पत्नी ने गुस्से में खाया जहर तो गोद में लेकर अस्पताल भागा पति: वीडियो

पत्नी ने गुस्से में खाया जहर तो गोद में लेकर अस्पताल भागा पति: वीडियो

Published : Jun 08, 2020, 08:46 PM IST

घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने जहर खा लिया। जहर खाने की जानकारी होते ही उसके पति ने एम्बुलेंस को कॉल किया। आरोप है कि एम्बुलेंस चालक उन्हें गुमराह करता रहा और जानबूझ कर देर में आया

गोंडा(Uttar Pradesh).  घरेलू कलह से तंग आकर विवाहिता ने जहर खा लिया। जहर खाने की जानकारी होते ही उसके पति ने एम्बुलेंस को कॉल किया। आरोप है कि एम्बुलेंस चालक उन्हें गुमराह करता रहा और जानबूझ कर देर में आया। जिसके बाद पति पत्नी को गोद में उठाकर पैदल ही अस्पताल की ओर दौड़ पड़ा। हांलाकि रास्ते में ही एम्बुलेंस पहुंच गई। उसे आनन-फानन में अस्पताल पहुंचाया गया लेकिन उसकी मौत हो गई। पति को पत्नी को लेकर अस्पताल जाते व एम्बुलेंस चालक पर आरोप लगाने का वीडियो सोशल मीडिया पर वायरल हो गया। मामला इटियाथोक थाना क्षेत्र के मरदनपुरवा गांव का है। बताया गया कि अमन शुक्ल की पत्नी गीता देवी का विवाह पांच वर्ष पूर्व हुआ था। मायका कुछ ही दूरी पर स्थित ग्राम वादीपुर में है। बताया जाता है कि ससुराल में आए दिन पति पत्नी के बीच विवाद हुआ करता था। विवाद होने पर पति रविवार को उसे मायके छोड़ने गया था। मायकेवालों ने नाराजगी जाहिर करते हुए गीता को भी साथ ले जाने के लिए कहा। इस पर वह मायके से चल पड़ी। आशंका है कि रास्ते में उसने कोई जहरीला पदार्थ खा लिया। पति को जब इसकी जानकारी हुई तो वह उसे दिखाने बहलोलपुर लाया। स्थिति ठीक न होने पर उसने एम्बुलेंस के लिए फोन किया। एम्बुलेंस मौके पर पहुंचती, उससे पहले ही अमन पत्नी को कंधे पर लादकर उस ओर दौड़ पड़ा। महिला को नजदीकी अस्पताल ले गया, जहाँ से उसे जिला अस्पताल के लिए रेफर कर दिया गया। जहां उसकी मौत हो गई ।

03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'
05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई