Video: रद्द हुई UPTET की परीक्षा, यह बोले परीक्षार्थी

Video: रद्द हुई UPTET की परीक्षा, यह बोले परीक्षार्थी

Published : Nov 28, 2021, 01:28 PM IST

यू.पी. टीईटी की परीक्षा के पेपर लीक होने की सूचना मिली है इसलिए दोनों पालियों की परीक्षा तत्काल प्रभाव से निरस्त की जा रही है। पुनः एक महीने के भीतर अभ्यर्थियों से बिना कोई शुल्क लिए परीक्षा कराई जाएगी। 
 

प्रयागराज। उत्तर प्रदेश शिक्षक पात्रता परीक्षा (UP TET) 2021 का पर्चा लीक होने की वजह से परीक्षा रद्द कर दी गयी है। यह पर्चा सोशल मीडिया पर गाजियाबाद, मथुरा, बुलंदशहर में वायरल हो रहा था। अब एक महीने बाद दोबारा परीक्षा होगी। एसटीएफ पूरे मामले की जांच में जुटी हुई है। अभ्यर्थियों को दोबारा फीस नहीं देनी होगी। इस बार UP-TET में 21 लाख 65 हजार अभ्यर्थियों ने आवेदन किया था।

जल्द होगी परीक्षा की नई तारीख की घोषणा

परीक्षा नियामक प्राधिकारी संजय कुमार उपाध्याय ने परीक्षा निरस्त करने की दी जानकारी देते हुए बताया कि, अपरिहार्य परिस्थितियों के कारण‌ स्थगित करने की जानकारी दी। परीक्षा की नई तारीख की घोषणा जल्द की जाएगी। कई जिलों में पेपर लीक होने के चलते परीक्षा निरस्त की गई है। 10 बजे का पेपर शुरू होने के बाद परीक्षा को रद्द किया गया है। बताया जा रहा है कि पेपर लीक के बाद यूपी सरकार ने यह फैसला लिया है। इस परीक्षा में 21 लाख से ज्यादा अभ्यर्थियों को शामिल होना था।

परीक्षा दो पालियों में होनी थी। पहली पाली में सुबह 10 से 12.30 बजे के बीच प्राथमिक स्तर और दूसरी पाली दोपहर 2.30 से 5 बजे के बीच उच्च प्राथमिक स्तर की परीक्षा होनी थी। पहली पाली में 2554 केंद्रों पर प्राथमिक स्तर की परीक्षा होनी थी।

लाइव CCTV सर्विलांस के बावजूद पेपर हुआ लीक

TET में पहली बार लाइव CCTV सर्विलांस की व्यवस्था की गई थी। इसका मकसद हर हाल में बिना नकल के परीक्षा कराना था, हालांकि इस दावे की धज्जियां महज घंटे भर के अंदर उड़ गईं। इसे हर परीक्षा केंद्र पर एक्टिव किया गया था। इसकी मॉनिटरिंग लखनऊ में हो रही थी।
 

05:06UP News: "भारत में बांग्लादेश जैसे हालात लाएंगे...?" Kanpur में ये क्या बोल गए Brajesh Pathak?
Bageshwar Baba पर Ban की मांग! Akhilesh Yadav ने पूछा- सनातनियों के Bulldozer कहां गए?
05:25Mainpuri Encounter: लूट की कार से घूम रहे थे लुटेरे! पुलिस से हो गया सामना, और फिर...?
05:30Yogi Speech: ‘किंगमेकर’ पर तंज, नेहरू से सवाल...दिल्ली के प्रदर्शन पर क्या बोले योगी? WATCH
03:26Acharya Pramod Krishnam: मोदी अर्जुन, विपक्ष कौरव! सपा-कांग्रेस गठबंधन और 2029 को लेकर कृष्णम की बड़ी भविष्यवाणी
04:02Karwa Chauth 2026: लखनऊ के बाजारों में रौनक, लेकिन महंगाई ने बिगाड़ा बजट?
02:58"Yogi जी हमें बचा लो" बदायूं में मोबाइल टावर पर चढ़े 2 लोग! नीचे मचा हड़कंप, क्या है पूरा मामला?
UP ME CHAND KAB NIKLEGA? यूपी में आपके शहर में कब निकलेगा चांद? जानें टाइम। KARWA CHAUTH 2026
Rahul Gandhi Accident: राहुल गांधी के काफिले का भीषण एक्सीडेंट! 5 गाड़ियां और एंबुलेंस टकराईं
03:13इस्लाम कबूल करने की बात क्यों कह गए आकाश अग्रवाल? कौन हैं सपा प्रत्याशी?