बकरा लेकर बरेली SSP ऑफिस पहुंचा युवक, हैरत में पड़ गए पुलिसकर्मी 

बकरा लेकर बरेली SSP ऑफिस पहुंचा युवक, हैरत में पड़ गए पुलिसकर्मी 

Published : Dec 13, 2022, 05:36 PM IST

यूपी के बरेली में मंगलवार को एक व्यक्ति एक काले रंग के बकरे के साथ एसएसपी आफिस पहुंच गया और बकरे को दिखाते हुए एसएसपी से बोला- साहब, मेरे साथ धोखाधड़ी की गई है। बकरे के साथ व्यक्ति को आया देख पुलिस कर्मी भी हैरत में पड़ गए।

बरेली: एसएसपी आफिस में मंगलवार को अजीब मामला सामने आया। एक व्यक्ति एक काले रंग के बकरे को लेकर एसएसपी आफिस पहुंचा और वहां पुलिस कर्मियों से कप्तान साहब से मुलाकात कराने की गुहार लगाने लगा।

बकरे के साथ व्यक्ति को आया देखकर पुलिस कर्मी भी हैरत में पड़ गए। उन्होंने उस व्यक्ति की एसएसपी से मुलाकात कराई तो उसने एसएसपी को एक प्रार्थना पत्र देकर बताया कि वह बरेली जिले के थाना भोजीपुरा क्षेत्र के गांव शाहपुर इनायतुल्ला गांव का रहने वाला बाबूराम मौर्य है। बाबू राम ने कहा कि यह जो बकरा वह अपने साथ लाया है, वह उसे धोखाधड़ी करके पांच हजार रुपये में बेंचा गया है। उसकी मांग है कि इस बकरे को वापस कराकर इसे बेंचने वालों पर कार्रवाई की जाए और उसके पांच हजलार रुपये उसको वापस दिलाए जाएं।

बाबूराम मौर्य के अनुसार, उसे टांडा इनायतुल्ला गांव के कल्लू और पोशाकी लाल ने यह बकरा पांच हजार में बेंचा। दोनों ने बेंचते हुए बाबूराम से कहा था कि यह बकरा उनका है। इस भरोसे पर उन्होंने इसे खरीद लिया, लेकिन अब बाबूराम को उनके गांव के ही किशन लाल ने बताया कि यह बकरा तो उनका है, जो उन्होंने बिजार बनाकर जंगल में छोड़ दिया था। इसे कल्लू और पोशाकी ने जंगल से पकड़ लिया और बाबूराम को बेंच दिया।

04:00'सब बेईमान सब पकड़े जाएं' Ram Mandir चंदा चोरी पर बरसे Kalpatri Maharaj
Exclusive Interview : अयोध्या राम मंदिर निर्माण पर Nripendra Mishra से खास बातचीत | Rajesh Kalra
03:05लखनऊ कोचिंग सेंटर आग मामले की 15 रूह कंपाने वाली तस्वीरें, हर तरफ तबाही ही तबाही
04:49ATS ने धर दबोचे 2 संदिग्ध आतंकी, माता-पिता बोले- अगर देश से की गद्दारी तो दे दो सजा!
02:50गो माता पर इस मुस्लिम ने कही हिंदुओं के दिल की बात, Modi-Yogi से की डिमांड। Syed Saif Abbas
03:52मथुरा में भयानक बवाल, भंडारे को लेकर 2 पक्षों में चली ताबड़तोड़ गोलियां, कई घायल
07:44फॉर्च्यूनर और लाखों की डिमांड! Greater Noida Deepika Death Case में परिवार का चौंकाने वाला खुलासा
03:01Prateek Yadav Passes Away: डॉक्टर ने बताया प्रतीक यादव को कौन सी गंभीर बीमारी थी?
03:13यूपी चुनाव से पहले नापाक हरकत की कोशिश में पाकिस्तान, रच डाला पूरा 'खेल'
03:05लखनऊ में भी गैस सिलेंडर की किल्लतः 'कोयला खोज रहे-भट्टियां बनवा रहे होटल वाले'