विभाजन की त्रासदी पर चर्चा सुन नम हुईं लोगों की आंखें, सुबह उठते ही जब लोग अपने ही देश में हो गए विदेशी

विभाजन की त्रासदी पर चर्चा सुन नम हुईं लोगों की आंखें, सुबह उठते ही जब लोग अपने ही देश में हो गए विदेशी

Published : Aug 11, 2022, 11:10 AM IST

यूपी के वाराणसी जिले में एक कार्यक्रम जो संस्कृत मंत्रालय का और इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के द्वारा आयोजन किया गया है। इसमें विभाजन की त्रासदी की चर्चा सुनकर सभी की आंखे नम हो गई। इस त्रासदी के दौरान बहुत से लोग ऐसे थे जो सुबह उठते ही अपने देश में विदेशी हो गए थे।

वाराणसी: उत्तर प्रदेश के जिले वाराणसी में विभाजन की त्रासदी पर चर्चा सुनकर लोगों की आंखें नम हो गई। प्रोफेसर तेज प्रताप सिंह ने कहा कि यह कार्यक्रम संस्कृत मंत्रालय का है या इंदिरा गांधी राष्ट्रीय कला केंद्र के द्वारा किया जा रहा है। इस कार्यक्रम को विभाजन की त्रासदी को लेकर आयोजित किया गया है। उन्होंने बताया कि यह कोई उत्साह नहीं है, इसे हम त्रासदी के रूप में कर रहे हैं। उस समय जो देश का विभाजन हुआ, हिंसा हुई, दुर्घटनाएं हुई करोड़ों की संख्या में लोग इस सीमा से उस सीमा तक गए लोगों को पता नहीं था कि जब 14 अगस्त को भारत और पाकिस्तान के सीमा का विभाजन की रेखा बताई गई। बहुत से लोग ऐसे थे जो रात में सोए थे और सुबह उठते ही उन्हें यह भी नहीं पता चला कि हम अपने ही देश में विदेशी हो जाएंगे। 

अमृतसर और लाहौर के बीच में कुछ ऐसे भी लोग थे जिन्हें पता ही नहीं था वह पाकिस्तान का झंडा लगाए हुए थे, उसमें कुछ लोग भारत का भी लगा रखे थे। उन लोगों को यह भी नहीं पता था कि जो वह क्षेत्र है वह पाकिस्तान में है या भारत में। वह त्रासदी बहुत बड़ी थी और उस त्रासदी में करोड़ों लोगों का विस्थापन हुआ। अब तक के इतिहास में इतने बड़े करोड़ों की संख्या में विस्थापन हुआ था। उन्होंने कहा कि काफी लोग सीमा से आए गए लेकिन उन्होंने अपने विचार व्यक्त करते हुए कहा कि सबसे ज्यादा लोग पाकिस्तान से भारत आए। भारत शुरू से ही अपने आप को सेकुलर इंडिया की बात कर रहा था। उस समय जो कांग्रेस के नेता थे वह बार-बार मुस्लिमों को कह रहे थे हम टू नेशन थ्योरी को नहीं मानते हैं।

देश उतना ही मुसलमानों का है जितना हिंदुओं का है। वहीं पाकिस्तान के कुछ मुस्लिम कह रहे थे कि जो मुस्लिम धर्म को मानते हैं उनके लिए एक अलग राष्ट्र होना चाहिए उन्हें पाकिस्तान चाहिए। लेकिन जो हिंदू उस तरफ थे उनके मन में भय व्याप्त था कि जो पाकिस्तान सिर्फ मुसलमानों के लिए ही बन रहा है तो उसमें उनकी क्या स्थिति होगी। उनके पास कोई विकल्प नहीं था बल्कि जो उनके पूर्वज थे, जो पुरखे थे और जहां वह जन्म लिए उन्हें मजबूर होकर अपने जड़ से कटकर यहां आना पड़ा। आज के संगोष्ठी में मुख्य अतिथि के रुप में प्रशांत एक पुस्तक लिखी है "वो 15 दिन" जिस पर वह अपनी बातों को रखेंगे। उस पुस्तक में 1 अगस्त 1947 से 15 अगस्त 1947 में जो घटनाएं हुई थी वह लिखी गई है। उस पुस्तक के बारे में और लोगों के बीच में अपनी बात रखेंगे।

02:48BHU में भयानक बवाल के बाद पुलिस का तगड़ा एक्शन, अब बच नहीं पाएंगे उपद्रवी!
04:10“मौलाना महमूद मदनी देश के गद्दार...” Mahmood Madani के ‘Jihad’ वाले बयान पर भड़के Maulana Razvi
10:47“वह दबाव में थे” SIR पर BLO की मौत को लेकर अखिलेश यादव ने Election Commission पर साधा निशाना
03:20Ayodhya में ध्वजारोहण के बाद Mandir में लगी रामभक्तों की भीड़, PM Modi का कर रहे धन्यवाद
05:23Ram Mandir Flag Hoisting: दिव्य अयोध्या में PM Modi का भव्य रोड शो, जमकर बरसे फूल
03:39कौन हैं Noor Alam और Ram lalla से क्या है कनेक्शन? ध्वजारोहण समारोह का मिला Invitation
02:58Ram Mandir ध्वजारोहण से पहले दिव्य-भव्य दिखी रामनगरी Ayodhya, जगमग दिखी हर गली और चौराहा
02:24राम मंदिर ध्वजारोहण: तैयारियां देख श्रद्धालु गदगद, दुल्हन की तरह सजी अयोध्या
02:24Ram Mandir ध्वजारोहण: 'सनातनी कहे PM मोदी को धन्यवाद' क्या बोले Devkinandan Thakur
04:14'बकवास मत करना... पकड़ो तमंचा' बुलंदशहर पुलिस ने रटवाए सवाल, Viral Video ने खोला राज