पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी करने वाले मालदीव के सांसद ने विदेश मंत्री जयशंकर को दी शुभकामनाएं...

Published : Jan 09, 2024, 03:46 PM ISTUpdated : Jan 09, 2024, 03:49 PM IST
Akshay Kumar Beffiting Reply To Maldives

सार

बीते दिनों पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव के मंत्रियों व सांसदों ने विवादित टिप्पणी कर दोनों देशों के संबंधों में खटास पैदा कर दी थी।

Maldives row: पीएम मोदी के खिलाफ टिप्पणी करने वाले मालदीव के एक सांसद ने मंगलवार को विदेश मंत्री एस.जयशंकर को उनके जन्मदिन पर शुभकामनाएं दी है। बीते दिनों पीएम मोदी की लक्षद्वीप यात्रा के बाद मालदीव के मंत्रियों व सांसदों ने विवादित टिप्पणी कर दोनों देशों के संबंधों में खटास पैदा कर दी थी।

सांसद ज़ाहिद रमीज़ ने ट्वीटर पर किया विश

ज़ाहिद रमीज़ ने एक्स पर विदेश मंत्री एस.जयशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएं दी है। उन्होंने लिखा: सम्मानित विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर को जन्मदिन की शुभकामनाएँ! आपको सफलता और सकारात्मक कूटनीतिक प्रयासों से भरे साल की शुभकामनाएँ।

ज़ाहिद रमीज़ का यह पोस्ट, पीएम मोदी के खिलाफ विवादित टिप्पणी के बाद आया है। रमीज़ समेत मालदीव के कई मंत्रियों ने लक्षद्वीप को टूरिज्म स्पॉट के रूप में बढ़ावा देने और वहां पीएम नरेंद्र मोदी के यात्रा वाली तस्वीरों को लेकर निशाना साधा था, जिसके बाद बड़े पैमाने पर विवाद खड़ा हो गया था। बीते दिनों पीएम मोदी ने लक्षद्वीप की यात्रा की थी। यहां उन्होंने विभिन्न स्पॉट्स के फोटो शेयर किए थे। इसके बाद सोशल मीडिया यूजर्स ने लक्षद्वीप को एक बेहतरीन टूरिज्म स्पॉट बताते हुए इसे मालदीव से बेहतर बताया था। सोशल मीडिया यूजर्स ने 36 द्वीपों वाले केंद्र शासित प्रदेश लक्षद्वीप को लेकर कई सुझाव भी दिए।

क्या कमेंट किया था ज़ाहिद रमीज़ ने?

जाहिद रमीज ने कमेंट किया था कि यह कदम बढ़िया है। हालांकि, हमारे साथ प्रतिस्पर्धा करने का विचार भ्रामक है। वे हमारे द्वारा दी जाने वाली सेवा कैसे प्रदान कर सकते हैं? वे अपने टूरिस्ट स्पॉट को इतना साफ कैसे रख सकेंगे? कमरों में स्थायी गंध सबसे बड़ी गिरावट होगी। ज़ाहिद रमीज़ के अलावा मालदीव के अन्य मंत्रियों मरियम शिउना, मालशा शरीफ और महज़ूम माजिद ने भी पीएम मोदी के खिलाफ कमेंट किया था। हालांकि, बाद में उनको निलंबित कर दिया गया।

मालदीव में भी भारत के खिलाफ कमेंट पर आलोचना

इस निलंबन के बाद मालदीव में भारी आक्रोश फैल गया और कई प्रमुख नेताओं ने देश के निकटतम पड़ोसी के खिलाफ टिप्पणियों की आलोचना की। मालदीव की सबसे प्रमुख विपक्षी एमएनपी की नेता व पूर्व रक्षा मंत्री मारिया अहमद दीदी ने भी सदियों पुराने रिश्ते को संभावित रूप से अलग करने के लिए सत्तारूढ़ पीपुल्स नेशनल कांग्रेस पर हमला बोला और कहा कि भारत हमारा सबसे अच्छा पड़ोसी है।

यह भी पढ़ें:

पीएम मोदी पर मालदीव के मंत्रियों ने टिप्पणी कर भारत की गरिमा को दी चुनौती: प्रफुल्ल खोड़ा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

US-India ट्रेड में भूचाल? भारत पर नए ट्रैफिक की तैयारी में डोनाल्ड ट्रंप-आखिर क्यों?
Japan Earthquake: 7.6 तीव्रता के भूकंप के बाद सुनामी का अलर्ट, 10 फीट ऊंची लहरें उठने की आशंका