पुर्तगाल में 'लू' ने छुड़ाए पसीने, इस सीजन में 1000 से अधिक मौतें, जुलाई के 17 दिन सदी के सबसे गर्म दिन रहे

स्पेन की सीमा से लगे दक्षिण यूरोपीय देश पुर्तगाल में इस सीजन में लू से 1000 से अधिक मौतों ने मौसम विज्ञानियों को चौंका दिया है। जुलाई के 17 दिन यहां टेम्परेचर काफी हाई रहा। अकेले पिछले हफ्ते यहां लू से 523 मौतें दर्ज की गईं। जुलाई के शुरुआती दिन सदी के सबसे गर्म दिन...

Amitabh Budholiya | Published : Jul 20, 2022 1:24 AM IST / Updated: Jul 20 2022, 06:57 AM IST

लिस्बन(Lisbon).स्पेन की सीमा से लगे इबेरियन प्रायद्वीप(Iberian Peninsula) के एक दक्षिणी यूरोपीय देश पुर्तगाल मे इस बार गर्मी ने हाहाकार मचा दिया है। इस सीजन में लू(Heatwave) से 1000 से अधिक मौतों की आशंका ने मौसम विज्ञानियों को चौंका दिया है। जुलाई के 17 दिन यहां टेम्परेचर काफी हाई रहा। अकेले पिछले हफ्ते यहां लू से 523 मौतें दर्ज की गईं। मौसम विज्ञानियों का कहना है कि पुर्तगाल में टेम्परेचर फिर से बढ़ रहा है। पिछले सप्ताह में सोमवार और रविवार के बीच 523 अधिक लोगों की मौत हुई है। यह ऑब्जर्वेशन हेल्थ अथॉरिटी की तरफ से आया है। इससे पहले के हफ्ते में 238 मौतें हुई थीं। मौसम विज्ञानी पेड्रो एम सूसा(Meteorologist Pedro M. Sousa) ने इन मौतों का कारण लू करार दिया है।

सदी के सबसे गर्म दिन(Hottest days of the century)
पुर्तगाली इंस्टीट्यूट ऑफ द सी एंड एटमॉस्फियर (IPMA) के अनुसार, जुलाई के 17 दिन 25.7 डिग्री सेंटीग्रेड के औसत एयर टेम्परेचर के के साथ इस सदी के सबसे गर्म थे। IPMA ने निष्कर्ष निकाला कि इस वर्ष की 1 से 17 जुलाई की अवधि 2000 के बाद से सबसे गर्म थी। इसके बाद वर्ष 2013, 2003, 2020, 2016 और 2010 का स्थान रहा।

Latest Videos

IPMA ने 13 और 14 जुलाई को विशेष रूप से हाइलाइट करता है, जब 13th जुलाई 2022 का सबसे गर्म दिन था। यह मुख्य भूमि पुर्तगाल( mainland Portugal) में पिछले 23 वर्षों का पांचवां सबसे गर्म दिन था, जिसका औसत मेग्ज़िमम टेम्परेचर 40 डिग्री सेंटीग्रेड था।

इसके एवज में 14 जुलाई 2022 का दूसरा सबसे गर्म दिन था और 2000 के बाद से सातवां सबसे गर्म दिन था। इसका औसत मेग्ज़िमम टेम्परेचर 38.4 डिग्री सेंटीग्रेड था। 2000 के बाद से पुर्तगाल की मेन लैंड का सबसे गर्म दिन 4 अगस्त 2018, 2 अगस्त 2003 और 3 और 5 अगस्त 2018 रहे हैं।

13 जुलाई अब तक का सबसे गर्म दिन रहा
देश की मौसम विज्ञान इकाई IPMA ने आफिसियल तौर पर जुलाई 2022 के पहले 17 दिनों को इस सदी का सबसे गर्म दिन घोषित किया है। इसमें 13 जुलाई इस साल अब तक का सबसे गर्म दिन रहा है। पिछले 23 वर्षों में 5 वां सबसे गर्म दिन है, जिसमें देश में औसत पूरे दिन टेम्परेचर 40 डिग्री सेल्सियस रहा। लू (हीट स्ट्रोक या सन स्ट्रोक) में बॉडी का टेम्परेचर 40.0 डिग्री सेल्सियस (104.0 डिग्री फारेनहाइट) के पास पहुंच जाता है। इसके लक्षण ये हैं- लाल, शुष्क त्वचा, सिरदर्द, चक्कर आना आदि। यह स्थिति एकाएक आ सकती है या धीरे-धीरे भी। 

यह भी पढ़ें
बाढ़ से खिलवाड़ पड़ा खतरनाक: नाले में उतरते ही बह गई स्कूल बस, सामने आया होश उड़ाने वाला वीडियो
असम के सिलचर के बाद भद्राचलम में 36 साल बाद आई इस बाढ़ को लेकर साजिश की आशंका, CM ने की विशेष 'शांति पूजा'
क्या अमरनाथ गुफा के बाहर आई बाढ़ चीन की कोई साजिश थी, क्या है ये साउंड वेव और क्यों एक CM ने उठाई उंगुली?

Share this article
click me!

Latest Videos

कांग्रेस को गणपति पूजा से भी है नफरत #Shorts
'क्या बेटा इतना बड़ा हो गया जो मां को आंख दिखाए' मोहन भागवत से Arvind Kejriwal ने पूछे 5 सॉलिड सवाल
कौन सी चीज को देखते ही PM Modi ने खरीद डाली। PM Vishwakarma
Odisha Case: Rahul Gandhi ने Army अधिकारी की मंगेतर से थाने में बर्बरता पर साधा निशाना
पितरों को करना है प्रसन्न, घर में ही कर सकते हैं ये 10 उपाय । Pitra Paksh