Russia Ukraine war: परमाणु संयंत्र Chernobyl पर कब्जा, यूक्रेन बोला-यह यूरोप के खिलाफ युद्ध की है घोषणा

Published : Feb 25, 2022, 12:08 AM IST
Russia Ukraine war: परमाणु संयंत्र Chernobyl पर कब्जा, यूक्रेन बोला-यह यूरोप के खिलाफ युद्ध की है घोषणा

सार

गुरुवार तड़के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाके में सैन्य कार्रवाई की घोषणा की थी। इसके बाद से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर रूस लगातार हमले कर रहा है। सैन्य बुनियादी ढांचों, एयर डिफेंस और एयर फोर्स के ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं।

मास्को। रूस लगातार यूक्रेन (Russia Ukraine war) पर अपना शिकंजा कसता जा रहा है। रूसी सेना ने यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है। यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने कुछ ही देर पहले यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर रूसी सेना की कोशिशों की जानकारी दी थी। यूक्रेन राष्ट्रपति कार्यालय के सलाहकार मायखाइलो पोडोनीक के हवाले से रॉयटर ने बताया कि रूसी सेना ने परमाणु संयंत्र पर कब्जा कर लिया है।

यूक्रेन के राष्ट्रपति ने जानकारी देते हुए लगाई थी गुहार

यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर जेलेंस्की ने गुरुवार की रात में बताया था कि रूस यूक्रेन के परमाणु संयंत्र पर कब्जा करने की कोशिश कर रहा है। रूसी सेना ने चोरनोबिल पर हमला किया है। यहां रूस और यूक्रेन की सेना के बीच लड़ाई हो रही है। वलोडिमिर जेलेंस्की ने कहा है कि हमारे जवान अपनी जान दे रहे हैं ताकि 1986 की त्रासदी दोबारा न हो। स्वीडिश पीएम को इसकी सूचना दी गई है। यह पूरे यूरोप के खिलाफ युद्ध की घोषणा है।

यूक्रेन के सैन्य बुनियादी ढांचों को तबाह कर रहा रूस

रूस मिसाइलों से सटीक हमला कर यूक्रेन के सैन्य बुनियादी ढांचों को तबाह कर रहा है। गुरुवार तड़के रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने यूक्रेन के पूर्वी डोनबास इलाके में सैन्य कार्रवाई की घोषणा की थी। इसके बाद से यूक्रेन के सैन्य ठिकानों पर रूस लगातार हमले कर रहा है। सैन्य बुनियादी ढांचों, एयर डिफेंस और एयर फोर्स के ठिकानों पर हमले किए जा रहे हैं। यूक्रेन की राजधानी कीव के अलावा निप्रो और खार्कीव में सेना मुख्यालयों, हवाई पट्टियों और सैन्य वेयरहाउसों पर हमले हुए हैं।

यह भी पढ़ें: Russia Ukraine crisis: उर्जा आपूर्ति में न आए व्यवधान इसके लिए G7 बोला-हम हैं तैयार

रूस की सेना ने 74 सैन्य ठिकानों पर हमले किए हैं। 30 से अधिक जगहों पर बड़े हमले हुए हैं। राजधानी कीव में रूस की सेना घुस गई है। यूक्रेन के 40 सैनिकों और आम लोगों के मारे जाने की खबर आ रही है। कीव में यूक्रेन का एक फाइटर जेट क्रैश हो गया है। रूस के पैराट्रूपर्स यूक्रेन के महत्वपूर्ण सैन्य ठिकानों के पास हवा से उतर रहे हैं और उनपर कब्जा कर रहे हैं। यूक्रेन ने दावा किया है कि रूस के 50 सैनिक मारे गए हैं।

बता दें कि रूसी सशस्त्र बल दुनिया के सबसे बड़े सैन्य बलों में से एक है। सेना पर खर्च के मामले में रूस दुनिया के शीर्ष पांच देशों में शुमार है। यूक्रेन और रूस की सैन्य क्षमताओं की आमने-सामने की तुलना में रूस लगभग हर पहलू में यूक्रेन से काफी आगे है।

सोमवार को रूस ने दो देशों को दी थी मान्यता

रूसी राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन ने सोमवार को विद्रोहियों के कब्जे वाले यूक्रेन के डोनेट्स्क और लुगांस्क क्षेत्रों की स्वतंत्रता को मान्यता दी थी। इन दोनों को अलग देश के रूप में पुतिन ने मान्यता देते हुए अपने रक्षा मंत्रालय को अलगाववादियों के कब्जे वाले क्षेत्रों में शांति व्यवस्था का कार्य संभालने का निर्देश दिया।

Russia Ukraine war: पीएम मोदी ने रूस के राष्ट्रपति से यूक्रेन संकट पर की बात, हिंसा बंद करने की अपील

यह है विवाद की वजह

रूस यूक्रेन की नाटो की सदस्यता का विरोध कर रहा है। लेकिन यूक्रेन की समस्या है कि उसे या तो अमेरिका के साथ होना पड़ेगा या फिर सोवियत संघ जैसे पुराने दौर में लौटना होगा। दोनों सेनाओं के बीच 20-45 किमी की दूरी है। अमेरिकी राष्ट्रपति जो बिडेन पहले ही रूस को चेता चुके हैं कि अगर उसने यूक्रेन पर हमला किया, तो नतीजे गंभीर होंगे। दूसरी तरफ यूक्रेन भी झुकने को तैयार नहीं था। उसके सैनिकों को नाटो की सेनाएं ट्रेनिंग दे रही हैं। अमेरिका को डर है कि अगर रूस से यूक्रेन पर कब्जा कर लिया, तो वो उत्तरी यूरोप की महाशक्ति बनकर उभर आएगा। इससे चीन को शह मिलेगी। यानी वो ताइवान पर कब्जा कर लेगा।

यह भी पढ़ें- 

Russia Ukraine War: हम भूखे हैं..खाना खत्म-पानी भी नहीं मिल रहा, यूक्रेन में धमाके से 15 किमी दूर फंसे छात्र

Russia Ukraine crisis: किसकी लगी नजर! कभी सैलानियों से गुलजार रहती थी यूक्रेन की ये 8 जगह, अब हो रही बमबारी

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?
न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?