Shinzo Abe Family: इस वजह से कभी पिता नहीं बन पाए शिंजो आबे, 35 साल पहले RJ से की थी शादी

जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को नारा शहर में सरेआम गोलियां मारी गईं, जिसके चलते उन्होंने दम तोड़ दिया। एक चुनावी सभा के दौरान हमलावर ने उन पर पीछे से गोलियां बरसाईं। आबे को फौरन एयरलिफ्ट कर अस्पताल पहुंचाया गया, जहां 6 घंटे तक चले इलाज के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। 

Asianet News Hindi | Published : Jul 8, 2022 7:51 AM IST / Updated: Jul 08 2022, 02:56 PM IST

Shinzo Abe Family: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे पर शुक्रवार सुबह जानलेवा हमला हुआ, जिसके चलते उनकी मौत हो गई। ये हमला उस वक्त हुआ, जब वो नारा शहर में एक चुनावी सभा में बोल रहे थे। 42 साल के हमलावर तेत्सुया यामागामी ने आबे पर पीछे से दो गोलियां मारीं, जिससे वो वहीं पर गिर पड़े। इसके बाद उन्हें फौरन एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया, लेकिन 6 घंटे तक चले इलाज के बाद भी उन्हें नहीं बचाया जा सका। शिंजो आबे की पर्सनल लाइफ की बात करें तो उनकी शादी 1987 में हो गई थी।    

शिंजो आबे की नहीं है कोई संतान : 
शिंजो आबे की शादी 35 साल पहले सामाजिक कार्यकर्ता और रेडियो जॉकी  Akie Matsuzaki से हुई थी। वो चॉकलेट मैन्यूफैक्चरर कंपनी मोरिनागा के प्रेसिडेंट की बेटी हैं। शिंजो आबे की कोई संतान नहीं हैं। दरअसल, शादी से पहले उनका फर्टिलिटी ट्रीटमेंट हुआ था, जो कि कामयाब नहीं रहा। इसके बाद दंपति कभी मां-बाप नहीं बन पाया। 

Latest Videos

इतनी प्रॉपर्टी के मालिक हैं शिंजो आबे : 
68 साल के शिंजो आबे की प्रॉपर्टी (Shinzo Abe Property) की बात करें तो HighIncomeSource.com की रिपोर्ट के मुताबिक, उनके पास करीब 10 मिलियन डॉलर यानी 75 करोड़ रुपए की प्रॉपर्टी है। उनकी एवरेज मंथली सैलरी 70 हजार डॉलर (52.50 लाख रुपए) है। वहीं सालाना कमाई की बात करें तो 1 मिलियन डॉलर यानी 7.5 करोड़ रुपए के आसपास है। 

कौन हैं शिंजो आबे?
21 सितंबर, 1954 को राजधानी टोक्यो में जन्मे शिंजो आबे 26 सितंबर, 2006 को 52 साल की उम्र में पहली बार जापान के प्रधानमंत्री बने। शिंजो आबे 2006-07 और 2012 से 2020 तक, दो टर्म में करीब 9 साल तक जापान के प्रधानमंत्री रहे। इससे पहले जापान में सबसे ज्यादा समय तक प्रधानमंत्री रहने का रिकॉर्ड उनके चाचा इसाकु सैतो के नाम था। 

ये भी देखें : 

क्या कहता है जापान का गन कानून, 13 करोड़ की आबादी वाले देश में बेहद कम लोगों पर ही होता है बंदूक से हमला

कौन हैं शिंजो आबे जिन पर सरेआम बरसाई गोलियां, सबसे लंबे समय तक रहे जापान के प्रधानमंत्री

Read more Articles on
Share this article
click me!

Latest Videos

बाल-बाल बच गई धरती! दोपहर में आने वाली थी बड़ी तबाही । Earth Asteroid Collision
घर में घुसकर कांग्रेस नेत्री रोशनी जायसवाल ने रेप की धमकी देने वाले को सिखाया सबक
PM मोदी ने चूमा, दुलारा और ऐसे किया नए मेहमान का स्वागत #Shorts
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |
Lalbaugcha Raja Live Darshan | गणेश चतुर्थी 2024 | मुंबई गणेशोत्सव | LaLbaugcha Raja |