479 साल से लगातार आयोजित हो रहा विश्व प्रसिद्ध लक्खा मेला, रावण वध के बाद भरत मिलाप पर उमड़ा आस्था का सैलाब

479 साल से लगातार आयोजित हो रहा विश्व प्रसिद्ध लक्खा मेला, रावण वध के बाद भरत मिलाप पर उमड़ा आस्था का सैलाब

Published : Oct 07, 2022, 12:04 PM IST

नाटी इमली में भरत मिलाप पर आयोजित लक्खा मेला में भक्तों की हुजूम उमड़ा। इस दौरान भारी भीड़ वहां पर देखने को मिली। चारों भाइयों का मिलन देख लोगों की आंखे भर आईं। 

479 वर्षों की परंपरा का निर्वहन करते हुए काशी के नाटी इमली में भरत मिलाप का लक्खा मेला आयोजित हुआ। इस आयोजन में भारी संख्या में भक्तों का हुजूम उमड़ा। श्रद्धालुओं की बेशुमार भीड़ के बीच राम, लक्ष्मण, भरत और शत्रुघ्न के मिलन की लीला संपन्न हुई। बारिश के बीच चारों भाइयों का मिलन देख कर श्रद्धालुओं ने जय श्रीराम और हर-हर महादेव का उद्घोष किया।
इससे पहले मानस मंडली द्वारा भरत मिलाप की चौपाई 'परे भूमि नहिं उठत उठाए, बर करि कृपासिंधु उर लाए' का गान शुरू होने से पहले ही भगवान श्रीराम और लक्ष्मण पुष्पक विमान से उतर कर जमीन पर दंडवत पड़े भरत और शत्रुघ्न की ओर दौड़ पड़े। इस परंपरा के साक्षी बने नेमियों की आंखें चारों भाईयों के मिलन को देखकर सजल हो गई थीं। इस आयोजन के दौरान नाटी इमली का मैदान अयोध्या में तब्दील हो गया। लीला के लिए छत, गड़ी सड़क हर जगह भक्तों की भीड़ देखी गई। भक्त अलौकिक छटा को नयनों में बसाने के लिए आतुर नजर आए। 

05:24लखनऊ में क्यों बाप का कातिल बन गया बेटा? जब खुले राज तो सभी ने पकड़ लिया माथा!
04:21Raebareli में Rahul Gandhi को मिला दादा Feroze Gandhi का खोया Driving Licence, तुरंत उठाया ये कदम
02:19Kanpur Gangrape Case में नया मोड़: आरोपी दारोगा Amit Maurya का लेटर वायरल, बेबस हाईटेक पुलिस!
05:51Meerut Kapsad Ruby Case: पिता से मिलकर रोई रूबी, कोर्ट में बताया Paras Som की करतूत
02:32फास्ट फूड मतलब मौत! दिमाग में बनी थी गांठें, बर्गर-नूडल्स ने ली एक और जान
03:03SC on Kuldeep Sengar : SC से कुलदीप सेंगर मिला झटका, उन्नाव रेप केस पीड़िता ने बताया आगे का इरादा
04:25Unnao Rape Case: कौन है Kuldeep Sengar के समर्थन में आई ये महिला आई, क्या-क्या कहा
04:08पीएम मोदी ने लखनऊ में राष्ट्र प्रेरणा स्थल का उद्घाटन किया | देखें ऐतिहासिक पल
03:14सजा निलंबित फिर भी जेल में रहेंगे कुलदीप सिंह सेंगर, क्यों अधूरी रह गई रिहाई
03:04बंद कमरे में 52 ब्राह्मण विधायक! यूपी की राजनीति में क्या पक रहा है?