
सियोल। उत्तर कोरिया के तानाशाह किम जोंग उन (Kim Jong Un) ने परमाणु हमला करने की धमकी दी है। उत्तर कोरिया की सरकारी मीडिया की गुरुवार की रिपोर्ट के अनुसार किम जोंग ने कहा कि अगर दुश्मन परमाणु हथियार से उकसाता है तो प्योंगयांग परमाणु हमला करने से नहीं झिझकेगा।
KCNA न्यूज एजेंसी के अनुसार किम ने हाल में हुए ICBM (Intercontinental Ballistic Missile) लॉन्च ड्रिल के बाद सैनिकों से मुलाकात की। इस दौरान उन्होंने यह बयान दिया। उत्तर कोरिया में ICBM मिसाइल ब्यूरो द्वारा ऑपरेट किए जाते हैं।
उत्तर कोरिया ने सोमवार को टेस्ट किया ICBM
उत्तर कोरिया ने मंगलवार को कहा था कि उसने सोमवार को नए ICBM को टेस्ट किया था। यह मिसाइल अमेरिका तक अटैक कर सकता है। उत्तर कोरिया ने कहा कि अमेरिका से उसकी शत्रुता बढ़ रही है। इसके चलते उसने अपने परमाणु बल की युद्ध तत्परता (लड़ाई के लिए कितने तैयार है) का आकलन करने के लिए सबसे नए ICBM को टेस्ट किया। अमेरिका और उसके सहयोगी देशों ने उत्तर कोरिया द्वारा ICBM टेस्ट किए जाने की निंदा की है।
यह भी पढ़ें- डोनाल्ड ट्रम्प के राष्ट्रपति चुनाव लड़ने पर संकट, कोलोराडो सुप्रीम कोर्ट ने घोषित किया अयोग्य, इस मामले में मिली सजा
किम की बहन ने की UNSC के बैठक की निंदा
किम जोंग ने ICBM किए जाने पर कहा कि सेना ने तेजी से हमला करने की अपनी क्षमता का प्रदर्शन किया है। उन्होंने लड़ाई लड़ने की क्षमता को और मजबूत करने के प्रयासों का आह्वान किया। दूसरी ओर किम की बहन किम यो जोंग ने ICBM लॉन्च पर बैठक करने के लिए संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद (UNSC) की निंदा की। उन्होंने कहा कि उत्तर कोरिया ने अपनी रक्षा के लिए मिसाइल टेस्ट किया है। यह उसका अधिकार है। UNSC को अमेरिका और दक्षिण कोरिया के गैर-जिम्मेदाराना व्यवहार को देखना चाहिए। उन्होंने पूरे साल सैन्य उकसावों के माध्यम से कोरियाई प्रायद्वीप पर तनाव बढ़ाया है।
यह भी पढ़ें- लाल सागर में हौथी विद्रोहियों के हमले रोकने को अमेरिका ने बनाया टास्क फोर्स, 10 देश मिलकर करेंगे काम
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।