चिप्स के पैकेट से गरीबों के लिए कंबल बना रहा ये शख्स, जुगाड़ देख लोगों ने ठोंका सलाम

बेकार की चीजें भी कितने काम की हो सकती हैं, कोई अमेरिका के रहने वाले माइली पॉरिट से सीखे। खुद अनाथ माइली ने कई रातें सड़कों पर गुजारीं। खासकर, ठंड में फुटपाथ पर सोना कितना मुश्किल होता है, यह वो अच्छे से जानते हैं। लेकिन एक आइडिया ने उन्हें लोगों का हीरो बना दिया। वे चिप्स के पैकेट से गरीबों के लिए कंबल बनाते हैं। जानिए माइली की कहानी....

Asianet News Hindi | Published : Dec 15, 2020 5:45 AM IST

बेकार की चीजें भी कमाल की होती हैं। माइली पॉरिट ने यह साबित कर दिखाया। 23 वर्षीय माइली सड़कों या डस्टबिन में पड़े चिप्स के पैकेट से कंबल बना रहे हैं। ये कंबल वो ठंड में फुटपाथ पर जिंदगी गुजारने वाले गरीबों में बांटते हैं। माइली खुद अनाथ हैं। वे भी कभी फुटपाथ पर सोते थे। स्कूली पढ़ाई पूरी करने के बाद माइली एक रेस्टोरेंट में मैनेजर बन गए और फिर कॉलेज से डिप्लोमा किया। अक्टूबर में माइली हॉस्टल से अपने खुद के फ्लैट में शिफ्ट हुए हैं।

लोगों ने की मदद

माइली अब दिन में करीब 6 घंटे चिप्स के पैकेट से गरीबों के लिए कंबल बनाते हैं। इसके लिए उन्होंने ऑनलाइन पर लोगों से मदद की अपील की। इसके बाद उन्हें 20000 चिप्स के पैकेट भेजे गए। इससे वे सैकड़ों कंबल बना सके। एक कंबल में करीब 77 पैकेट इस्तेमाल होते हैं। माइली इसके लिए चिप्स के पैकेट को आइरन(इस्त्री) से चिपका देते हैं। माइली कहते हैं कि ये कंबल काफी गर्म होते हैं।

माइली कहते हैं कि उनके इस आइडिया से न सिर्फ गरीबों की मदद हो रही है, बल्कि पर्यावरण की रक्षा भी हो पा रही है। बता दें कि कोरोनाकाल में अमेरिका में बड़ी संख्या में लोग बेघर हुए हैं।

Share this article
click me!