शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में टोक्यो ओलंपिक के दुगुना बजट, महारानी एलिजाबेथ के funeral से भी अधिक होगा खर्च

शिंजो आबे के अंतिम संस्कार को सरकार द्वारा फंडिंग किए जाने पर जापान में काफी विवाद हो रहा है। इसके खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे। तमाम लोग इस आयोजन का विरोध कर रहे हैं। इसी सप्ताह एक व्यक्ति ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के ऑफिस के सामने राज्य द्वारा किए जा रहे इस खर्च के विरोध में अपने शरीर में आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की थी।

Dheerendra Gopal | Published : Sep 24, 2022 4:21 PM IST

Shinzo Abe state funeral budget: जापान के पूर्व प्रधानमंत्री शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में हो रहे भारी-भरकम खर्च की देश में काफी आलोचना हो रही है। जापान सरकार, पूर्व पीएम के अंतिम संस्कार में महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में हुए खर्च से काफी अधिक व्यय कर रही है। यह खर्च टोक्यो ओलंपिक में हुए खर्च से भी अधिक है। जुलाई में शिंजो आबे की हत्या कर दी गई थी। अगले सप्ताह शिंजो आबे का अंतिम संस्कार होना तय है। इसमें विश्व के ढेर सारे राष्ट्राध्यक्ष शामिल होने वाले हैं।

कितना आ रहा है शिंजो आबे के अंतिम संस्कार का खर्चा?

Latest Videos

जापान के पूर्व प्रधान मंत्री शिंजो आबे का अंतिम संस्कार अगले सप्ताह होने जा रहा है। मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में जापान सरकार लगभग 1.66 बिलियन येन खर्च करेगी। यह रकम कथित तौर पर ब्रिटेन की महारानी एलिजाबेथ के अंतिम संस्कार में आए खर्च से काफी अधिक है। एक रिपोर्ट के अनुसार महारानी एलिजाबेथ द्वितीय के अंतिम संस्कार में करीब 1.3 बिलियन येन खर्च आया था। 

ओलंपिक बजट के दुगुना खर्च हो रहा शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में?

शिंजो आबे के अंतिम संस्कार को सरकार द्वारा फंडिंग किए जाने पर जापान में काफी विवाद हो रहा है। इसके खिलाफ प्रदर्शन भी हो रहे। तमाम लोग इस आयोजन का विरोध कर रहे हैं। इसी सप्ताह एक व्यक्ति ने जापान के प्रधानमंत्री फुमियो किशिदा के ऑफिस के सामने राज्य द्वारा किए जा रहे इस खर्च के विरोध में अपने शरीर में आग लगाकर आत्मदाह की कोशिश की थी। लोगों का कहना है कि जापान ने टोक्यो ओलंपिक पर 13 अरब डॉलर खर्च किए थे। पूर्व पीएम शिंजो आबे के अंतिम संस्कार में खर्च होने वाला अनुमानित बजट लगभग इसके दुगुना है।

बढ़ भी सकता है अनुमानित बजट

मीडिया रिपोर्ट्स के अनुसार जापान सरकार ने पूर्व पीएम शिंजो आबे के राजकीय तरीके से अंतिम संस्कार के लिए अनुमानित बजट करीब 250 मिलियन येन रखा है। मुख्य कैबिनेट सचिव हिरोकाजु मात्सुनो के अनुसार इस आयोजन में 800 मिलियन येन पुलिस पर खर्च किया जाना है। वहीं, गणमान्य व्यक्तियों की मेजबानी पर 600 मिलियन येन खर्च होने की उम्मीद है। आबे के अंतिम संस्कार के आयोजन का ठेका टोक्यो स्थित इवेंट मैनेजमेंट कंपनी मुरायामा को दिया गया है। पूर्व पीएम आबे के अंतिम संस्कार का बिल 1.7 बिलियन येन तक पहुंचने का अनुमान है।

यह भी पढ़ें:

माओ के बाद चीन के सबसे ताकतवर नेता बनकर उभरे शी जिनपिंग विरोधियों को लगा रहे ठिकाने, विरोधियों को सजा-ए-मौत

कांग्रेस का अगला अध्यक्ष कौन? अशोक गहलोत-शशि थरूर या फिर राहुल के हाथ में होगी कमान, जानिए क्यों मचा घमासान

Share this article
click me!

Latest Videos

Akhilesh Yadav LIVE: माननीय राष्ट्रीय अध्यक्ष अखिलेश यादव की प्रेस वार्ता
कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
अमेरिका में किया वादा निभाने हरियाणा के करनाल पहुंचे राहुल गांधी | Haryana Election
तिरुपति लड्डू का भगवान वेंकटेश से कनेक्शन, क्यों 300 साल पुरानी परंपरा पर उठ रहे सवाल?
कौन हैं मुकेश अहलावत? आतिशी की टीम सबसे ज्यादा इनकी चर्चा क्यों