अमेरिका: हिंसा फैलाने वाले समर्थकों को इवांका ने बताया देशभक्त, बाद में ट्वीट डिलीट कर दी सफाई

Published : Jan 07, 2021, 02:31 PM ISTUpdated : Jan 07, 2021, 02:55 PM IST
अमेरिका: हिंसा फैलाने वाले समर्थकों को इवांका ने बताया देशभक्त, बाद में ट्वीट डिलीट कर दी सफाई

सार

अमेरिका में बुधवार को वॉशिंगटन स्थित कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों का हंगामा जारी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प ने उपद्रवियों को देशभक्त बता दिया। हालांकि, इसके बाद उनकी आलोचना होने लगी। इवांका को ट्वीट डिलीट कर सफाई तक देनी पड़ी।  

वॉशिंगटन. अमेरिका में बुधवार को वॉशिंगटन स्थित कैपिटल बिल्डिंग में ट्रम्प समर्थकों का हंगामा जारी है। इसी बीच अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प की बेटी इवांका ट्रम्प ने उपद्रवियों को देशभक्त बता दिया। हालांकि, इसके बाद उनकी आलोचना होने लगी। इवांका को ट्वीट डिलीट कर सफाई तक देनी पड़ी।

दरअसल,  कैपिटल बिल्डिंग में कांग्रेस इलेक्टोरल कॉलेज को लेकर बहस चल रही थी। इसी बहस के बाद जो बाइडेन की जीत की आधिकारिक पुष्टि होनी थी। हालांकि, इसी बीच ट्रम्प समर्थकों ने कैपिटल बिल्डिंग का घेराव कर लिया। यहां तक की समर्थकों ने जमकर हंगामा और हिंसा की। इस दौरान फायरिंग भी हुई। 

ये भी पढ़ें : हिंसा के बीच जो बाइडेन की जीत पर लगी मुहर, अमेरिकी संसद ने स्वीकार किए चुनावी नतीजे

ये भी पढ़ें :  PHOTOS: बंदूकों के साथ कई खतरनाक हथियारों से लैस थे ट्रम्प सपोर्टर, लगाई गई 15 दिन की पब्लिक इमरजेंसी

क्या कहा था इवांका ने ?
इवांका ने ट्वीट किया, अमेरिकी देशभक्तों- सुरक्षा का किसी भी तरह उल्लंघन या हमारे कानून के प्रति अनादर को स्वीकार नहीं किया जाएगा। हिंसा तुरंत रोकनी चाहिए। कृप्या शांति बनाए रखें। 

इस ट्वीट के बाद सोशल मीडिया पर इवांका की आलोचना होने लगी। इसे देखते हुए इवांका ने अपना ट्वीट डिलीट कर सफाई दी। 


बाद में दी सफाई
इवांका ने ट्वीट डिलीट कर दूसरा ट्वीट किया। इसमें उन्होंने लिखा, शांतिपूर्ण विरोध प्रदर्शन देशभक्ति होती है। हिंसा स्वीकार्य नहीं है और मजबूती से इसकी आलोचना होनी चाहिए।

 

 

ये भी पढ़ें :  दुनिया के सबसे ताकतवर देश की 20 शॉकिंग तस्वीरें, हार की बौखलाहट में ट्रंप समर्थकों ने मचाया तांडव

ये भी पढ़ें :  प्रेस गैलरी में मौजूद पत्रकार ने बताया, वॉशिगटन में कैसे शुरू हुई हिंसा, हील पहनी महिलाओं ने रेंगकर बचाई जान


ट्रम्प के सोशल माडिया पोस्ट पर 24 घंटे के लिए लगा बैन
उधर, वॉशिंगटन स्थित कैपिटल हिल में ट्रम्प समर्थकों की हिंसा के बाद ट्विटर, फेसबुक और इंस्टाग्राम ने बड़ा कदम उठाया है। इन तीनों सोशल मीडिया प्लेटफॉर्म ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प के पोस्ट पर रोक लगा दी है। ट्विटर ने कहा कि ट्रम्प के अकाउंट को तब तक लॉक किया जाएगा जब तक वह तीन ट्वीट डिलीट नहीं कर देते हैं। फेसबुक और इंस्टाग्राम ने कहा कि राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप 24 घंटे तक कोई भी पोस्ट नहीं कर पाएंगे। 

फेसबुक ने डोनाल्ड ट्रम्प की उस पोस्ट को भी हटा दिया, जिसे उन्होंने यूएस कैपिटल पर पहुंचने और वहां पर विरोध करने की बात कही थी। फेसबुक के वॉइस प्रेसिडेंट गाय रोसेन ने कहा, यह एक आपातकालीन स्थिति है और हम राष्ट्रपति ट्रम्प के वीडियो को हटाने सहित उचित आपातकालीन उपाय कर रहे हैं। हमने इसे हटा दिया क्योंकि हमारा मानना ​​है कि यह जारी हिंसा को कम करने में मददगार होगा।

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

बिना डरे बाड़ फांदकर भारत में कुछ यूं घुसते हैं बांग्लादेशी, यकीन ना हो तो देख लो ये वीडियो!
12 टुकड़ों में बटने जा रहा पाकिस्तान, जानें Shehbaz Sharif सरकार के प्लान की असली कहानी