अनावरण के 8 दिन बाद अखिलेश का फरसा हुआ धड़ाम, देखें वीडियो

अनावरण के 8 दिन बाद अखिलेश का फरसा हुआ धड़ाम, देखें वीडियो

Published : Jan 10, 2022, 02:08 PM IST

सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकट ही पूजा अर्चना के पश्चात भगवान परशुराम का मंदिर और मंदिर के बाहर स्थापित उनके फरसे का अनावरण किया था। भगवान परशुराम के इस फरसे की ऊंचाई 68 फ़ीट है जो कि अपने आप में एक चर्चा का विषय है। अखिलेश यादव ने इस फरसे का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के बाद बीते 2 जनवरी को एक्सप्रेस-वे के निकट ही किया था।

लखनऊ: भगवान परशुराम के मंदिर और भगवान के फरसे के अनावरण के अभी मात्र 8 दिन ही बीते थे की भगवान परशुराम का फरसा गिरकर टूट गया। समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) ने बीते 2 जनवरी को लखनऊ में भगवान परशुराम की मूर्ति और भगवान परशुराम के प्रमुख अस्त्र फरसे की अनावरण किया था।

फरसे की ऊंचाई 68 फ़ीट 
सपा प्रमुख अखिलेश यादव ने पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के निकट ही पूजा अर्चना के पश्चात भगवान परशुराम का मंदिर और मंदिर के बाहर स्थापित उनके फरसे का अनावरण किया था। भगवान परशुराम के इस फरसे की ऊंचाई 68 फ़ीट है जो कि अपने आप में एक चर्चा का विषय है। अखिलेश यादव ने इस फरसे का अनावरण प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा पूर्वांचल एक्सप्रेस-वे के शिलान्यास के बाद बीते 2 जनवरी को एक्सप्रेस-वे के निकट ही किया था।

हालांकि फरसे के गिरकर टूटने के पीछे के असल कारणों का पता अभी नहीं चल सका हैं। लेकिन इसके पीछे के कई कयास ज़रूर लगाए जा रहे हैं, कुछ का कहना है कि फरसे के बड़े आकार के चलते यह गिरकर टूटा है वहीं लोग इसे एक साजिश के तहत किया गया काम बता रहे हैं।

सपा प्रमुख अखिलेश यादव द्वारा भगवान परशुराम के इस मंदिर और भव्य 68 फीट ऊंचे फरसे के अनावरण के बाद राजनीतिक गलियारों में बहुत सी अटकलें तेज हो गई थी। जिसमें कई लोगों का कहना था कि अखिलेश यादव ने ब्राह्मणों को अपनी ओर करने और उन्हें खुश करने के लिए मंदिर और फरसे को स्थापित करवाया है।

Azam Khan VIDEO: कम दहाड़िए, तहजीब से बात कीजिए! गठबंधन और सीट बंटवारे पर आजम का बड़ा बयान
Azam Khan: जेल में हर रात मौत की दुआ करके सोता था, आसान लगती थी मौत..फिर छलका आजम का दर्द
SP Janman Manifesto: आजम खान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर क्या कहा, किसे बताया गद्दार?
UP Politics VIDEO: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान, इमरान मसूद को ST हसन का जवाब, क्या है 26 सीटों का फॉर्मूला?
Keshav Maurya का SP-Congress पर हमला, बोले- गठबंधन नहीं ठगबंधन है! Akhilesh को भी घेरा
Varanasi में Dev Deepawali का अद्भुत नजारा! लाखों दीयों से जगमगाए घाट, स्वर्ग सी दिखी महादेव की नगरी
Kannauj Horror: टॉयलेट के लिए रुकी स्कूल बस, पीछे से 4 मासूम छात्रों को मौत देकर चला गया ट्रक!
03:46Nazia Elahi Khan Ayodhya: रामलला के दर्शन कर क्या बोलीं नाजिया? बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान
04:15Dhirendra Shastri: बांके बिहारी के दर्शन कर किसे ललकार गए बाबा बागेश्वर? मथुरा को लेकर किया बड़ा ऐलान!
M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!