Monkeypox India : कोरोना के बाद अब मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, जानें क्या है ये बीमारी

Published : May 23, 2022, 05:29 PM ISTUpdated : May 23, 2022, 06:43 PM IST
Monkeypox India : कोरोना के बाद अब मंडरा रहा मंकीपॉक्स का खतरा, जानें क्या है ये बीमारी

सार

कोरोना महामारी अभी पूरी तरह खत्म भी नहीं हुई कि अब एक और नया वायरस लोगों को डराने लगा है। मंकीपॉक्स नाम के इस वायरस के दो हफ्तों के अंदर ही 100 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। यह वायरस अब तक 15 देशों में फैल चुका है।  

Monkeypox Virus: दुनिया अभी कोरोना महामारी से उबरी भी नहीं थी कि अब एक और वायरस का खतरा मंडरा रहा है। मंकीपॉक्स नाम की यह बीमारी भी एक वायरस के कारण ही फैल रही है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मंकीपॉक्स बीमारी महज 15 दिन के भीतर 15 से ज्यादा देशों में फैल चुकी है। हाल ही में यूरोपीय देश बेल्जियम ने मंकीपॉक्स के मरीजों के लिए 21 दिन का क्वारैंटाइन पीरियड अनिवार्य किया है। मंकीपॉक्स के मरीजों को आइसोलेट करने वाला बेल्जियम पहला देश है। 

इन देशों में मिले मंकीपॉक्स के मरीज : 
मंकीपॉक्स के बढ़ते केसों ने दुनियाभर के देशों की चिंता बढ़ा दी है। सिर्फ दो हफ्तों के अंदर ही मंकीपॉक्स वायरस के 100 से ज्यादा मरीज मिल चुके हैं। ब्रिटेन, अमेरिका, इटली, स्वीडन, फ्रांस, स्पेन, पुर्तगाल, जर्मनी, ऑस्ट्रेलिया, कनाडा, बेल्जियम, नीदरलैंड्स, इजराइल, ऑस्ट्रिया और स्विट्जरलैंड में मंकीपॉक्स के केस सामने  हैं। हालांकि, इस बीमारी से अभी तक किसी की भी जान नहीं गई है। 

भारत भी मंकीपॉक्स को लेकर हुआ सतर्क : 
मंकीपॉक्स वायरस को लेकर भारत भी सतर्क हो गया है। मुंबई में बीएमसी ने कस्तूरबा हॉस्पिटल को मंकीपॉक्स के लिए आइसोलेट अस्पताल बना दिया है। हालांकि, भारत में अभी तक मंकीपॉक्स का एक भी केस सामने नहीं आयसा है। स्वास्थ्य मंत्रालय की ओर से कहा गया है कि मंकीपॉक्स से जूझ रहे देशों से लौटने वाले लोगों पर नजर रखी जाए और उन्हें फौरन आइसोलेट करने और सैंपल लेने के इंतजाम किए जाएं। 

क्या है मंकीपॉक्स : 
मंकीपॉक्स (Monkeypox) स्मॉल पॉक्स यानी चेचक के वायरस के परिवार का ही एक सदस्य है। यह वायरस पहली बार 1970 में एक बंदर में पाया गया था। इसके बाद वहां से मंकीपॉक्स अफ्रीका के 10 देशों में फैल गया। मंकीपॉक्स एक ऐसी बीमारी है, जो इस वायरस से संक्रमित जानवरों के द्वारा मनुष्यों में फैलती है।

कैसे फैलता है मंकीपॉक्स : 
एक्सपर्ट्स की मानें तो मंकीपॉक्स (Monkeypox) इस वायरस से संक्रमित व्यक्ति के करीब जाने से फैलने का खतरा रहता है। यह वायरस मरीज के घाव से किसी भी शख्स की आंख, नाक और मुंह के रास्ते उसे संक्रमित कर सकता है।  

क्या है मंकीपॉक्स के लक्षण : 
मंकीपॉक्स (Monkeypox) बीमारी के लक्षण भी चेचक की तरह ही होते हैं। इसमें शरीर के हर एक हिस्से में दाने निकल आते हैं, जो धीरे-धीरे घाव बनने लगते हैं। बाद में ये घाव सूखकर पपड़ी जैसा बनने लगता है। मंकीपॉक्स से पीड़ित मरीज को बुखार के अलावा सिरदर्द, पीठ दर्द, थकावट और मांसपेशियों में ऐंठन होती है।  

ये भी देखें : 

WHO की चेतावनी: बीते 10 दिन में 12 देशों में मंकीपॉक्स के 92 केस सामने आए, स्थिति और गंभीर होने वाली है

क्या है मंकीपॉक्स और कैसे होते हैं लक्षण, जानें कैसे फैलता है वायरस और क्या है इलाज
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

न्यूयॉर्क फायर ट्रेजेडी: भारतीय छात्रा की नींद में मौत, पड़ोसी बिल्डिंग से कैसे कमरे तक पहुंची आग?
अलास्का-कनाडा बॉर्डर पर 7.0 मैग्नीट्यूड का भूकंप, 20+आफ्टरशॉक्स का अलर्ट-क्या और झटके आएंगे?