वाराणसी: गंगा के जलस्तर में हो रही गिरावट, अभी कम नहीं हो रही लोगों की मुश्किलें 

वाराणसी: गंगा के जलस्तर में हो रही गिरावट, अभी कम नहीं हो रही लोगों की मुश्किलें 

Published : Sep 01, 2022, 05:50 PM IST

वाराणसी में बाढ़ का कहर लगातार जारी है। इस बीच गंगा के जलस्तर में थोड़ी सी गिरावट देखी जा रही है। हालांकि अभी भी लोगों की मुश्किलें कुछ दिनों में कम होने वाली नहीं हैं। 

केंद्रीय जल आयोग के अनुसार वाराणसी में गंगा के जलस्तर में 6 सेंटीमीटर प्रतिघंटा की रफ्तार से घटाव दर्ज किया गया है। दोपहर एक बजे गंगा 70. 94 पर बह रही थी जो खतरे के निशान से 32 सेंटीमीटर नीचे है। वहीं गंगा के पानी के तेजी से उतरने से तटवर्ती इलाकों में दुश्वारियां बढ़ गयी है। गंगा से लायी गयी गाद और मिट्टी से तटवर्ती  इलाकों में लोगों को दिक्कतों का सामना करना पड़ रहा है। 
अस्सी घाट को जाने वाले रास्ते से गंगा उतारकर घाट की तरफ लौट चुकी है पर मिट्टी-कीचड़ से इस रास्ते पर फिसलन का डर बना हुआ है। ऐसे में यहाँ रहने वालों को दुश्वारियों का सामना करना पड़ रहा है। स्थानीय लोगोंने प्रशासन से जल्द से जल्द समस्या के समाधान की गुहार लगाई है। अस्सी घाट पर स्टैंड चलाने वाले विकास ने बताया कि पानी की समस्या एक महीने से थी क्योंकि बाढ़ आ गयी थी। अब पानी उतर गया है ऐसे में हम लोग मल्लाहों के साथ मिलाकर इसकी सफाई में जुट गए हैं क्योंकि यही नगर निगम की टीम यहां नहीं आयी है, जब तक टीम नहीं आएगी हम लोग स्वयं यहां की सफाई करेंगे। 
वहीं एक अन्य स्थानीय मुश्ताक अहमद ने बताया कि पानी उतर तो रहा है लेकिन हम लोगों की रोजी-रोटी मर गयी है। हम सभी लोगों को खाने की दिक्कत हो गयी है। गंगा जी घट रही हैं पर जो गाद और मिट्टी उनके साथ आयी है वह नहीं हटेगी तो यहां दिक्कतें बनी रहेंगी।

Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!