तंजानिया के विक्टोरिया झील में गिरा हवा में उड़ रहा विमान, 19 यात्रियों की जान गई

Published : Nov 06, 2022, 03:56 PM ISTUpdated : Nov 06, 2022, 10:34 PM IST
तंजानिया के विक्टोरिया झील में गिरा हवा में उड़ रहा विमान, 19 यात्रियों की जान गई

सार

पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया में एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान बुकोबा शहर में लैंड करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह तूफानी मौसम के चपेट में आ गया था। 

बुकोबा। पूर्वी अफ्रीका के तंजानिया में एक यात्री विमान हादसे का शिकार हो गया है। विमान विक्टोरिया झील में गिर गया। इस हादसे में 19 पैसेंजर्स की मौत हो गई है। विमान में सवार 23 यात्रियों को राहत और बचाव अभियान चला रहे कर्मियों ने सुरक्षित बचा लिया। घटना के वीडियो और फोटो सोशल मीडिया पर शेयर किए गए हैं। इनमें देखा जा सकता है कि विमान झील में लगभग डूब गया है। 

विक्टोरिया झील अफ्रीका का सबसे बड़ा झील है। हादसे का शिकार हुआ विमान मवांजा से बुकोबा के लिए उड़ान भर रहा था। विमान में 49 यात्री सवार थे। अब तक 23 को बचा लिया गया है। बचाव अभियान जारी है। क्रैश हुआ विमान तंजानिया की सबसे बड़ी प्राइवेट एयरलाइन प्रेसिजन एयर की है। विमान की पहचान पीडब्लू 494 के रूप में हुई है। विमान बुकोबा हवाई अड्डे के पास आ रहा था तभी हादसा हुआ। 

 

 

विमान के छत पर सवार हो गए थे लोग
सोशल मीडिया पर शेयर किए गए वीडियो में देखा जा सकता है कि विमान झील के तट के पास ही क्रैश हुआ था। विमान को झील में देख बड़ी संख्या में लोग किनारे पर जुट गए थे। कई लोग तो पानी में जाकर राहत और बचाव अभियान चला रहे लोगों की मदद भी कर रहे थे। राहत कर्मियों ने नाव की मदद से लोगों को बचाया। पानी में गिरने के बाद विमान में सवार यात्री बाहर आकर विमान की छत पर सवार हो गए थे। 

यह भी पढ़ें- नदी किनारे बसे खूबसूरत रूसी कैफे में जश्न का था माहौल, अचानक मची चीख पुकार, जानिए उस काली सुबह की खौफनाक कहानी

प्राप्त जानकारी के अनुसार विमान बुकोबा शहर में लैंड करने की कोशिश कर रहा था। इसी दौरान वह तूफानी मौसम के चपेट में आ गया था। बुकोबा शहर विक्टोरिया झील के किनारे है। झील में गिरने से विमान में सवार बहुत से यात्रियों की जान बचाई जा सकी। झील में मछली पकड़ रहे मछुआओं ने राहत और बचाव अभियान में हिस्सा लिया और लोगों की जान बचाई।

यह भी पढ़ें- Leicester communal clashes: सोशल मीडिया पर बनाई गई हिंदुत्व आतंकवाद की नकली कहानी, रिपोर्ट से हुआ खुलासा
 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

Nobel Peace Prize 2026: मजदूर परिवार की बेटी कैसे पहुंचीं नोबेल तक! कौन हैं नवी पिल्लै?
H-1B Visa Row: JD Vance के ‘बंधुआ मजदूर’ बयान पर भारत का कड़ा ऐतराज, क्यों जताई आपत्ति?