फैशनेबल दिखने के लिए लगाया डाई, गुच्छों में गिरने लगे बाल, फिर हुआ खौफनाक हाल

इंग्लैंड में रहने वाली 29 साल की रोबिन चेरी में अपने साथ 10 साल पहले हुए हादसे को अब जाकर लोगों के साथ शेयर किया। रोबिन अपने बालों को भूरा बनाना चाहती थी। लेकिन इस चक्कर में उसकी जिंदगी बर्बाद हो गई। 

Asianet News Hindi | Published : Jan 3, 2020 9:56 AM IST

इंग्लैंड: आज के जमाने में मार्केट में कई तरह के ब्यूटी प्रॉडक्ट्स आ गए हैं। ये प्रॉडक्ट्स लोगों की खूबसूरती बढ़ाने का दावा करते हैं। लेकिन कई बार इसका इतना निगेटिव प्रभाव पड़ता है कि लोग सालों तक इससे उबर नहीं पाते हैं। ऐसा ही एक हादसा हुआ 29 साल की रोबिन के साथ। जब वो 19 साल की थीं, तब अपने बालों का रंग बदलने के लिए हेयर कलर का इस्तेमाल किया था। लेकिन ये उनकी जिंदगी की बहुत बड़ी गलती साबित हुई। 

पार्लर में करवाया हेयर कलर 
अपनी कहानी शेयर करते हुए रोबिन ने बताया कि उसके बाल भूरे रंग के ही थे। लेकिन कई सालों तक उसने हेयर कलर द्वारा अपने बालों को अलग-अलग रंग दिया। लेकिन इसके बाद उन्होंने फैसला किया कि अब उन्हें अपना नेचुरल कलर चाहिए। इसके बाद उन्होंने पार्लर में अपॉइंटमेंट लिया। जहां उनलोगों ने डाई का टेस्ट कर अगले दिन उनके बालों का रंग बदल दिया। 

चेहरे का हुआ खौफनाक हाल 
पार्लर से आने के कुछ ही देर बाद महिला को उसके सिर में तेज जलन होने लगी। रोबिन ने जलन को इग्नोर कर दिया। लेकिन जब अगले दिन सुबह उठी, तो अपना चेहरा देख डर गई। महिला का चेहरा सूज गया था। रोबिन ने बताया कि उसका सिर टमाटर जैसा दिखने लगा था। साथ ही जलन इतनी तेज थी कि ऐसा लग रहा था जैसे किसी ने सिर जला दिया था। 

डॉक्टर्स से लगाई जान बचाने की गुहार 
रोबिन को तुरंत डॉक्टर के पास ले जाया गया। जहां डॉक्टर्स ने उसे हेवी दवाइयां दी। रोबिन को इतनी ज्यादा जलन हो रही थी कि उसे ऐसा लगने लगा जैसे उसकी मौत हो जाएगी। डॉक्टरों की देख-रेख में रोबिन की जान तो बचा ली गई लेकिन इस घटना के 10 साल बाद भी रोबिन इस हादसे से उबर नहीं पाई है। 

कई तरह की एलर्जी का हुई शिकार 
हेयर कलर की वजह से 10 साल बाद भी रोबिन को कई तरह की समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है।  उसे कई तरह की चीजों से एलर्जी हो गई है। वो कई तरह की चीजें खा नहीं पाती। साथ ही शराब और कई तरह के कपड़ों की फेब्रिक से भी उसे एलर्जी हो गई। इतना ही नहीं रोबिन अब धूप में भी नहीं निकलती। अपनी स्टोरी शेयर करते हुए रोबिन ने लोगों से रिक्वेस्ट की है कि जब भी बालों में कलर करें, 48 घंटे पहले इसका टेस्ट करें। इसके बाद ही अपने बालों में कलर लगाएं। 

Share this article
click me!