वाराणसी नाव हादसा: पानी भरता देख भागा नाविक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे आफत में फंसी 34 लोगों की जान 

वाराणसी नाव हादसा: पानी भरता देख भागा नाविक, प्रत्यक्षदर्शियों ने बताया कैसे आफत में फंसी 34 लोगों की जान 

Published : Nov 26, 2022, 10:27 AM IST

वाराणसी में श्रद्धालुओं से भरी एक नाव गंगा नदी में पलट गई। इस बीच श्रद्धालुओं को किसी तरह से बाहर निकाला गया। हादसे के बाद नाविक फरार है और पुलिस उसकी तलाश में जुटी हुई है। 

वाराणसी आए 34 श्रद्धालुओं की नाव शनिवार की सुबह शीतला घाट के सामने गंगा में पलट गई। नाव सवार श्रद्धालु डूबने लगे तो आसपास मौजूद नाविकों ने गंगा में छलांग लगा कर सभी को सुरक्षित बाहर निकाला। दो लोगों को कुछ दिक्कत महसूस हुई तो उन्हें कबीरचौरा स्थित मंडलीय अस्पताल ले जाया गया है। वहीं, हादसे के बाद नाविक भाग निकला है। दशाश्वमेध थाने की पुलिस उसकी तलाश कर रही है।

एसीपी दशाश्वमेध की ओर से जानकारी दी गई कि नाव पुरानी थी। नदी के बीच में पहुंचते ही नाव का नीचे का पटरा हट गया था या टूट गया था। उसी वजह से नाव में पानी भर गया तो वह असंतुलित होकर पलट गई। जल पुलिस और स्थानीय नाविकों ने तत्परता दिखाते हुए सभी श्रद्धालुओं को सुरक्षित बाहर निकाल लिया है। जो भी श्रद्धालु नाव पर सवार थे उनका काशी-तमिल संगमम् से कोई सरोकार नहीं है।
 

Azam Khan VIDEO: कम दहाड़िए, तहजीब से बात कीजिए! गठबंधन और सीट बंटवारे पर आजम का बड़ा बयान
Azam Khan: जेल में हर रात मौत की दुआ करके सोता था, आसान लगती थी मौत..फिर छलका आजम का दर्द
SP Janman Manifesto: आजम खान ने यूपी चुनाव 2027 को लेकर क्या कहा, किसे बताया गद्दार?
UP Politics VIDEO: सपा-कांग्रेस में सीटों पर खींचतान, इमरान मसूद को ST हसन का जवाब, क्या है 26 सीटों का फॉर्मूला?
Keshav Maurya का SP-Congress पर हमला, बोले- गठबंधन नहीं ठगबंधन है! Akhilesh को भी घेरा
Varanasi में Dev Deepawali का अद्भुत नजारा! लाखों दीयों से जगमगाए घाट, स्वर्ग सी दिखी महादेव की नगरी
Kannauj Horror: टॉयलेट के लिए रुकी स्कूल बस, पीछे से 4 मासूम छात्रों को मौत देकर चला गया ट्रक!
03:46Nazia Elahi Khan Ayodhya: रामलला के दर्शन कर क्या बोलीं नाजिया? बंगाल को लेकर दिया बड़ा बयान
04:15Dhirendra Shastri: बांके बिहारी के दर्शन कर किसे ललकार गए बाबा बागेश्वर? मथुरा को लेकर किया बड़ा ऐलान!
M.Tech बेटे के साथ 5 साल जेल में रहे आजम खान का छलका दर्द, सुनाई आपबीती!