यूक्रेन के हथियार भंडार पर रूस ने Hypersonic Missile से किया हमला, आवाज से 10 गुना तेज है इसकी रफ्तार

Published : Mar 19, 2022, 03:03 PM ISTUpdated : Mar 19, 2022, 03:11 PM IST
यूक्रेन के हथियार भंडार पर रूस ने Hypersonic Missile से किया हमला, आवाज से 10 गुना तेज है इसकी रफ्तार

सार

यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia Ukraine War) का आज 24वां दिन है। रूस ने यूक्रेन के हथियार भंडार को नष्ट करने के लिए अपने हाइपरसोनिक मिसाइल का इस्तेमाल किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने इस संबंध में जानकारी दी।

मॉस्को। यूक्रेन पर रूस के हमले (Russia Ukraine War) का आज 24वां दिन है। रूस ने यूक्रेन के हथियार भंडार को नष्ट करने के लिए अपने हाइपरसोनिक मिसाइल (Hypersonic Missile) का इस्तेमाल किया है। रूस के रक्षा मंत्रालय के प्रवक्ता इगोर कोनाशेनकोव ने इस संबंध में जानकारी दी। 

उन्होंने कहा कि पश्चिमी यूक्रेन में स्थित एक भूमिगत डिपो को रूस ने हाइपरसोनिक मिसाइलों का उपयोग कर नष्ट कर दिया है। इगोर कोनाशेनकोव ने दावा किया कि गोदाम में मिसाइलें और यूक्रेनी सैनिकों के गोला-बारूद थे। यह पहली बार है जब रूस ने यूक्रेन पर हाइपरसोनिक मिसाइल से हमला करने की बात स्वीकार की है। 

रूस के पास ऐसे अत्याधुनिक बैलिस्टिक मिसाइलें हैं जो ऊपरी वायुमंडल में ध्वनि की गति से पांच गुना या इससे भी तेज रफ्तार से उड़ सकती हैं। रूसी सेना के अनुसार हमले में प्रयुक्त "किंजल" मिसाइल प्रणाली 2,000 किलोमीटर से अधिक की दूरी तक लक्ष्य को मारने में सक्षम है। यह सभी मौजूदा वायु और मिसाइल रक्षा प्रणालियों को पार कर सकती है। इसकी रफ्तार हवा में आवाज की गति से 10 गुना तक तेज हो सकती है।

परमाणु हमला करने में सक्षम है किंजल मिसाइल
किंजल मिसाइल को रूस के सबसे अत्याधुनिक मिसाइलों में गिना जाता है। इसकी मदद से परमाणु हमला भी किया जा सकता है। इस मिसाइल को न्यूक्लियर और पारंपरिक दोनों तरह के वारहेड से लैस किया जा सकता है। हवा से जमीन पर दागे जाने वाले इस मिसाइल का रेंज 2000 किलोमीटर है। रूसी सेना 2017 से इसका इस्तेमाल कर रही है। 

यह भी पढ़ें- Ukraine की दर्दनाक तस्वीरः डरके मारे डॉग को मार गया लकवा, लाचारी में उसे छोड़ते वक्त बिलख पड़ा शख्स

किंजल मिसाइल को लड़ाकू विमान मिग-31 से दागा जाता है। रूस इसे अपने  बमवर्षक विमान Tupolev Tu-22M3 से भी दाग सकता है। 8 मीटर लंबा यह मिसाइल अपने साथ 480 किलोग्राम विस्फोटक ले जाता है। इसका वजन करीब 4300 किलोग्राम है। इसे जमीन से जमीन पर मार करने वाले बैलिस्टिक मिसाइल इस्कंदर-एम का हवा से लॉन्च किया जाने वाला वर्जन कहा जाता है। लॉन्च के बाद किंजल करीब 4,900 km/h की रफ्तार से आगे बढ़ता है। उड़ान के दौरान इसकी रफ्तार 12,350 km/h तक पहुंच सकती है। इतनी तेज स्पीड के चलते इस मिसाइल को एयर डिफेंस सिस्टम से रोकना कठिन होता है। 

यह भी पढ़ें- Russia Ukraine War: रॉकेट अटैक में यूक्रेनी अभिनेत्री ओक्साना श्वेत्स की मौत, वेलीकोबुर्लुत्स्का के मेयर अगवा

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Recommended Stories

US कांग्रेस में मोदी-पुतिन कार सेल्फी ने क्यों मचाया तहलका? भारत-US रिश्तों पर सांसद ने दी चेतावनी
अमेरिकी नागरिकता अब 9 करोड़ में? ट्रम्प गोल्ड कार्ड लॉन्च, जानिए कैसे मिलेगी US Citizenship