रेस्क्यू टीम ने कैफे में लगी आग को करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू में पाया। टीम ने कैफे में फंसे करीब 250 लोगों को बचाकर बाहर निकाला है। आग की वजह से कैफे की छत पूरी तरह से ढह गई। इस वजह से आग करीब 37 हजार वर्गफीट से अधिक एरिया में फैल गई।

Fire in Russian cafe: रूस के कैफे में आग लगने से कम से कम 15 लोगों की मौत हो गई है। सिगरेट जलाने वाली गन से लगी इस आग से काफी नुकसान का अंदेशा है। इस आग की वजह से आधा दर्जन से अधिक गंभीर रूप से झुलस गए हैं। जब कैफे में आग लगने के बाद रेस्क्यू टीम ने 250 से अधिक लोगों को बचाया है। आगलगी की यह घटना रूस के कोस्त्रोमा शहर की है। कोस्त्रोमा क्षेत्र के गवर्नर सर्गेई सितनिकोव ने कहा कि आग में 15 लोगों की मौत हो गई जबकि पांच अन्य घायल हो गए।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred

पांच घंटे में आग पर काबू पाया

रेस्क्यू टीम ने कैफे में लगी आग को करीब पांच घंटे की कड़ी मशक्कत के बाद काबू में पाया। टीम ने कैफे में फंसे करीब 250 लोगों को बचाकर बाहर निकाला है। आग की वजह से कैफे की छत पूरी तरह से ढह गई। इस वजह से आग करीब 37 हजार वर्गफीट से अधिक एरिया में फैल गई। हालांकि, रेस्क्यू टीम ने आसपास के रिहायशी क्षेत्रों से लोगों को अलर्ट मोड में बाहर निकाल दिया।

आग लगने के पहले हुआ था विवाद

जांच दल ने बताया कि कैफे में आग लगने के पहले कुछ विवाद भी हुआ था। लेकिन यह पता नहीं चल सका है कि आगलगी के पीछे विवाद वजह है या नहीं। अधिकारियों के अनुसार, किसी व्यक्ति के द्वारा एक फ्लेयर गन का इस्तेमाल करने के बाद कैफे में शनिवार को तड़के आग लग गई। रूसी राज्य समाचार एजेंसी आरआईए नोवोस्ती ने बताया कि आग लगने से कुछ समय पहले कैफे में एक विवाद हुआ था। लेकिन यह अभी साफ नहीं हो सका है कि फ्लेयर गन का उस विवाद से कोई लेना देना है या नहीं है। कैफे में आग की वजह के पीछे इस वजह की भी पड़ताल की जा रही है। पुलिस ने फायरिंग के आरोप में एक व्यक्ति को हिरासत में लिया है। कैफे के संचालक को भी गिरफ्तार किया जा सकता है।

नदी किनारे बसा खूबसूरत शहर है कोस्त्रोमा

रूस का शहर कोस्त्रोमा, नदी किनारे बसा एक खूबसूरत शहर है। इस शहर की मास्को से दूरी करीब 340 किलोमीटर की है। यह मास्को के उत्तर में है। 

यह भी पढ़ें:

राहुल गांधी पर म्यूजिक चोरी का आरोप, भारत जोड़ो यात्रा में 'केजीएफ-2' की म्यूजिक के अनाधिकृत उपयोग पर FIR

Delhi की हवा हुई जहरीली तो 13% ने छोड़ दिया शहर, हर 5 में से 4 परिवार प्रदूषण संबंधित बीमारी की चपेट में...

कबाड़ से केंद्र सरकार हुई मालामाल...पुरानी फाइल्स बेचकर कमाए 364 करोड़ रुपये से अधिक, यह विभाग रहा टॉप पर

जानें क्यों कुख्यात गैंगेस्टर एजाज लकड़वाला मरे हुए मच्छरों को लेकर पहुंचा कोर्ट, बोला- योर ऑनर...