Russia Ukraine War: यूक्रेन में भारतीय दूतावास ने शुरू किया कंट्रोल रूम, विदेश मंत्रालय ने जारी किए फोन नंबर

यूक्रेन की केपिटल कीव में स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy) की तरफ से अपने इंडियन लोगों के लिए एडवायज़री जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन में बहुत भारी अनिश्चितता का माहौल है। आप सभी से अपील की जाती है कि शांति बनाए रखें । 

Asianet News Hindi | Published : Feb 24, 2022 12:26 PM IST / Updated: Feb 24 2022, 06:01 PM IST

वर्ल्ड न्यूज।  रूस-यूक्रेन (Russia Ukraine conflict) के बीच युद्ध शुरू हो चुका है। रूस के टैंक तेजी से यूक्रेन की राजधानी कीव की तरफ बढ़ रहे हैं। यक्रेन के कई शहरों पर हमला बोला गया है। चारों तरफ अफरा-तफरी का माहौल देखने को मिल रहा है। इस तनावपूर्ण माहौल के बीच हाजरों भारतीय फंसे हैं। जानकारी के मुताबिक यहां एजुकेशन के पर्पस से आए हजारों छात्रं के पास ना तो खाने का सामान बचा है और ना ही पानी मिल पा रहा है। 
 

भारतीय दूतावास ने जारी की एडवायजरी
इस सबके बीच यूक्रेन की केपिटल कीव में स्थित भारतीय दूतावास (Indian Embassy) की तरफ से अपने इंडियन लोगों के लिए एडवायज़री जारी की गई है। इसमें कहा गया है कि यूक्रेन में बहुत भारी अनिश्चितता का माहौल है। आप सभी से अपील की जाती है कि शांति बनाए रखे । दूतावास ने बहुत स्पष्ट शब्दों में कहा है कि जो भी जहां है वहीं रहे, भारतीय लोग अपने घरों, हॉस्टलों और रास्तों में जहां हैं, वहीं सेफ्टी से रहें।  एडवायज़री में कहा गया है कि राजधानी कीव की तरफ बढ़ रहे लोग वहीं ठहर जाएं। मौका हो तो अपने घरों तक सुरक्षित लौट जाएं। भारतीय दूतावास की तरफ से विशेष तौर पर कहा गया है कि यूक्रेन की पश्चिमी सीमा से लगते सुरक्षित स्थानों पर चले जाएं। 

 


भारतीय नागरिकों को निकालने की वैकल्पिक व्यवस्था कर रही मोदी सरकार 
यूक्रेन ने मिसाइल और साइबर अटैक के डर से अपने हवाई क्षेत्र को बंद कर दिया है। इसके बाद से वहां फंसे भारतीयों को निकालने के मिशन को बड़ा झटका लगा है। हालांकि सरकार ने इसके लिए अलग से बंदोबस्त करने की बात कही है। कीव में भारतीय दूतावास ने बताया कि खतरे के मद्देनजर विशेष फ्लाइटों को रद्द कर दिया गया है। भारतीय नागरिकों को निकालने के लिए वैकल्पिक व्यवस्था की जा रही है। दूतावास की वेबसाइट, सोशल मीडिया पोस्ट और नीचे दिए गए नंबरों पर संपर्क करें। 

 



यह भी पढ़ें-  Russia Ukraine crisis की सबसे ताजा तस्वीरें: जान बचाने भागे लोग, लेकिन रोते हुए बोले- पता नहीं कहां जाएंगे?

भारत सरकार ने शुरू किया कंट्रोल रूम 
सूत्रों के मुताबिक, भारत सरकार यूक्रेन के घटनाक्रम पर पैनी निगाह बनाए हुए है। केंद्र सरकार का फोकस भारतीयों, विशेषकर छात्रों की सेफ्टी पर है। इस बीच  भारत में विदेश मंत्रालय ने एक 24 घंटे काम करने वाले कंट्रोल रूम खोला है। ये 24x7 काम कर रहा है। इससे पहले कीव स्थित भारतीय दूतावास ने एक सलाह जारी करते हुए कहा था कि भारतीय छात्र अस्थाई तौर पर यूक्रेन छोड़ दे, वहीं भारत के नागरिकों को यूक्रेन की और यूक्रेन के अंदर सभी गैर-जरूरी यात्रा से बचने के लिए कहा गया था। 

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine crisis:बर्बादी की ओर यूक्रेन; जान बचाने भागे लोग; लेकिन रोते हुए बोले-पता नहीं कहां जाएंगे? 

यूक्रेन में भारतीय नागरिक ऐसे करें संपर्क

यूक्रेन में भारतीय विदेश मंत्रालय ने एक कंट्रोल रूम बनया है। यूक्रेन में मौजूद Indian citizens और उनके परिवार इमरजेंसी में दिए गए नंबरों और ईमेल पर जानकारी और मदद के लिए गुहार लगा सकते हैं। यूक्रेन से रिलेटिड जानकारी के लिए भारतीय नागरिक टोल फ्री नंबर 1800118797 पर बात कर सकते हैं। 

*कुछ और फोन नंबरों पर संपर्क किया जा सकता है। ये नंबर इस प्रकार हैं। 
  +91 11 23012113 / +91 11 23014104 / +91 11 23017905
*यूक्रेन में फैक्स सेवाओं के लिए नंबर जारी किया गया है: +91 11 23088124

* विदेश मंत्रालय ने भारतीय नागरिकों के लिए एक ईमेल आईडी जारी की है, यूक्रेन में मौजूद भारतीय इस पर हेल्प के लिए मैसेज कर सकते हैं।
मेल आईडी है : situationroom@mea.gov.in

यह भी पढ़ें- Ukraine Russia war : आखिर क्या है यूक्रेन पर हमले की वजह, कहां से हुई इस विवाद की शुरुआत, नाटो का क्या रोल


कीव में मौजूद Indian Embassy ने एक 24 घंटे की helpline service शुरू की है। इसमें किसी भी वक्त दिए गए नंबरों पर कॉल करके जानकारी हासिल की जा सकती है।

24*7 emergency helpline : 
+380 997300428
+380 997300483

E-mail : cons1.kyiv@mea.gov.in 
Website : www.eoiukraine.gov.in 

यह भी पढ़ें-
 Russia Ukraine Crisis पर 20 बिग अपडेट: यूक्रेन ने रूस के 55 सैनिक मार गिराए, कीव के करीब पहुंचे रूसी टैंक

Russia Ukraine crisis: ये है यूक्रेन की पहली महिला पीएम Yulia Tymoshenko, जिससे खौफ खाता था रूस
Russia Ukraine Crisis : रूस को जवाब देंगे NATO देश, मिसाइल अटैक के डर से रूस और यूक्रेन ने बंद किया एयर स्पेस

 

 

Read more Articles on
Share this article
click me!