विवादित अफ्रीकी क्षेत्र अबेई में बही खून की नदी, बंदूकधारियों ने की 52 ग्रामीणों की हत्या, 64 घायल

Published : Jan 29, 2024, 10:36 AM ISTUpdated : Jan 29, 2024, 10:38 AM IST
Abyei

सार

विवादित अफ्रीकी क्षेत्र अबेई में बंदूकधारियों ने एक गांव पर हमला कर 52 लोगों की हत्या कर दी। 64 लोग घायल हुए हैं। मारे गए लोगों में एक संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत थे।

जुबा (दक्षिण सूडान)। विवादित अफ्रीकी क्षेत्र अबेई में बंदूकधारियों ने एक गांव पर हमला कर खून की नदी बहा दी। अबेई पर सूडान और दक्षिण सूडान दोनों देशों द्वारा दावा किया जाता है। यह तेल समृद्ध क्षेत्र है। मारे गए लोगों में एक संयुक्त राष्ट्र के शांतिदूत थे।

हमला शनिवार शाम को किया गया। इसके पीछे की वजह अभी साफ नहीं है। हालांकि आशंका जताई जा रही है कि हमले का कारण जमीन विवाद हो सकता है। इस क्षेत्र में घातक जातीय हिंसा आम रही है। जहां पड़ोसी वार्रप राज्य के ट्विक डिंका आदिवासी सीमा पर स्थित अनीत क्षेत्र को लेकर अबेई के नगोक डिंका के साथ भूमि विवाद में फंसे हुए हैं। अबेई के सूचना मंत्री बुलिस कोच ने बताया है कि शनिवार की हिंसा में हमलावर नुएर जनजाति के हथियारबंद युवा थे। ये पिछले साल अपने क्षेत्रों में बाढ़ के कारण वार्रप राज्य में चले गए थे।

UNISFA ने की हमले की निंदा

संयुक्त राष्ट्र अंतरिम सुरक्षा बल अबेई (UNISFA) ने इस हिंसा की निंदा की है। UNISFA ने पुष्टि की कि न्यिंकुआक, मजबोंग और खादियन क्षेत्रों में अंतर-सांप्रदायिक झड़पें हुईं हैं, जिससे लोग हताहत हुए हैं। नागरिकों को UNISFA ठिकानों पर ले जाया गया है। अगोक में UNISFA बेस पर हथियारबंद समूह ने हमला किया। मिशन ने हमले को विफल कर दिया, लेकिन दुखद रूप से घाना का एक शांतिरक्षक मारा गया।

अबेई क्षेत्र को लेकर सूडान और दक्षिण सूडान के बीच है विवाद

गौरतलब है कि अबेई क्षेत्र को लेकर सूडान और दक्षिण सूडान के बीच कई साल से विवाद चल रहा है। 2005 के शांति समझौते के बाद सूडान के उत्तर और दक्षिण के बीच दशकों से चला आ रहा गृह युद्ध समाप्त हो गया था। इसके बाद 2011 में सूडान और दक्षिण सूडान दो देश बने। हालांकि अबेई क्षेत्र को लेकर दोनों के बीच विवाद जारी है। सूडान और दक्षिण सूडान दोनों अबेई पर अपना दावा करते हैं।

यह भी पढ़ें- जॉर्डन में सैन्य अड्डे पर हमले में तीन अमेरिकी सैनिकों की मौत, जो बाइडेन ने खाई जवाब देने की कसम

अबेई क्षेत्र के बहुसंख्यक नगोक डिंका लोग दक्षिण सूडान के पक्ष में हैं, जबकि मिसेरिया खानाबदोश (जो अपने मवेशियों के लिए चारागाह खोजने के लिए अबेई आते हैं) सूडान के पक्ष में हैं। वर्तमान में यह क्षेत्र दक्षिण सूडान के नियंत्रण में है।

यह भी पढ़ें- Iran Pakistan: 'जैसे को तैसा' नीति के बाद ईरानी विदेश मंत्री पाकिस्तान पहुंचे, इन मुद्दों पर चर्चा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Dubai Airport Drone Attack: दुबई एयरपोर्ट के पास बड़ा ड्रोन अटैक, सभी उड़ानें रोकी गईं
Trump vs Iran: समुद्र में 'आर-पार' की तैयारी, अगले 72 घंटे में हो सकता है बड़ा ऐलान!