Published : Feb 07, 2023, 08:54 AM ISTUpdated : Feb 07, 2023, 08:55 AM IST
कलेजा चीर देने वालीं ये तस्वीरें तुर्की और सीरिया में 12 घंटे के भीतर आए तीन शक्तिशाली भूकंप में मची तबाही की हैं। सदी का सबसे भीषणतम भूकंप मानी जा रही इस आपदा ने सिर्फ इन दो देशों को नहीं; बल्कि दुनियाभर को हिलाकर रख दिया है
वर्ल्ड न्यूज. कलेजा चीर देने वालीं ये तस्वीरें तुर्की और सीरिया में 12 घंटे के भीतर आए तीन शक्तिशाली भूकंप(powerful earthquakes struck Turkey and Syria) में मची तबाही की हैं। सदी का सबसे भीषणतम भूकंप मानी जा रही इस आपदा ने सिर्फ इन दो देशों को नहीं; बल्कि दुनियाभर को हिलाकर रख दिया है। यह तस्वीर यूनिसेफ ने अपनी वेबसाइट के कवर पेज पर लगाकर तुर्की और सीरिया में मदद की अपील की है।
213
भूकंप प्रभावित सीरिया और तुर्की में सर्च और रेस्क्यू ऑपरेशन चल रहा है, क्योंकि कई इमारतें ढह गई हैं, और मलबे में कई लोगों के फंसे होने की आशंका है।
313
इस त्रासदी में हजारों लोग मारे गए हैं। हजारों घायल हैं। भूकंप ने गिरीं इमारतों के नीचे और कितने लोग दफन हैं, फिलहाल कोई कुछ नहीं जानता।
413
भारत ने तुर्की को राहत सामग्री सहित रेस्क्यू टीम रवाना की है। इस बीच तुर्किये में 7 दिन का राष्ट्रीय शोक घोषित किया गया है।
513
भूकंप ने कई इमारतों को मलबे के ढेर में बदल दिया है। इनके नीचे कितने लोग दबे होंगे, कोई नहीं जानता है।
राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोआन ने सोमवार को कहा कि देश के दक्षिण-पूर्वी प्रांतों में विनाशकारी भूकंपों और 145 झटकों के बाद तुर्की ने सात दिनों के राष्ट्रीय शोक की घोषणा की है।
713
तुर्की में 12 फरवरी, 2023 तक घर और दुनिया भर के राजनयिक मिशनों में अपने झंडे आधे झुके रहेंगे।
7.7 और 7.6 की तीव्रता वाले भूकंपों के बाद कहारनमारास प्रांत में भूकंप आया, जिसने देश के दक्षिण-पूर्व में 10 प्रांतों को तबाह कर दिया।
913
डेनमार्क और ग्रीनलैंड के भूवैज्ञानिक सर्वेक्षण ने कहा कि सोमवार को तुर्की और पड़ोसी सीरिया में आए भूकंप के झटके ग्रीनलैंड तक महसूस किए गए।
1013
1999 में 7.4 तीव्रता के भूकंप के बाद सोमवार का आया भूकंप तुर्की में सबसे घातक बताया जा रहा है, तब इस्तांबुल में लगभग 1,000 सहित 17,000 से अधिक लोग मारे गए थे।
1113
खराब मौसम और महंगाई का संकट झेल रहे तुर्किये में इस भूकंप ने हालात और भी खराब कर दिए हैं।
1213
तुर्किये की वेबसाइट TRT WORLD पर ऐसी कई तस्वीरें जारी की गई हैं, जो पत्थर दिल इंसान को भी रुला दें। तुर्किये (तुर्की) में 7.8, 7.6 और 6.0 तीव्रता के लगातार तीन विनाशकारी भूकंप आए। भूकंप के बाद 50 से अधिक आफ्टरशॉक्स आए। यूएस जियोलॉजिकल सर्वे ने कहा कि पहला 7.8 तीव्रता का भूकंप तुर्किये के शहर गजियांटेप के पास लगभग 17.9 किलोमीटर (11 मील) की गहराई पर सुबह 4:17 बजे आया।
1313
सीरिया के स्वास्थ्य मंत्रालय ने कहा कि देश के विद्रोहियों के कब्जे वाले उत्तर पश्चिम में (जहां सरकार का नियंत्रण नहीं है) वहां बड़ी संख्या में लोग मारे गए। सीरिया में दो बार भूकंप आया। लोगों के सोते ही पहला भूकंप आया और इसकी तीव्रता 7.8 मापी गई, जो कम से कम एक सदी में इस क्षेत्र के सबसे शक्तिशाली भूकंपों में से एक है।
फोटो सोर्स-Anadolu Agency(AA) तुर्किये
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।