पुतिन ने दिया बड़े युद्ध का संकेत, रूस छोड़कर भागने लगे लोग.. एक हफ्ते की सभी फ्लाइट्स बुक, आने वाली सभी खाली

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन यूक्रेन में और सेना भेजने का फैसला किया है। इससे संकेत मिल रहे हैं आने वाले दिनों में युद्ध का संकट और बढ़ने वाला है, जिसके बाद रूस से लोग भागने लगे हैं। एक हफ्ते की सभी फ्लाइट्स की टिकट बुक हो चुकी हैं। 

Asianet News Hindi | Published : Sep 22, 2022 8:39 AM IST / Updated: Sep 22 2022, 02:34 PM IST

मास्को। लगता है आने वाले कुछ दिनों में यूक्रेन-रूस युद्ध में और तेजी दिखाई देगी। विशेषज्ञ इसका आकलन हाल ही में रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन के एक संकेत की वजह से मान रहे हैं। पुतिन ने हाल ही में और सैनिक भर्ती करने का ऐलान किया है। इससे देश में भगदड़ और अफरा-तफरी का माहौल बन गया है। पुतिन के इस ऐलान के बाद रूस से बड़ी संख्या में लोग देश छोड़कर भाग रहे हैं। 

लोग इस खौफ में हैं कि पुतिन जल्द ही देश की सीमा बंद करने का ऐलान भी कर सकते हैं। इसके बाद लोगों ने फ्लाइट्स की टिकट बुक करनी शुरू कर दी और देखते ही देखते रूस से बाहर जाने वाली अगले हफ्ते तक की सभी फ्लाइट्स के टिकट बुक हो गए। वहीं, रूस आने के लिए टिकटों की बिक्री न के बराबर है। वहीं, जो टिकट बिक रहे हैं, वे बेहद महंगे दाम पर बिक रहे हैं। 

Latest Videos

 

बताया जा रहा है कि पुतिन के बयान को लोग रूस में मॉर्शल लॉ लागू होने के संकेत समझ रहे हैं। ऐसा हुआ तो युद्ध लड़ने के लिए निर्धारित उम्र के युवक रूस नहीं छोड़ सकेंगे। वहीं,  ग्लोबल फ्लाइट ट्रैकिंग सर्विस ने माइक्रो ब्लॉगिंग साइट ट्विटर पर अपने अकाउंट हैंडल से बुधवार का एक वीडियो पोस्ट किया है, जिसमें देखा जा सकता है कि रूस से बाहर जाने वाली फ्लाइट्स का ट्रैफिक अचानक बढ़ गया, जबकि रूस में आने वाली फ्लाइट्स की संख्या न के बराबर थीं। 

टिकट बेचने वाली साइट का ट्रैफिक भी बढ़ा 
इसके अलावा गूगल ट्रेंड्स में दिखाए गए डाटा के अनुसार, रूस टिकट खरीदने के लिए लोकप्रिय साइट एविया सेल्स का ऑनलाइन ट्रैफिक भी तेजी से बढ़ा है। इस पर रूस से बाहर जाने के लिए टिकटों की बिक्री खूब हो रही है। दावा किया जा रहा है कि रूस बाहर जाने वाली फ्लाइट्स के टिकट अगले हफ्ते तक के लिए पूरी तरह बुक हो चुके हैं। बता दें कि पुतिन ने बुधवार को ही यूक्रेन में रिजर्व सेना की एक टुकड़ी को भेजने का फैसला किया है, जिसके तहत तीन लाख और सैनिक यूक्रेन में युद्ध के लिए भेजे जाएंगे। इसके अलावा, रूस सेना में और युवाओं की भर्ती करने जा रहा है, जिससे आने वाले दिनों में और बड़े युद्ध का ऐलान भी हो सकता है। 

हटके में खबरें और भी हैं..

बुजर्ग पति का वृद्ध महिला कैसे रख रही खास ख्याल.. भावुक कर देगा यह दिल छू लेना वाला वीडियो 

मां ने बेटे को बनाया ब्वॉयफ्रेंड और साथ में किए अजीबो-गरीब डांस, भड़के लोगों ने कर दी महिला आयोग से शिकायत

Share this article
click me!

Latest Videos

कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
झारखंड में सिर्फ भाजपा ही कर सकती है ये काम #shorts
UP के जैसे दिल्ली में भी... आतिशी ने BJP पर किया सबसे बड़ा वार
जम्मू के कटरा में PM Modi ने भरी हुंकार, शाही परिवार को धो डाला