अमित शाह ने जनता को समझाया अखिलेश के 'NIZAM' का मतलब, देखें वीडियो

अमित शाह ने जनता को समझाया अखिलेश के 'NIZAM' का मतलब, देखें वीडियो

Published : Dec 30, 2021, 04:43 PM IST

अमित शाह ने कहा कि 'NIZAM' का मतलब शासन होता है। लेकिन अखिलेश यादव के लिए 'N' मतलब नसीमुद्दीन, 'I' मतलब इमरान मसूद, 'ZA' मतलब आजम खान और 'M' मतलब मुख्तार अंसारी है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपको अखिलेश का निजाम चाहिए या योगी-मोदी का विकास निजाम?

अलीगढ़: जन विश्वास रैली में केंद्रीय गृहमंत्री अमित शाह (Amit Shah) ने अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) पर जमकर हमला बोला। सभा को संबोधित करते हुए उन्होंने कहा कि सपा की सरकार में 700 दंगे हुए। लेकिन आज योगी सरकार में दंगाइयों की आंख उठाने की हिम्मत नहीं हो रही। 'NIZAM' का मतलब शासन होता है। लेकिन अखिलेश यादव के लिए 'N' मतलब नसीमुद्दीन, 'I' मतलब इमरान मसूद, 'ZA' मतलब आजम खान और 'M' मतलब मुख्तार अंसारी है। मैं आपसे पूछना चाहता हूं कि आपको अखिलेश का निजाम चाहिए या योगी-मोदी का विकास निजाम?

आखिलेश सत्ता में आए तो आजम जेल से बाहर आ जाएंगे: शाह
शाह ने कहा कि आजम खान ने एक हजार हेक्टेयर भूमि हड़प ली थी। जनता से पूछा कि आज वो कहां हैं। अगर अखिलेश सत्ता में आते हैं तो आजम जेल के बाहर आ जाएंगे। इसलिए भाजपा को सत्ता में लाना है। शाह ने कहा कि अखिलेश हरदम जिन्ना-जिन्ना की रट लगाते हैं।

बुआ-बबुआ और कांग्रेस एक साथ लड़कर भी चुनाव नहीं जीत सकते
अमित शाह ने कहा कि बसपा-सपा कभी विकास कार्य नहीं कर सकती। मैं बहन जी से कहना चाहता हूं कि चुनाव नजदीक हैं तो थोड़ा बाहर निकलें नहीं तो बाद में कहेंगी कि ज्यादा प्रचार नहीं किया। इसके बाद शाह ने कहा अगर बुआ-बबुआ और कांग्रेस एक साथ चुनाव लड़ें तब भी नहीं जीत सकते हैं।

सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोका
तालानगरी में गृहमंत्री अमित शाह की होने वाली रैली के दौरान काला झंडा दिखाने के लिए निकले सपा कार्यकर्ताओं को पुलिस ने रोक लिया है। कार्यकर्ताओं को दोपहर 12:25 मिनट पर रामघाट रोड स्थित डॉ केसी सिंघल हॉस्पिटल के सामने पुलिस ने रोका। सपा कार्यकर्ताओं के हाथ में काले झंडे व गुब्बारे लिए हुए हैं। मौके पर आरएएफ फोर्स तैनात है। पुलिस द्वारा रोके जाने के बाद सपा कार्यकर्ता धरने पर बैठ गए हैं। उन्होंने गृह मंत्री अमित शाह जाओ, अमित शाह जाओ के नारे लगाना शुरू कर दिया है।

दंगाइयों को CM योगी ने दी चुनौती, कहा- यूपी में दंगा किया तो सात पीढ़ी करेंगी भरपाई

Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं