MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
Nepal Flood
Nepal Flood Photo Gallery
Nepal Flood Update
Ujjain Karni Sena Clash
Nepal Flood
Toxic Movie Review
Toxic Box Office Collection
Happy Raksha Bandhan Wishes in Hindi
Toxic Vs Dhurandhar 2 Box Office Collection
Ankit Baliyan Murder
Awarapan 2 Box Office Collection
Delhi Model Murder
Nepal Flood Vulnerability
Top 10 Morning News
Delhi Weather Update
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • World News
  • तुर्किये में विनाशकारी भूकंप के बाद की तस्वीरें, 6 बार हिली धरती, ताश के घरों की तरह ढह गईं बिल्डिंग्स

तुर्किये में विनाशकारी भूकंप के बाद की तस्वीरें, 6 बार हिली धरती, ताश के घरों की तरह ढह गईं बिल्डिंग्स

एक जबर्दस्त भूकंप ने दक्षिणी तुर्की(Turkey) को हिलाकर रख दिया है। इस शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। भूकंप से कई इमारतें ढह गईं। भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। हालांकि कई इंस्टीट्यूट इसे 7.4 बता रहे हैं।

3 Min read
Author : Amitabh Budholiya
| Updated : Feb 06 2023, 10:22 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
111
Image Credit : social media

अंकारा (Ankara). एक जबर्दस्त भूकंप ने दक्षिणी तुर्की(Turkey) को हिलाकर रख दिया है। इस शक्तिशाली भूकंप ने भारी तबाही मचा दी है। भूकंप से कई इमारतें ढह गईं। भूकंप की तीव्रता 7.8 मापी गई है। हालांकि कई इंस्टीट्यूट इसे 7.4 बता रहे हैं। भूकंप 10 किमी की गहराई पर था। जर्मन रिसर्च सेंटर फॉर जियोसाइंसेज (जीएफजेड) ने कहा कि सोमवार तड़के मध्य तुर्की में 7.8 तीव्रता का भूकंप आया। बड़ी संख्या में इमारतें गिरने से कई लोगों के मरने की आशंका है। देश की डिजास्टर एजेंसी के अनुसार, तेज भूकंप की शुरुआत दक्षिणी प्रांत कहारनमारास(Kahramanmaraş) में हुई। देखिए कुछ तस्वीरें...

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
211
Image Credit : social media

आंतरिक मंत्री सुलेमान सोयलू ने यह भी कहा कि 6 से ऊपर की तीव्रता वाले छह भूकंप सोमवार को अब तक देश में आ चुके हैं। स्थानीय अधिकारियों ने कहा कि शुरुआती जानकारी में अकेले उस्मानिया प्रांत में पांच और सनलिउर्फा में 10 लोगों की मौत हो गई, जो सीरिया के साथ तुर्की की सीमा के पास स्थित है।
 

311
Image Credit : social media

तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (AFAD) ने कहा कि 7.4 तीव्रता का भूकंप सुबह 4.17 बजे (0117GMT) आया और इसका केंद्र पजारसीक(Pazarcık) जिले में था। भूकंप 7 किलोमीटर (4.3 मील) की गहराई पर आया। इसके बाद 6.4 तीव्रता का भूकंप आया जिसने दक्षिणपूर्वी गाजियांटेप प्रांत को दहला दिया।

411
Image Credit : social media

6.5 तीव्रता वाला तीसरा भूकंप भी गजियांटेप में आया। प्रारंभिक भूकंप दियारबकीर सहित अन्य दक्षिणपूर्वी प्रांतों और लेबनान और सीरिया सहित पड़ोसी देशों में भी महसूस किया गया था।

511
Image Credit : social media

तुर्की के राष्ट्रपति रेसेप तईप एर्दोआन ने शुरुआती भूकंप से प्रभावित नागरिकों को हौसला देने के लिए ट्विटर का सहारा लिया। उन्होंने कहा कि एएफएडी और अन्य यूनिट्स अलर्ट पर हैं। तुर्की के राष्ट्रपति ने कहा कि भूकंप से प्रभावित प्रांत में बचाव दलों को तुरंत भेजा गया। "हमारे आंतरिक मंत्रालय और स्वास्थ्य मंत्रालय, AFAD, प्रांतीय शासन और अन्य सभी संस्थानों ने अपना काम तेजी से शुरू किया।"

611
Image Credit : social media

अमेरिकी भूवैज्ञानिक सेवा(US Geological Service) ने कहा है कि सीरियाई सीमा के पास दक्षिणी तुर्की में प्रारंभिक 7.8 तीव्रता का भूकंप आया है, जिससे उत्तरी सीरिया, साइप्रस और लेबनान में दर्जनों लोगों की मौत हो गई है।

यह भी पढ़ें-तुर्किये में 7.8 तीव्रता का जबर्दस्त भूकंप, कई बिल्डिंग्स जमींदोज, इजरायल, इराक, सीरिया सहित कई देशों में लगे झटके

711
Image Credit : social media

यूएसजीएस ने कहा कि भूकंप सोमवार को स्थानीय समयानुसार सुबह 4.17 बजे (01:17 GMT) आया, जब लोग सो रहे थे, लगभग 17.9 किमी (11 मील) की गहराई पर भूकंप आया।

यह भी पढ़ें-बांग्लादेश में इस्लामिक कट्टरपंथियों का तांडव, रातों-रात 14 मंदिरों पर हमला करके मूर्तियां तोड़ीं, हिंदुओं में आक्रोश

811
Image Credit : social media

तुर्की के डिजास्टर एंड इमरजेंसी मैनेजमेंट अथॉरिटी (एएफएडी) ने भूकंप की तीव्रता 7.4 बताई है, जो कि सीरियाई सीमा के करीब कहरमनमारस और गाजियांटेप शहरों के पास है। झटके करीब एक मिनट तक रहे।
 

911
Image Credit : social media

सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो और फोटोज में दिखाया गया है कि तुर्की के दक्षिण-पूर्व में कई शहरों में इमारतें मलबे के ढेर में तब्दील हो गई हैं।

1011
Image Credit : social media

इस्तांबुल में मौजूद अल जज़ीरा के सिनेम कोसेग्लू ने कहा कि भूकंप पूरे तुर्की में दक्षिणी शहरों से लेकर उत्तर में काला सागर तक महसूस किया गया। 
 

1111
Image Credit : social media

तुर्की दुनिया के सबसे सक्रिय भूकंप क्षेत्रों में से एक है और 1999 में देश के उत्तर-पश्चिम में आए शक्तिशाली भूकंपों में लगभग 18,000 लोग मारे गए थे।

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

AB
Amitabh Budholiya
बीएससी (बायोलॉजी), पोस्ट ग्रेजुएशन हिंदी साहित्य, बीजेएमसी (जर्नलिज्म)। करीब 25 साल का लेखन और पत्रकारिता में अनुभव। एशियानेट हिंदी में जून, 2019 से कार्यरत। दैनिक भास्कर और उसके पहले दैनिक जागरण और अन्य अखबारों में सेवाएं। 5 किताबें प्रकाशित की हैं

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
नेपाल में बाढ़ का कहर: 12 साल में हिमालय पर आए 7 बड़े विनाश, जब बह गए थे गांव के गांव
Recommended image2
नेपाल में 270 मौतों के बीच भारतीयों की तलाश, आखिर कहां हैं संपर्क से बाहर 288 इंडियंस?
Recommended image3
Nepal Flood: 80 कैलाश यात्री लापता, VIDEO में रोते दिखे सद्गुरु, आखिर ग्यिरोंग जाने की क्यों मांगी अनुमति?
Recommended image4
Nepal Flood: ‘बेटा और पत्नी कुछ सेकंड में बह गए’, बाढ़ से बचे शख्स ने सुनाई रूह कंपा देने वाली कहानी
Recommended image5
Nepal Flood: बाढ़ में गांव तबाह, हवाई वीडियो में दिखा खौफनाक मंजर, क्या फिर आएगी तबाही?
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved