ओवैसी ने अखिलेश को समझाया यादव-मुस्लिम वोट बैंक का गणित, देखिए क्या कहा

ओवैसी ने अखिलेश को समझाया यादव-मुस्लिम वोट बैंक का गणित, देखिए क्या कहा

Published : Jan 01, 2022, 08:30 PM IST

ओवैसी ने कहा कि 'यादव साहब इल्ज़ाम तो भारत के मुसलमानों के मुकद्दर का हिस्सा बन चुका है, अब हम इल्ज़ामात की फिक्र नहीं करेंगे। सुन लो अखिलेश यादव हमें तुमसे कोई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मैं जनता के बीच जाकर दिल की बात करूंगा. तुम क्या दोगे, तुम 11 फीसद यादव हो, हम 19 फीसद मुसलमान हैं। अगर तुम मुख्यमंत्री बने या जनाब मुलायम सिंह मुख्यंत्री बने तो मुसलमानों के वोट की खैरात से बने यह याद रखो।'

सहारनपुर: यूपी विधानसभा चुनाव 2022 (UP Election 2022) को लेकर ऑल इंडिया मजलिस-ए-इत्तेहादुल मुस्लिमीन (AIMIM) प्रमुख असदुद्दीन ओवैसी (Asaduddin Owaisi) प्रदेश में लगातार दौरे और जनसभाएं कर रहे हैं। शनिवार को बेहट विधानसभा में शोषित, वंचित समाज सम्मेलन का आयोजन किया गया, जिसमें उन्होंने समाजवादी पार्टी प्रमुख अखिलेश यादव (Akhilesh Yadav) और भाजपा (BJP) पर जमकर निशाना साधा। 

ओवैसी ने कहा कि 'यादव साहब इल्ज़ाम तो भारत के मुसलमानों के मुकद्दर का हिस्सा बन चुका है, अब हम इल्ज़ामात की फिक्र नहीं करेंगे। सुन लो अखिलेश यादव हमें तुमसे कोई सर्टिफिकेट की जरूरत नहीं है। मैं जनता के बीच जाकर दिल की बात करूंगा. तुम क्या दोगे, तुम 11 फीसद यादव हो, हम 19 फीसद मुसलमान हैं। अगर तुम मुख्यमंत्री बने या जनाब मुलायम सिंह मुख्यंत्री बने तो मुसलमानों के वोट की खैरात से बने यह याद रखो।'

उन्होंने कहा कि 'अखिलेश साहब, इल्ज़ाम तो बस हम पर ही लगते हैं, आप पर तो कुछ नहीं लगता? आप रिवरफ्रंट बनाए, लखनऊ से कानपुर तक रोड बनाएं आप पर कोई आरोप नहीं, सड़कें बनाए, सब कुछ करें। आपकी दसों उंगलियां घी में थीं, मगर बकरी चोरी और भैंस चोरी का आरोप आज़म पर लगा।' उन्होंने आगे कहा कि ये इल्जाम सिर्फ हम पर लगता है, 60 साल से लग रहा है। कभी आतंकवाद का, कभी फिरकापरस्ती के तो कभी पुलिस को मारने के।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'