
BLA operation Herof: पाकिस्तान से अलग होने के लिए संघर्षरत बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने कम से कम 130 पाकिस्तानी सैनिकों को मार गिराया है। अलग बलूचिस्तान की मांग कर रहे बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी ने 20 घंटे के अपने आपरेशन को बड़ी सफलता करार दिया है। पाकिस्तानी सेना के खिलाफ बीएलए ने ऑपरेशन हीरोफ को लांच किया था। पाकिस्तानी सैनिकों को मारने वाला वीडियो भी कथित तौर पर सोशल मीडिया पर वायरल हो रहा है।
क्यों चलाया गया ऑपरेशन हीरोफ?
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी का फिदायीन ऑपरेशन है। इसे ऑपरेशन हीरोफ नाम दिया गया है। पाकिस्तानी सेना के खिलाफ चलाए गए इस आपरेशन को बलूच नेता अकबर बुगती की हत्या का बदला लेने के लिए चलाया गया। 2005 में पाकिस्तानी सैन्य बलों ने बलूच नेता अकबर बुगती को मार गिराया था। बुगती की 18वीं पुण्यतिथि पर इस ऑपरेशन को बीएलए ने लांच किया था। BLA का ऑपरेशन हीरोफ 25 अगस्त को शुरू हुआ। प्रवक्ता जीयंद बलूच ने कहा कि बलूच लिबरेशन आर्मी का अपना फिदायीन ऑपरेशन "हीरोफ" सफल रहा और इसे अब समाप्त किया जाता है।
मल्टी डायमेंशनल तरीके से ऑपरेशन को दिया गया अंजाम
आपरेशन हीरोफ को मल्टी डायमेंशनल तरीके से बीएलए ने अंजाम दिया। बीएलए ने अपने आत्मघाती यूनिट मजीद ब्रिगेड और फतह स्क्वायड एंड एसटीओएस यूनिट्स को इस आपरेशन की जिम्मेदारी दी थी। BLA की सुसाइड यूनिट मजीद ब्रिगेड ने बेला क्षेत्र में एक पाकिस्तानी सैन्य शिविर को निशाना बनाया। करीब 20 घंटे में कैंप को तहस नहस कर दिया। इस हमले में कम से कम 68 पाकिस्तानी सैनिक मारे गए।
उधर, फतह स्क्वाड और एसटीओएस यूनिट ने पूरे बलूचिस्तान में केंद्रीय राजमार्गों पर कैंप लगाकर 12 घंटे तक सड़क जाम किए रखा। इस दौरान कम से कम 62 अतिरिक्त सैनिकों को मार गिराया।
बलूचिस्तान लिबरेशन आर्मी के प्रवक्ता जीयंद बलूच ने दावा किया है कि ऑपरेशन में कम से कम 130 सैनिकों को मार गिराया गया है। कई चौकियां और एक शिविर नष्ट किया गया। पाकिस्तानी सेना के हथियारों और गोला-बारूद का बड़ा जखीरा भी कब्जे में ले लिया गया है।
यह भी पढ़ें:
लॉर्ड माउंटबेटन: भारत के आखिरी वायसराय की रहस्यमय हत्या आज भी पहेली
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।