अंटार्कटिका में पड़ी 1270 वर्ग किमी की दरार, यह टुकड़ा मुंबई से डबल और न्यूयॉर्क से भी बड़ा है

अंटार्कटिका में ब्रिटेन के रिसर्च स्टेशन के पास बर्फ का विशाल हिस्सा टूटने का मामला सामने आया है। अंटार्कटिका में शुक्रवार को ब्रंट आइस शेल्फ से बर्फ का यह हिस्सा टूटकर अलग हो गया। यहीं से कुछ दूरी पर ब्रिटेन की साइंटिफिक आउटपोस्ट है। इस दरार का वैज्ञानिकों ने 10 साल पहले पता लगा लिया था।

Asianet News Hindi | Published : Feb 28, 2021 7:56 AM IST

अंटार्कटिका में ब्रिटेन के रिसर्च स्टेशन के पास बर्फ का विशाल हिस्सा टूटने का मामला सामने आया है। अंटार्कटिका में शुक्रवार को ब्रंट आइस शेल्फ से बर्फ का यह हिस्सा टूटकर अलग हो गया। यहीं से कुछ दूरी पर ब्रिटेन की साइंटिफिक आउटपोस्ट है। ब्रिटिश अंटार्कटिक सर्वे (BAS) के मुताबिक, आइसबर्ग का टूटा हुआ हिस्सा 490 वर्ग मील (1270 वर्ग किलोमीटर) का है। इसका साइज न्यूयॉर्क शहर से भी बड़ा है। यानी हमारी मुंबई से डबल।

जानें खास बातें

 

 

 

Share this article
click me!