New Orleans Attack: चश्मदीद बोले- पहले टक्कर की आवाजें सुनीं, फिर चली गोलियां

Published : Jan 01, 2025, 09:15 PM ISTUpdated : Jan 02, 2025, 07:41 AM IST
New Orleans Attack

सार

अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स में नए साल के जश्न के दौरान एक पिकअप ट्रक ने लोगों को कुचल दिया और फिर गोलीबारी की गई। इस घटना में 15 लोगों की मौत हो गई और कई घायल हो गए।

वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के न्यू ऑरलियन्स के फ्रेंच क्वार्टर में बुधवार अहले सुबह लोग नए साल का जश्न मना रहे थे तभी एक पिकअप ट्रक ने उन्हें कुचल दिया। इसके बाद ट्रक के ड्राइवर ने गोलियां चलाई। इस घटना में 15 लोग मारे गए और करीब 30 घायल हुए हैं। प्रत्यक्षदर्शियों ने भयावह घटना के बारे में मीडिया को जानकारी दी है।

घटना सुबह करीब 3.15 बजे बॉर्बन स्ट्रीट पर हुई। यहां हजारों लोग नए साल का जश्न मनाने के लिए जुटे हुए थे। अधिकारियों ने बताया है कि हमलावर "नरसंहार पर आमादा" था। उसकी कोशिश थी कि जितनी ज्यादा हो सके लोगों की हत्या करे। लोगों को कुचलने के बाद वह ट्रक से नीचे उतरा और गोलीबारी शुरू कर दी। उसने पुलिस अधिकारियों पर भी गोलियां चलाई।

पुलिस अधीक्षक ऐनी किर्कपैट्रिक ने बताया है कि ड्राइवर ने जानबूझकर लोगों को कुचला। वह नरसंहार करने पर आमादा था। हमले के दौरान दो पुलिस अधिकारी घायल हो गए, उनकी हालत स्थिर है।

 

 

हमने पहले टक्कर की आवाजें सुनीं, फिर गोलियां चलीं

प्रत्यक्षदर्शियों ने सीबीएस न्यूज को बताया कि उन्होंने ट्रक को बोरबन स्ट्रीट पर तेज गति से भागते हुए देखा था। वह बैरिकेड्स तोड़ते हुए लोगों की भीड़ में घुस गया। इसके बाद ड्राइवर ट्रक से निकला और पुलिस अधिकारियों पर गोलीबारी शुरू कर दी।

आयोवा से न्यू ऑरलियन्स आईं निकोल मोवरर ने कहा कि हमने पहले टक्कर की आवाजें सुनी। इसके बाद गोलियां चलने की आवाजें आईं। बहुत से लोगों को देखा जिन्हें चोट आई थी। पास मौजूद घास काटने वाले लोग गोलीबारी बंद होने तक एक कोने में रुके रहे और फिर पीड़ितों की मदद की।

एक अन्य प्रत्यक्षदर्शी 22 साल की केविन गार्सिया ने सीएनएन को बताया कि उसने ट्रक को सड़क के बाईं ओर पैदल चलने वालों को टक्कर मारते हुए देखा। एक व्यक्ति मेरी ओर उड़ता हुआ आया। इसके बाद गोलियों की आवाज आने लगी। लोग डरकर भागने लगे। घटना के समय व्हिट डेविस पास के एक नाइट क्लब से निकल रहे थे। उन्होंने कहा, "सभी लोग चिल्लाते हुए पीछे की ओर भागने लगे थे। पुलिस ने हमें दूर भगा दिया। हमें जल्दी से उस इलाके से बाहर निकलने के लिए कहा गया। मैंने कुछ शवों और प्राथमिक इलाज करा रहे लोगों को देखा।"

एफबीआई ने संभाला जांच का जिम्मा

इस घटना की जांच का जिम्मा एफबीआई ने संभाल लिया है। अधिकारियों ने ड्राइवर की पहचान या संभावित मकसद के बारे में जानकारी नहीं दी है। लुइसियाना के गवर्नर जेफ लैंड्री ने इस घटना को "हिंसा का एक भयानक कृत्य" कहा है। मेयर लाटोया कैंट्रेल ने शुरू में इसे संभावित "आतंकवादी हमला" बताया था। एफबीआई ने इस दृष्टिकोण को शेयर नहीं किया है।

यह भी पढ़ें- US: नए साल का जश्न मना रहे लोगों पर हमला, भीड़ में गाड़ी घुसा चलाई गोली, 10 मरे

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

रूसी राष्ट्रपति पुतिन की भारत यात्रा से खुश क्यों है अमेरिका और चीन? जानें सबसे बड़ी वजह
तालिबान की क्रूर सज़ा: 80,000 की भीड़ के सामने 13 साल के लड़के ने दी सजा-ए-मौत, लेकिन क्यों?