पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) अपने देश में हिंदू अल्पसंख्यकों की दुर्दशा के बारे में खुलकर बोलते हैं। उनकी इच्छा अयोध्या में राम मंदिर देखने की है। 

नई दिल्ली। पूर्व पाकिस्तानी क्रिकेटर दानिश कनेरिया (Danish Kaneria) इन दिनों चर्चा में हैं। उन्होंने पाकिस्तान में हिंदू अल्पसंख्यकों की दुर्दशा पर गहरी चिंता जताई है। हिंदुओं पर होने वाले अत्याचारों पर प्रकाश डाला है और अपनी सुरक्षा के बारे में आशंकाएं व्यक्त की हैं। उन्होंने कहा कि राम मंदिर के दर्शन करने की इच्छा है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

कनेरिया कहते हैं कि उन्हें हिंदू होने पर गर्व है। हाल ही में पांचजन्य के साथ एक इंटरव्यू में कनेरिया ने अपने करियर, पाकिस्तानी क्रिकेट टीम का सदस्य रहने के दौरान हुए अत्याचारों और मुस्लिम बहुल राष्ट्र में हिंदुओं के खिलाफ अत्याचारों पर विस्तार से बात की है।

Scroll to load tweet…

कनेरिया ने कहा- सुरक्षा को लेकर डर लगा रहता है

इंटरव्यू में सुरक्षा के संबंध में किए गए सवाल पर कनेरिया ने कहा, "सुरक्षा को लेकर हमेशा डर लगा रहता है, लेकिन भगवान की कृपा है। हनुमान जी का आशीर्वाद है। मैं तो आवाज उठाऊंगा। बहुत सारे ऐसे केस हैं जिनके बारे में रिपोर्ट सामने नहीं आते। अंतरराष्ट्रीय समुदाय ने इसपर बात नहीं की।"

पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार पर अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बात करें नरेंद्र मोदी

कनेरिया ने कहा, "भारत मजबूत देश है। उनको बोलना चाहिए। ये जो रोजाना की चीजें हैं, इनको खत्म करना चाहिए। मैं तो भगवान से प्रार्थना करता हूं कि कृपा करें और ऐसे काम करने वाले लोगों को सद्बुद्धि दें। मेरी जितनी शक्ति है मैं आवाज तो उठाता रहूंगा। मैं चाहूंगा कि नरेंद्र मोदी इस विषय (पाकिस्तान में हिंदुओं पर अत्याचार) में अंतरराष्ट्रीय समुदाय से बात करें। नोटिस लें, एक्शन लें और चीजों को बेहतर करें। ये लोग ऐसा करते हैं तो क्या होता है। अपने मुल्क की छवि खराब होती है। कहीं दुनिया में ऐसा नहीं होता।"

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान को डंस रहा अपना ही पाला सांप, आतंकी हमलों में 17 सैनिकों की गई जान

क्या भारत की नागरिकता लेना चाहेंगे? इस सवाल पर कनेरिया ने कहा, "जो होगा वो आगे देखा जाएगा। भगवान की कृपा है। किसी ने बोला तो भविष्य में सोचूंगा। भारत में हमारी मातृभूमि है। हमारे देवी-देवता बसते हैं। ये मेरी बहुत इच्छा है कि श्रीराम जी के मंदिर (अयोध्या में बन रहा राम मंदिर) में मुझे आना है।

यह भी पढ़ें- पाकिस्तान: सीढ़ी की मदद से दीवार फांद मियांवाली एयरबेस में घुसे आतंकी, सेना ने 9 को मार गिराया