क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी बाइक का नाम?

Published : Sep 01, 2025, 08:50 PM IST
Neiman Marcus Limited Edition Fighter Bike Price

सार

वर्ल्ड में लोगों के पास एक से बढ़कर एक महंगी चीजें मिलेंगी, लेकिन क्या आप जानते हैं दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल कौन-सी है और इसकी कीमत कितनी होगी? आइए जानते हैं वर्ल्ड की 10 सबसे महंगी बाइक्स के बारे में। 

World Most Expensive Bikes: दुनिया में एक से बढ़कर एक शौकीन हैं, जिन्हें महंगी बाइक्स का शौक है। इनकी कीमत लाखों में है। लेकिन क्या आप जानते हैं, दुनिया की सबसे महंगी बाइक के बारे में जिसकी कीमत में मारुति के-10 जैसी 1900 से ज्यादा कारें बड़े आराम से खरीदी जा सकती हैं। आइए जानते हैं वर्ल्ड की 10 सबसे महंगी मोटरसाइकिल के बारे में।

1- नीमन मार्कस लिमिटेड एडिशन फ़ाइटर (Neiman Marcus Limited Edition Fighter)

ये अनोखी बाइक दुनिया की सबसे महंगी मोटरसाइकिल मानी जाती है। ये अपने स्पेशल डिजाइन, लिमिटेड प्रोडक्शन और हाई क्लास लग्जरी अपील के लिए मशहूर है। ये बाइक 2008 में एक नीलामी में 11 मिलियन डॉलर (96.80 करोड़ रुपए) में बिकी थी, जिसके बाद ये दुनिया की सबसे महंगी बाइक में शामिल हो गई। बता दें कि इस बाइक की कीमत में मारुति K-10 (शुरुआती कीमत 5 लाख रुपए) जैसी 1900 से ज्यादा कारें खरीदी जा सकती हैं।

ये भी देखें : दुनिया की सबसे महंगी नाव, कीमत इतनी कि आ जाएंगे अंबानी के एंटीलिया जैसे 2 घर

2- 1949 E90 AJS पोर्क्यूपाइन (1949 E90 AJS Porcupine)

इस दुर्लभ, ऐतिहासिक रेसिंग मोटरसाइकिल की कीमत करीब 7 मिलियन डॉलर (61.60 करोड़ रुपए) है। रेसिंग इतिहास में इसकी दुर्लभता के कारण, इसकी केवल चार यूनिट ही बनाई गई थीं। इस हल्की मोटरसाइकिल को रेसिंग के लिए ही डिजाइन किया गया था और इसने पहली FIM 500cc विश्व चैंपियनशिप में अहम भूमिका निभाई थी।

3- इकोसे ES1 स्पिरिट (Ecosse ES1 Spirit)

इकोसे ES1 स्पिरिट की मैक्सिमम स्पीड लगभग 230 मील प्रति घंटे (370 किमी/घंटा) बताई जाती है। इस बाइक में हल्की कार्बन-फाइबर बॉडी, कम वजन के लिए F1-स्टाइल का सस्पेंशन शामिल है। इस बाइक की कीमत लगभग 3.6 मिलियन डॉलर (31.68 करोड़ रुपए) है।

4- हिल्डेब्रांड एंड वोल्फमुलर (Hildebrand & Wolfmuller)

दुनिया की पहली मोटरसाइकिल हिल्डेब्रांड एंड वोल्फमुलर का निर्माण 1894 में हुआ था। इसमें 1489 सीसी के दो-सिलेंडर और फोर-स्ट्रोक इंजन उस समय आते थे। इस मोटरसाइकिल की दुर्लभता और ऐतिहासिक महत्व के चलते इसकी कीमत 3.5 मिलियन डॉलर (30.80 करोड़ रुपए) है।

5- बीएमएस नेहमेसिस (BMS Nehmesis)

बीएमएस नेहमेसिस सिर्फ एक बाइक ही नहीं बल्कि कला का बेजोड़ नमूना है। ये बाइक 24 कैरेट सोने से जड़ी है। इसका यलो फिनिश इसे शानदार लुक देता है। इसमें 1700 सीसी का दमदार इंजन है, जो इसकी ताकत को कई गुना बढ़ाता है। अपने कस्टम-बिल्ट फ्रेम और बारीक डिजाइन के साथ ये बाइक ख़ास कारीगरी का एक नमूना है। इसकी कीमत 3 मिलियन डॉलर (26.40 करोड़ रुपए) है।

6- हार्ले डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप (Harley Davidson Cosmic Starship)

हार्ले-डेविडसन कॉस्मिक स्टारशिप बाइक और आर्ट का संगम है। जाने-माने आर्टिस्ट जैक आर्मस्ट्रांग द्वारा हाथ से बनाई गई इस बाइक का चटख रंग और शानदार डिजाइन इसे दूसरों से अलग बनाते हैं। इसका 1250 सीसी वी-ट्विन इंजन जबरदस्त परफॉर्मेंस देता है। इस बाइक की कीमत 1.5 मिलियन डॉलर (13.20 करोड़ रुपए) है।

7- 24 कैरेट गोल्ड एक्सट्रीम माउंटेन बाइक (24K Gold Extreme Mountain Bike)

हाउस ऑफ सॉलिड गोल्ड द्वारा बनाई गई इस बाइक में 24 कैरेट सोने से मढ़ा हुआ फ्रेम, मगरमच्छ की खाल से बनी काठी और रत्न जड़ित प्रतीक चिन्ह हैं। 600 ब्लैक डायमंड और 500 सुनहरे नीलम से इस बाइक का लोगो बनाया गया है, जो अपने आप में अनूठा है। हेडट्यूब के पीछे आर्टिस्ट के हस्ताक्षर से बना एक सोने का टुकड़ा लगा है, जो इसे और भी आकर्षक बनाता है। इस बाइक की कीमत 1 मिलियन डॉलर (8.80 करोड़ रुपए) है।

8- डॉज टॉमहॉक V10 सुपरबाइक (Dodge Tomahawk V10 Superbike) 

V10 इंजन वाली इस अनोखी सुपरबाइक को पारंपरिक मोटरसाइकिल से हटकर दो पहियों वाली कॉन्सेप्ट कार कहना ज्यादा सही होगा। इस शानदार बाइक की कीमत 5,50,000 डॉलर (4.84 करोड़ रुपए) है।

9- ट्रेक बटरफ्लाई मैडोन (Trek Butterfly Madone)

डेमियन हर्स्ट द्वारा डिजाइन की गई इस बाइक में असली तितली के पंख लगे हैं और इसका इस्तेमाल मूल रूप से लांस आर्मस्ट्रांग ने 2009 में टूर डी फ्रांस में किया था। इसकी कीमत 5 लाख डॉलर (4.40 करोड़ रुपए) है। इसकी असाधारण कीमत की मुख्य वजह हर्स्ट द्वारा बनाई गई एक अनूठी कलाकृति भी है।

10- कर्टिस 1 (Curtiss 1)

लुइसियाना स्थित कर्टिस मोटरसाइकिल्स का नाम ग्लेन कर्टिस के नाम पर रखा है, जो इस बाइक कंपनी के फाउंडर भी हैं। इस बाइक का प्रोडक्शन 1902 में शुरू हुआ था। 83,000 डॉलर की शुरुआती कीमत वाली कर्टिस 1 को खासतौर पर हाथ से बनाया गया था। खरीदार इसे अपनी पसंद के अनुसार फैक्ट्री में ही तैयार करवाते हैं, इसलिए इसकी कोई भी दो बाइक एक जैसी नहीं मिलेंगी। इस बाइक की कीमत 1,20,000 डॉलर (1.05 करोड़ रुपए) है।

ये भी पढ़ें : कुत्ता, जिसकी कीमत में आ जाएंगी 20 मर्सडीज...जानें किसके पास

 

PREV

अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

Read more Articles on

Recommended Stories

पुतिन अब तक एक बार भी पाकिस्तान क्यों नहीं गए? पाक एक्सपर्ट ने खुद गिनाई वजह
13 लोगों के हत्यारे को पीड़ित के 13 वर्षीय रिश्तेदार ने 80 हजार लोगों के सामने दी फांसी