जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार के दिन चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई, जिससे उनकी मौत हो गई। आबे की हालत बेहद नाजुक थी और डॉक्टरों ने उन्हें बचाने की पूरी कोशिश की। बता दें कि करीब 13 करोड़ की आबादी वाले जापान में बेहद कम लोगों के पास ही हथियार हैं। लेकिन आबे पर हुए हमले ने सवाल खड़े कर दिए हैं।

Shinzo Abe Attacked: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे को शुक्रवार के दिन चुनाव प्रचार के दौरान गोली मार दी गई। अस्पताल में 6 घंटे तक चले इलाज के बाद उन्होंने दम तोड़ दिया। रिपोर्ट्स के मुताबिक, शिंजो आबे पर हुए जानलेवा हमले के बाद उन्हें फौरन एयरलिफ्ट कर अस्पताल ले जाया गया। बता दें कि शिंजो आबे जब नारा शहर में एक चुनावी सभा में भाषण दे रहे थे तभी हमलावर ने उन पर पीछे से गोलियां दाग दीं। नारा के रहने वाले 42 साल के हमलावर तेत्सुया यामागामी को गिरफ्तार कर लिया गया है। बता दें कि जापान में गोलीबारी की घटनाएं बेहद कम होती हैं, इसकी वजह वहां का सख्त गन कानून है। 

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

क्या कहता है जापान का गन कानून?
दुनिया में सबसे ज्यादा हल्का गन कानून अमेरिका में है। यही वजह है कि वहां के लोगों के पास सबसे ज्यादा बंदूकें और हथियार हैं। वहीं इसकी तुलना में जापान में दुनिया का सबसे सख्त बंदूक कानून है। करीब 13 करोड़ की आबादी वाले जापान में बेहद कम लोगों के पास ही हथियार हैं। यही वजह है कि यहां बंदूक से कम ही लोगों की जान जाती है। जापान में बंदूक का लाइसेंस पाने की प्रॉसेस बेहद लंबी और कठिन है। हालांकि, शिंजो आबे पर हुए हमले ने जापान के गन कंट्रोल कानून पर सवाल खड़े कर दिए हैं। 

इन 10 देशों में हर प्रति 100 लोगों पर सबसे ज्यादा बंदूकें: 
दुनिया में कई देश ऐसे हैं, जहां हथियार सब्जी-भाजी की तरह बिकते हैं। यही वजह है कि वहां हर 100 लोगों में औसतन सबसे ज्यादा हथियार हैं। 2018 में आए स्माल आर्म्स सर्वे के मुताबिक, 2006 तक दुनिया में 65 करोड़ हथियार थे जो कि 2017 में बढ़कर 85 करोड़ हो गए। इनमें 85% हथियार आम लोगों के पास, 13% हथियार सेनाओं के पास, जबकि 2% कानूनी एजेंसियों के पास हैं। बता दें कि दुनिया में सबसे ज्यादा हथियार अमेरिकी लोगों के पास हैं। आइए जानते हैं वर्ल्ड के 10 ऐसे देश जहां प्रति व्यक्ति सबसे ज्यादा हथियार हैं।

देशप्रति 100 लोगों पर सबसे ज्यादा हथियार
अमेरिका120.5 
यमन52
मॉन्टेनेग्रो 39.1 
सर्बिया 39.1
कनाडा 34.7
उरुग्वे34.7 
साइप्रस34 
फिनलैंड32.4 
लेबनान31.9
आइसलैंड31.7

ये भी देखें : 

कौन हैं शिंजो आबे जिन पर सरेआम बरसाई गोलियां, सबसे लंबे समय तक रहे जापान के प्रधानमंत्री

2 गोलियां लगने के बाद जमीन पर पड़े तड़पते रहे जापान के पूर्व PM शिंजो आबे, खून से सन गई सड़क, Shocking Photos