वरुण गांधी का ऑडियो हुआ वायरल,  SP प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की कर रहे अपील

वरुण गांधी का ऑडियो हुआ वायरल, SP प्रत्याशी के पक्ष में वोट देने की कर रहे अपील

Published : Feb 02, 2022, 04:17 PM IST

सांसद वरुण गांधी का एक आडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बरखेड़ा क्षेत्र के किसी व्यक्ति से वार्तालाप हो रही है। इस दौरान सांसद ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वामी प्रवक्तानंद की कड़े शब्दों में आलोचना की है। जिला पंचायत चुनाव के दौरान स्वामी प्रवक्तानंद पर मोटी रकम लेने व बिकने का आरोप लगाया है। साथ ही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हेमराज वर्मा के पक्ष में वोट डालने की बात कही है।

पीलीभीत : देश के ज्वलंत मुद्दों पर लगातार सरकार को असहज कर सवाल उठाने वाले सांसद वरुण गांधी का एक आडियो मंगलवार को इंटरनेट मीडिया पर वायरल हुआ है, जिसमें बरखेड़ा क्षेत्र के किसी व्यक्ति से वार्तालाप हो रही है। इस दौरान सांसद ने बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार स्वामी प्रवक्तानंद की कड़े शब्दों में आलोचना की है। जिला पंचायत चुनाव के दौरान स्वामी प्रवक्तानंद पर मोटी रकम लेने व बिकने का आरोप लगाया है। साथ ही समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार हेमराज वर्मा के पक्ष में वोट डालने की बात कही है।

मंगलवार की दोपहर जिले की चारों विधानसभा सीटों के लिए नामांकन प्रक्रिया के मद्देनजर गहमागहमी का माहौल चल रहा था। इस बीच इंटरनेट मीडिया पर वायरल हो रहे आडियो ने चुनावी माहौल को गरमा दिया। इस आडियो में बरखेड़ा क्षेत्र के एक ग्रामीण की सांसद वरुण गांधी से वार्तालाप है, जिसमें सासंद की ओर से बरखेड़ा विधानसभा क्षेत्र के भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार जयद्रथ उर्फ स्वामी प्रवक्तानंद को पीठ में खंजर घोपने वाला, गद्दार तथा जिला पंचायत चुनाव में दो करोड़ रुपये लेकर बिकने वाला बताया जा रहा है। स्वामी प्रवक्तानंद को सबक सिखाने के लिए चुनाव में हराने की बात भी की जा रही है। ग्रामीण की ओर से पूछा गया कि फिर वोट किसे दें जिस पर कहा गया कि हेमराज वर्मा को दीजिए। हेमराज उनके खिलाफ चुनाव जरूर लड़े यह तो राजनीति में चलता है। आडियो के बारे में सासंद वरुण गांधी से संपर्क किया गया तो उन्होंने कहा कि आडियो की क्या प्रमाणिकता है? कोई भी किसी की आवाज बनाकर आडियो बना लेता है। कुछ दिनों बाद वह क्षेत्र का भ्रमण करने आएंगे तो जो बोले उसे प्रकाशित कर दीजिएगा।

Bhai Dooj in Jail: न जेल की सलाखें रोक पाईं, न दीवारें… भाई दूज पर भाइयों से मिलने पहुंचीं बहनें!
05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं