ट्रंप की चीन को बड़ी चेतावनी: ताइवान पर हमला तो मिलेगा करारा जवाब, शी जिनपिंग जानते हैं अंजाम

Published : Nov 02, 2025, 11:20 PM IST
Donald Trump Taiwan Statement

सार

Donald Trump Taiwan Statement: अमेरिका के राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने चीन को चेतावनी दी कि अगर उसने ताइवान पर हमला किया तो अंजाम गंभीर होंगे। ट्रंप ने कहा, चीनी प्रेसीडेंट शी जिनपिंग इस बात को भली-भांति समझते हैं।

Trump China Taiwan Warning: अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने एक इंटरव्यू में चीन के राष्ट्रपति शी जिनपिंग को लेकर बड़ा बयान दिया है। ट्रंप ने कहा कि अगर चीन ने ताइवान पर हमला किया, तो परिणाम बेहद गंभीर होंगे और शी जिनपिंग इस बात को अच्छी तरह समझते हैं। हालांकि, उन्होंने ये साफ नहीं कहा कि अमेरिका सीधे तौर पर ताइवान की रक्षा के लिए युद्ध में उतरेगा या नहीं। जानिए यूएस प्रेसीडेंट ने क्या कहा...

ट्रंप ने चीन को क्या चेतावनी दी

CBS न्यूज के '60 मिनट्स' शो को दिए इंटरव्यू में ट्रंप ने कहा, 'अगर ऐसा हुआ (चीन ने हमला किया) तो आपको पता चल जाएगा। शी जिनपिंग जवाब जानते हैं।' ट्रंप ने यह भी कहा कि 'वे अपने सीक्रेट्स पब्लिक नहीं कर सकते, लेकिन दूसरी साइड सब जानती है कि क्या होगा।' ट्रंप ने आगे कहा, 'शी जिनपिंग और उनके करीबी खुद मान चुके हैं कि वो मेरे राष्ट्रपति रहते ताइवान को छूने की सोच भी नहीं सकते थे, क्योंकि वो नतीजे जानते हैं।'

6 साल बाद आमने-सामने आए ट्रंप और शी

ट्रंप ने हाल ही में दक्षिण कोरिया में शी जिनपिंग से मुलाकात की, जो दोनों नेताओं की 6 साल बाद पहली फेस-टू-फेस मुलाकात थी। उन्होंने बताया कि बातचीत के दौरान ताइवान का मुद्दा छेड़ा ही नहीं गया, बल्कि दोनों देशों ने ट्रेड वार को कम करने पर फोकस किया।

ताइवान पर चीन का दावा और अमेरिका की पॉलिसी

चीन हमेशा से ताइवान को अपना हिस्सा मानता आया है। जबकि अमेरिका की नीति कहती है कि वह केवल बीजिंग को आधिकारिक रूप से मान्यता देता है, लेकिन साथ ही ताइवान को आत्मरक्षा के लिए हथियार भी मुहैया कराता है।

ताइवान को लेकर तनाव बरकरार

ताइवान के सवाल पर अमेरिका और चीन के बीच लंबे समय से तनाव बना हुआ है। कई मौकों पर चीन ने ताइवान के पास सैन्य अभ्यास किए हैं, तो वहीं अमेरिका ने भी अपने नेवी शिप्स और फाइटर जेट्स को इलाके में तैनात किया है। ट्रंप का यह बयान ऐसे समय आया है जब दोनों देशों के बीच ट्रेड और सिक्योरिटी दोनों ही मोर्चों पर खींचतान जारी है।

इसे भी पढ़ें-रूस की धमकी से डरे ट्रंप? वेनेजुएला से क्यों चिढ़ा अमेरिका? रूस-चीन ने क्यों दिखाई US को आंख?

इसे भी पढ़ें- अमेरिकी उपराष्ट्रपति को 3 मुसीबत ने घेरा, अब क्या करेंगे JD Vence ?

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

भारत ने किया बड़ा ऐलान: रूसी नागरिकों को मिलेगा 30 दिन का फ्री टूरिस्ट वीजा-और बहुत कुछ?
रूस-भारत में 2 बड़े समझौते: मोदी-पुतिन की जॉइंट पीसी में क्या हुआ? पढ़ें 6 खास बातें