मालदीव संसदीय चुनाव 2024: भारत विरोधी बयानबाजी करने वाले मुइज्जू के सामने कड़ी चुनौती, जनता करेगी फैसला

Published : Apr 21, 2024, 09:33 AM IST
maldive election.jp

सार

मालदीव में आज संसदीय चुनाव हो रहे हैं। इस चुनाव में कुल 93 सीटों के लिए मतदान किए जाने हैं। भारत विरोधी बयानबाजी करने वाले राष्ट्रपति मोहम्मद मुइज्जू तो जनता नकारती है या अपनाती है, ये देखने वाली बात होगी। 

वर्ल्ड न्यूज। भारत के पड़ोसी देश मालदीव आज संसदीय चुनाव हो रहे हैं। 20वें संसदीय चुनाव के लिए मालदीव की जनता पोलिंग बूथों पर वोटिंग के लिए पहुंच चुकी है। मालदीव में नई सरकार के लिए कुल 93 सीटों के लिए आज मतदान किए जा रहे हैं। चुनान के नतीजे 28 अप्रैल को घोषित किए जाने की चर्चा है। सूत्रों के मुताबिक चुनाव के प्राइमरी नतीजे देर रात तक घोषित होने की उम्मीद है। फाइनल रिजल्ट सोमवार सुबह तक आने का अनुमान है। 

मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी दिख रही मजबूत
वर्तमान में विपक्षी दल मालदीवियन डेमोक्रेटिक पार्टी काफी मजबूत नजर आ रही है। फिलहाल उसका 41 सीटों के साथ पीपुल्स मजलिस (संसद) में भी खासा प्रभाव देखने को मिल रहा है। वहीं मुइज्जू के भारत के खिलाफ रवैये से भी उनके खिलाफ माहौल दिख रहा है। संसद में बहुमत न होने पर मुइज्जू के लिए कोई भी कानून बना पाना संभव नहीं होगा।  

पढ़ें  भारतीय पर्यटकों के न जाने से टूटी मालदीव की कमर, अब लुभाने के लिए अपनाने वाला है ये तरीका

368 प्रत्याशी मैदान में, 2.8 लाख वोटर करेंगे मतदान
चुनाव मैदान में कुल 8 राजनीतिक पार्टियां है जो कुल 93 सीटों पर चुनाव लड़ेंगी। चुनाव में कुल 368 प्रत्याशी मैदान में हैं। 2.8 लाख से अधिक मतदाता कुल 602 मतदान केंद्रों में अपने मतों का प्रयोग करेंगे। देश के बाहर कोलंबो, त्रिवेंद्रम और क्वालालांपुर में भी मतदान केंद्र बनाए गए हैं।

मोहम्मद मुइज्जू भारत विरोधी नेता
मोहम्मद मुइज्जू को भारत विरोधी नेता के रूप में देखा जाता है। पिछले दिनों उनके ही बयानों के चलते ही भारत और मालदीव की विवाद उत्पन्न हुआ था। मुइज्जू ने सितंबर 2023 में इब्राहिम सोलिह को शिकस्त देकर राष्ट्रपति पद पर कब्जा जमाया था। हालांकि इस बार मुइज्जू के सामने चुनौती कड़ी होगी।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

RBI का बड़ा बदलाव: UAE में रहने वाले NRI को बैंक अकाउंट के नियमों में बड़ी राहत-जानें पूरी अपडेट
US Tourist Visa Warning: भारतीय यात्रियों के लिए बड़ा झटका, बर्थ-टूरिज्म पर सख्ती क्यों बढ़ी?