BJP विधायक को थप्पड़ मारने वाले किसान नेता ने कहा- 50 बार मार चुके हैं थप्पड़

BJP विधायक को थप्पड़ मारने वाले किसान नेता ने कहा- 50 बार मार चुके हैं थप्पड़

Published : Jan 08, 2022, 12:33 PM IST

भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को थप्पड़ मारने वाले वीडियो को लेकर शुक्रवार की शाम को ही सफाई वाला एक बयान जारी हो गया है। मीडिया के सामने भाकियू नेता छत्रपाल कह रहे हैं कि उन्होंने तो भाजपा विधायक को इस तरह से कई बार मारा है। उन्होंने मीडिया के पूछने पर बड़प्पन जताते हुए कहा कि बबुआ को तो ऐसे हम 50 बार मार चुके हैं। 

उन्नाव: सदर से भाजपा विधायक पंकज गुप्ता (BJP MLA Pankaj Gupta) को भाकियू नेता द्वारा मारे गए एक थप्पड़ की वीडियो शुक्रवार को वायरल हो गई। इसके बाद तो देखते ही देखते विपक्षी दल सपा की सोशल मीडिया (Social Media) विंग ने भी इस वीडियो का हवाला देते हुए भाजपा सरकार पर हल्ला बोल दिया था। शाम ढलते ही भाकियू नेता का एक वीडियो आया है जिसमें वे भाजपा विधायक के साथ बैठे मामले पर सफाई दे रहे हैं। 

भाजपा विधायक पंकज गुप्ता को थप्पड़ मारने वाले वीडियो को लेकर शुक्रवार की शाम को ही सफाई वाला एक बयान जारी हो गया है। मीडिया के सामने भाकियू नेता छत्रपाल कह रहे हैं कि उन्होंने तो भाजपा विधायक को इस तरह से कई बार मारा है। उन्होंने मीडिया के पूछने पर बड़प्पन जताते हुए कहा कि बबुआ को तो ऐसे हम 50 बार मार चुके हैं। 

ये हुआ था मामला
शुक्रवार को यह घटना तब हुई जब उन्नाव में भाजपा के सदर विधायक पंकज गुप्ता एक जनसभा के कार्यक्रम में मंच पर बैठे थे। 60 साल के किसान नेता का नाम छत्रसाल बताया जा रहा है। उसने भारतीय किसान यूनियन की टोपी पहन रखी थी। उसके एक हाथ में लाठी थी। यह वाकया तीन दिन पुराना बताया जा रहा है। जानकारी के अनुसार, विधायक माखी थाना क्षेत्र के ऐरा भदियार में एक मूर्ति के अनावरण के लिए पहुंचे थे। वहां जनसभा का भी कार्यक्रम था। विधायक मंच पर थे, तभी बुजुर्ग किसान उनके नजदीक पहुंचा और थप्पड़ जड़ दिया।
किसान ने मंच पर BJP विधायक पंकज गुप्ता को मारा थप्पड़, देंखे वीडियो

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?