पाकिस्तान: मारा गया लश्कर ए तैयबा में आतंकियों की भर्ती का पूर्व प्रमुख अकरम गाजी

Published : Nov 10, 2023, 06:15 AM ISTUpdated : Nov 10, 2023, 06:33 AM IST
Akram Ghazi

सार

लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के पूर्व भर्ती प्रमुख अकरम गाजी की हत्या हो गई है। अज्ञात हमलावर ने पाकिस्तान के बाजौर में उसे गोली मारी।

इस्लामाबाद। पाकिस्तानी आतंकी संगठन लश्कर-ए-तैयबा (LeT) के एक पूर्व नेता की हत्या हुई है। बाजौर में LeT में आतंकियों की भर्ती के पूर्व प्रमुख अकरम गाजी की अज्ञात हमलावर ने गोली मारकर हत्या कर दी।

अकरम गाजी का नाम अकरम खान था, लेकिन अधिकतर लोग उसे अकरम गाजी के नाम से जानते थे। गुरुवार को उसपर हमला हुआ। वह 2018 से 2020 तक LeT में आतंकियों की भर्ती विभाग का प्रमुख था। उसे पाकिस्तान में भारत के खिलाफ भाषण देने के लिए जाना जाता था।

 

 

LeT के टॉप आतंकियों में से एक था अकरम गाजी
अकरम गाजी LeT के टॉप आतंकियों में से एक था। वह लंबे समय से आतंकी गतिविधियों में शामिल था। उन्होंने लश्कर भर्ती सेल का नेतृत्व किया था। इस विभाग द्वारा आतंकियों के प्रति सहानुभूति रखने वाले व्यक्तियों की पहचान की जाती है और उनकी भर्ती की जाती है। LeT अंतरराष्ट्रीय स्तर पर प्रतिबंधित आतंकी संगठन है। इसने भारत के खिलाफ बहुत से आतंकी हमले कराए हैं। इनमें गाजी की भूमिका भी महत्वपूर्ण रही है।

अज्ञात हमलावरों ने अकरम गाजी पर चलाई गोलियां
अकरम गाजी पर किस तरह हमला हुआ इसके बारे में अधिक जानकारी सामने नहीं आई है। यह बात सामने आई है कि अज्ञात हमलावरों ने बाजौर में गाजी पर गोलियां चलाई, जिससे वह गंभीर रूप से घायल हो गया था। बाद में उसकी मौत हो गई। हमले से जुड़ी परिस्थितियों का अभी तक पूरी तरह से खुलासा नहीं किया गया है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को डंस रहा अपना ही पाला सांप, आतंकी हमलों में 17 सैनिकों की गई जान

बता दें कि बाजौर पाकिस्तान के खैबर पख्तूनख्वा प्रांत के मलकंद डिवीजन का जिला है। यह अफगानिस्तान से लगी सीमा पर है। यह क्षेत्र तालिबान और अल-कायदा समेत विभिन्न आतंकी समूहों का गढ़ रहा है।

यह भी पढ़ें- पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया बोले- राम मंदिर के दर्शन करने की है इच्छा, भारत की नागरिकता पर कही ये बात

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

एक और अफ्रीकी देश में तख्तापलट, सैनिकों के ग्रुप ने टीवी पर लाइव आकर किया ऐलान
जेल में बंद Imran Khan क्यों बने Pakistan की टेंशन का कारण?