 28 बैट्री, तमंचा कारतूस, नकदी, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियों वाहन बरामद किया है।
 

जौनपुर जफराबाद स्वाट व सर्विलांस व थाना जफराबाद  की संयुक्त टीम ने आठ अन्तर्जनपदीय मोबाइल टावर की बैटरी चोरी करने वाले शातिर अभियुक्तों को किया गिरफ्तार किया है।पुलिस ने इनके कब्जे से चोरी की 28 बैट्री, तमंचा कारतूस, नकदी, मोबाइल व घटना में प्रयुक्त एक स्कार्पियों वाहन बरामद किया है।

वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय साहनी के निर्देशन में  अपराधियों की गिरफ्तारी हेतु चलाये जा रहे विशेष अभियान के क्रम में अपर पुलिस अधीक्षक नगर के दिशा निर्देशन व क्षेत्राधिकारी नगर के नेतृत्व में स्वाट, सर्विलांस प्रभारी व थानाध्यक्ष जफराबाद द्वारा मोबाइल टावर में उपयोग किये जाने वाले बैट्री चोरियों के खुलासे में लगे थे कि मुखबिर द्वारा सूचना मिली  कि कुछ लोग एक काले रंग की स्कार्पियो में मोबाइल टावर की बैटरी जो चोरी की प्रतीत हो रही है को ले जाकर कही बेचने के फिराक में है।और इस समय बेलाव पुल के पास गोमती नदी के किनारे  झाड़ियो के बीच मे इकट्ठे है।  इस बात पर विश्वास कर पुलिस ने घेराबंदी कर 8 व्यक्तियो को पकड़ लिया। जिनके कब्जे से 28 बैट्री तमंचा कारतूस नकदी व स्कार्पियों वाहन बरामद हुआ।

घटना के संबंध में जानकारी देते हुए अपर पुलिस अधीक्षक शहर एक्टर संजय कुमार सिंह ने बताया कि पुलिस अधीक्षक के निर्देश में चलाए जा रहे हैं अपराधियों की धरपकड़ के क्रम में वाहन चेकिंग के दौरान एक ख्वाब में पकड़ी गई जिसमें से मोबाइल टावर से चोरी करने वाले 8 लोगों को गिरफ्तार किया गया है इनके पास से 28 बैटरी कुछ पैसे तमंचे कारतूस बरामद की गई हैं यह साकिर किस्म के चोर हैं इनके द्वारा 9 घटनाएं जनपद में व अन्य जिलों में भी कार्य की गई हैं ज्यादातर लोग आसपास के रहने वाले हैं दो बाहर के रहने वाले हैं। अन्य जनपदों से पूछताछ की जा रही है।
 

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?