अब्दुल्ला आजम खां ने अपने सुरक्षाकर्मियों से बताया जान का खतरा, कहा- 'भरोसा नहीं कब मुझे गोली मार दें'

अब्दुल्ला आजम खां ने अपने सुरक्षाकर्मियों से बताया जान का खतरा, कहा- 'भरोसा नहीं कब मुझे गोली मार दें'

Published : Jan 28, 2022, 08:14 PM IST

उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा के लिए नहीं रेकी करने के लिए दिए गए हैं। यहां तक कहा कि उनके सुरक्षा कर्मी भी उनको ही गोली मार सकते हैं। यह भी साफ कहा कि रामपुर में दहशत का माहौल है। वोटरों को धमकाया जा रहा है।

रायपुर : सपा सांसद आजम खां के बेटे अब्दुल्ला आजम ने अपने सुरक्षा कर्मियों से ही जान का खतरा बताया है। उन्होंने कहा कि सुरक्षाकर्मी उनकी सुरक्षा के लिए नहीं रेकी करने के लिए दिए गए हैं। यहां तक कहा कि उनके सुरक्षा कर्मी भी उनको ही गोली मार सकते हैं। यह भी साफ कहा कि रामपुर में दहशत का माहौल है। वोटरों को धमकाया जा रहा है।

अपने आवास पर शुक्रवार को मीडिया से रूबरू होते हुए उन्होंने कहा कि रामपुर में दहशत का माहौल बनाया जा रहा है। मतदाताओं को डराया-धमकाया जा रहा है। यह सब मुरादाबाद के कमिश्नर करा रहे हैं। उनके यहां रहते निष्पक्ष चुनाव की उम्मीद नहीं है। चुनाव आयोग इस मामले का संज्ञान ले और कमिश्नर को यहां से हटाए। उन्होंने मुरादाबाद के कमिश्नर पर चुनाव को प्रभावित करने का आरोप लगाते हुए कहा कि सपा के लोगों को परेशान करा रहे हैं। आरोप लगाया कि कल भी एक कार्यकर्ता को पार्टी कार्यालय से निकलने के बाद पुलिस ने पकड़ लिया, जिसे कई घंटे बाद छोड़ा गया। 50 हजार लोगों को रेड कार्ड जारी कर दिए गए हैं। सपा के लोगों की सूची बनाई गई है।
 

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'