सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये बकरी, स्माइल है कातिलाना

Published : Jul 27, 2019, 10:59 AM IST
सोशल मीडिया पर वायरल हुई ये बकरी, स्माइल है कातिलाना

सार

आजतक अपने सोशल साइट्स पर खूबसूरत लोगों की फोटोज देखी होगी, जो लोगों का दिल धड़का देते हैं। लेकिन अब तो जानवरों की खूबसूरती भी सोशल साइट्स पर लोगों को दीवाना बना देती है।   

मलेशिया: इस बकरी के मालिक ने सपने में भी नहीं सोचा होगा कि उसकी बकरी एक दिन इतनी मशहूर हो जाएगी।  पिछले दिनों एक मलेशियन युवक ने अपनी बकरी की तस्वीर सोशल साइट्स पर अपलोड की, जहां से ये वायरल हो गई। 

सफ़ेद रंग की ये बकरी काफी खूबसूरत है। इसके मालिक का नाम अहमद फदजीर है। 21 साल के अहमद पेराक के केराई में रहते हैं। उन्होंने बताया कि उनकी बकरी को कैमरे के लिए पोज करना काफी पसंद है। 

जैसे ही अहमद ने इसकी कुछ फोटोज सोशल साइट्स पर शेयर की, उनके घर में कई टीवी चैनल्स वाले पहुंच गए। देखते ही देखते उनकी बकरी मशहूर हो गई। ये बकरी स्विस शानेन नस्ल की है। इस नस्ल की बकरियों का दूध काफी स्वादिष्ट होता है। इस कारण इनकी काफी डिमांड रहती है।  


हालांकि, फोटोज शेयर करने से पहले अहमद को भी अहसास नहीं था कि उनकी बकरी इतनी मशहूर हो जाएगी। अहमद के पास इस नस्ल की और 17 बकरियां हैं। लेकिन उनमें ये बकरी काफी फोटोजेनिक है। 

PREV

वायरल न्यूज(Viral News Updates): Read latest trending news in India and across the world. Get updated with Viral news in Hindi at Asianet Hindi News

Recommended Stories

शहर में घूम रहा था खूंखार बाघ, शख्स ने गले में डाली रस्सी… फिर जो हुआ- WATCH
Viral Video Today: 90 साल की दादी ने हाईवे पर 120 की स्पीड से दौड़ाई Maruti Alto