बिलकिस बानो जैसा चौंकाने वाला केस, 217 मासूमों का हत्यारा Al Qaeda का ये आतंकवादी जेल से होगा 'आजाद'

गुजरात के 2002 गोधरा कांड के बाद हुए दंगों में गैंग रेप की शिकार बिलकिस बानो (Bilkis Bano) के 11 आरोपियों को समय से पहले जेल से रिहाई का मामला मीडिया की सुर्खियों में है। ऐसा ही एक मामला इंडोनेशिया में सामने आया है। 

Amitabh Budholiya | Published : Aug 20, 2022 3:07 AM IST / Updated: Aug 20 2022, 08:39 AM IST

सिडनी(ऑस्ट्रेलिया). यह है कुख्यात आतंकवादी उमर पाटेक। यह कई आतंकवादी घटनाओं में शामिल रहा है। 20 साल की कैद काट रहे इंडोनेशियाई मूल के इस आतंकवादी की सजा कम की जा रही है। जल्द यह पैरोल पर जेल से रिहा होगा। इसे लेकर आस्ट्रेलिया ने आपत्ति जताई है। यह मामला ठीक बिलकिस बानो (Bilkis Bano) जैसा ही है। यहां  गुजरात के 2002 गोधरा कांड के बाद हुए दंगों में गैंग रेप की शिकार बिलकिस बानो के 11 आरोपियों को समय से पहले जेल से रिहाई का मामला मीडिया की सुर्खियों में है। (17 अगस्त को इंडोनेशिया सिटीजनशिप सर्टिफिकेट सौंपने के बाद उमर पाटेक अपनी बीवी रुकय्याह बिनती हुसैन लुसेनो सुराबाया प्रायद्वीप में)

कई बम ब्लास्ट का मास्टर माइंड रहा है उमर
ऑस्ट्रेलिया के प्रधान मंत्रीएंथनी अल्बनीस (Australian Prime Minister Anthony Albanese) ने शुक्रवार(19 अगस्त) को कहा कि इंडोनेशियाई उमर पाटेक(Umar Patek) को 2002 के बाली(इंडोनेशिया) बम विस्फोटों में उसकी भूमिका के लिए जेल में डाल दिया गया था। इसमें सैकड़ों लोग मारे गए थे। अब उसकी सजा कम हो गई है। यानी अब उसे पैरोल पर रिहा किया जा सकता है।  उमर पाटेक को 2012 में इंडोनेशिया की एक अदालत ने 20 साल जेल की सजा सुनाई थी, जब उन्हें एक दशक पहले दो बाली नाइट क्लबों में बम मिलाने का दोषी पाया गया था। इसमें 88 ऑस्ट्रेलियाई सहित 202 लोग मारे गए थे। अल कायदा से जुड़े आतंकवादी समूह जेमाह इस्लामियाह( Al Qaeda-linked militant group Jemaah Islamiyah) के मेंबर उमर को 2000 में क्रिसमस की पूर्व संध्या पर जकार्ता में कई चर्चों की बमबारी में भूमिका के लिए भी जेल भेजा गया था। इनमें कम से कम 15 लोग मारे गए थे। ऑस्ट्रेलियाई प्रधान मंत्री एंथनी अल्बनीस ने कहा कि उमर को इंडोनेशिया के स्वतंत्रता दिवस पर 17 अगस्त को कैदियों को दी गई छूट की एक सीरिज के हिस्से के रूप में पांच महीने की छूट दी गई थी। 

ऑस्ट्रेलियाई प्रधानमंत्री ने कहा कि इंडोनेशिया के न्याय और मानवाधिकार मंत्रालय और विदेश मंत्रालय(Justice and Human Rights Ministry and Foreign Ministry) दोनों ने मामले के बारे में सवालों के जवाब नहीं दिए। उन्होंने (इंडोनेशिया) हमें उस निर्णय के बारे में सूचित किया और हमने उन्हें उस निर्णय के बारे में अपने विचार से अवगत कराया। अल्बानीज़ ने क्वींसलैंड में मीडिया से कहा कि इंडोनेशिया के पास एक सिस्टम है, जिसके तहत जब आजादी की वर्षगांठ होती है, तो अक्सर सजा को कम कर दिया जाता है। अल्बनीज ने कहा कि उनकी सरकार इस फैसले पर इंडोनेशिया के साथ राजनयिक संपर्क करेगी।

यह भी जानें
उमर पाटेक के सिर पर $ 1 मिलियन डॉलर का इनाम था। इसे पाकिस्तान के एबटाबाद में पकड़ा गया था। यह वही शहर है, जहां 2011 में कुख्यात आतंकवादी ओसामा बिन लादेन को मार दिया गया था। बाली बमबारी का मास्टरमाइंड हम्बाली, जिसे एन्सेप नूरजमन(Hambali, also known as Encep Nurjaman) के नाम से भी जाना जाता है, वर्तमान में क्यूबा के ग्वांतानामो बे में हिरासत में है और 2006 से मुकदमे की प्रतीक्षा कर रहा है। 

यह भी पढ़ें
बलात्कारियों की रिहाई पर बोली बिलकिस बानो की वकील- रेप का हर दोषी अब छूट के लिए आवेदन करेगा
काबुल की मस्जिद में ब्लास्ट में 50 की मौत, अफगानिस्तान में IS-K को रोकने में नाकाम रहा तालिबान
सिर्फ मुसलमान ही नहीं, हिंदू भी हैं रोहिंग्या, 2 साल पहले इस टापू के कारण ग्लोबल मीडिया की चर्चा बने थे

 

Share this article
click me!