कई दिनों से लापता था शख्स, पालतू कुत्तों की पॉटी से खुला राज

अमेरिका में रहने वाले मैक को उनके ही 18 पालतू कुत्तों ने नोचकर खा लिया। जब काफी दिनों तक रिश्तेदारों को मैक की खबर नहीं मिली, तो उन्होंने पुलिस का सहारा लिया, जिसके बाद ये दिल दहलाने वाला खुलासा हुआ।

Asianet News Hindi | Published : Jul 12, 2019 1:03 PM IST / Updated: Jul 13 2019, 12:03 PM IST

अमेरिका: लोग कुत्तों को अपनी सुरक्षा के लिए पालते हैं। लेकिन क्या हो, अगर यही कुत्ते जान के दुश्मन बन जाएं। एक शख्स को उसके ही 18 पालतू कुत्तों द्वारा खाने की खबर ने लोगों को हैरान कर दिया। 

अमेरिका के टेक्सास में रहने वाले फ्रेडी मैक को कुत्तों से काफी लगाव था। उन्होंने अपने घर में 18 कुत्ते पाल रखे थे। बीते कुछ दिनों से मैक ना किसी से मिले थे, ना ही किसी का फोन उठा रहे थे। इससे उनके रिश्तेदार परेशान हो गए।  

कुछ रिश्तेदार मैक के घर भी गए। लेकिन उनके कुत्ते किसी को अंदर नहीं आने दे रहे थे। हारकर रिश्तेदारों ने पुलिस का सहारा लिया। जब पुलिस मैक के घर पहुंची तो जो बात सामने आई, उसने सभी को हैरान कर दिया।  

दरअसल, कुत्ते पुलिस को भी अंदर नहीं जाने दे रहे थे। टीम ने घर के आसपास मैदान में कुत्तों की पॉटी में बाल और हड्डी देखे। इन टुकड़ों को फोरेंसिक जांच के लिए भेजा गया।  

जांच रिपोर्ट में खुलासा हुआ कि हड्डी और बाल मैक के थे। कुत्तों ने मैक को नोचकर खा लिया था।  मैक की उम्र 57 थी। उन्हें कई गंभीर बीमारियां भी थी। हालांकि, ये बात पता नहीं चल पाई है कि कुत्तों ने मैक की मौत होने के बाद उन्हें खाया या फिर कुत्तों ने ही उन्हें मार डाला। 

ये भी पढ़ें - मौत के 20 मिनट बाद जिंदा हो उठा शख्स, बताया क्या-क्या देखा था तब!

Share this article
click me!