हमास से भी भयानक कत्लेआम : पहले हमला कर बिछा दी लाशें, फिर अंतिम संस्कार में बारूद से उड़ाया

Published : Nov 02, 2023, 09:40 AM IST
Nigeria Boko Haram

सार

इस्लामी चरमपंथी समूह ने दो अलग-अलग हमलों में 37 लोगों की हत्या कर दी गई है। पहले गांव वालों को विद्रोहियों ने अपना निशाना बनाया और 17 लोगों की सरेआम हत्या कर दी। जब परिजन अंतिम संस्कार करने पहुंचे तो बारूदी सुरंगों से उन्हें भी उड़ा दिया।

Nigeria Boko Haram : 7 अक्टूबर को इजराइल में हमले कर हमास ने दरिंदगी की सारी हदें पार कर दी। बच्चे-बूढ़े, महिलाएं जो भी सामने आया सबको भयानक मौत दी। इसी का जवाब इजराइल गाजा में दे रहा है। 27 दिनों से मध्य-पूर्व में जंग जारी है। इस बीच एक और दर्दनाक खरबर उत्तर पूर्वी नाइजीरिया (Nigeria) से आ रही है। जहां हमास (Hamas) से भी ज्यादा भयानक कत्लेआम मचाया गया है। बोको हराम (Boko Haram) चरमपंथी समूह ने दो अलग-अलग हमलों में 37 लोगों की हत्या कर दी गई है। सोमवार और मंगलवार को योबे राज्य के गीदाम जिले के एक गांव वालों को विद्रोहियों ने अपना निशाना बनाया और 17 लोगों की सरेआम हत्या कर दी। वहीं, 20 लोगों को बारूदी सुरंगों से उड़ा दिया। ये सभी पहले मारे गए लोगों के अंतिम संस्कार में गए थे।

अंतिम संस्कार में बारुद से उड़ाया

नाइजीरिया में पहला हमला 30 अक्टूबर देर रात गीदाम के सुदूर गुरोकैया गांव में हुआ। तब ग्रामीणों को गोलियों से भूनकर मार डाला गया। इस हमले में 17 गांव वालों की हत्या की गई। जब गांव वाले इन लोगों को दफनाने मंगलवार को कब्रिस्तान पहुंचे तो वहां बारूदी सुरंग बनाकर सभी के शरीर के चिथड़े उड़ा दिए। इस हमले में 20 गांव वालों की मौत हो गई। रिपोर्ट्स के मुताबिक, मारे गए लोगों की संख्या 40 से ज्यादा थी। यह बोको हराम के सबसे खतरनाक हमलों में से एक माना जा रहा है।

बोको हराम का मकसद

योबे राज्य के गीदाम जिले के लोग आज से नहीं बल्कि 14 साल से इस्लामी चरमपंथी विद्रोहियों का निशाना बन रहे हैं। बोको हराम इस्लामी चरमपंथी समूह है जो क्षेत्र में इस्लामी कानून या शरिया की अपनी कट्टरपंथी साम्राज्य स्थापित करने के मकसद से 2009 में पूर्वोत्तर नाइजीरिया में विद्रोह शुरू किया। यह बेहद खतरनाक और घातक तरीके से लोगों की हत्या करता था। योबे के पड़ोसी राज्य बोर्नो में पिछले 14 सालों में चरमपंथी हिंसा की वजह से अब तक करीब 35 हजार लोग मारे जा चुके हैं और 20 लाख से ज्यादा लोग विस्थापित हो चुके हैं। बोको हराम के संस्थापक मौलवी मोहम्मद युसुफ का कहना है कि मुसलमानों को वोटिंग और धर्मनिरपेक्ष होना मंजूर नहीं है।

बच्चों को ह्यूमन बम बना करते हैं शिकार

बोको हराम दुनिया में शरिया कानून लागू करने के मकसद से काम करता है। यह समूह बच्चों को अक्सर ह्यूमन बम बनाकर हमले करवाता है। आए दिन ग्रामीणों की निर्मम हत्या कर दी जाती है। फिरौती के लिए लोगों का अपरहरण तक कर लिया जाता है। इसे रोकने में नाइजीरियन सरकार भी अब तक असफल रही है। इसी साल मई में देश के नए राष्ट्रपति बोला टीनुबू बने लेकिन इस चरमपंथी गुट पर रोक नहीं लग पाया है।

इसे भी पढ़ें

हमास पर हमला-गाजा तबाह, जानें किस देश ने तोड़े इजराइल से रिश्ते

 

अब इजराइल का कुछ नहीं बिगाड़ पाएगा हमास, जंग में उतारा ऐसा हथियार

 

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

भिखारी पाकिस्तान की एयरलाइंस को क्यों खरीदना चहती है Asim Munir की सेना?
भारतीय टेक कर्मचारियों के लिए डोनाल्ड ट्रंप का सबसे SHOCKING डिसीजन, होगा बड़ा नुकसान!