
वर्ल्ड डेस्क। अमेरिका के नव निर्वाचित राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रम्प सोमवार को शपथ लेंगे। राष्ट्रपति के रूप में अपने दूसरे कार्यकाल के पहले दिन वह 50 से अधिक आदेशों पर साइन करने वाले हैं।
ट्रम्प सोमवार दोपहर (स्थानीय समय अनुसार) को वाशिंगटन डीसी के कैपिटल वन एरिना में आयोजित एक समारोह में शपथ लेंगे। इसके बाद वह सार्वजनिक रूप से 50 से अधिक आदेशों पर साइन करेंगे। जानें वे क्या हो सकते हैं।
पदभार ग्रहण करते ही डोनाल्ड ट्रम्प अपने चुनावी वादों को पूरा करने के लिए कई आदेश जारी करेंगे। वह जो बाइडेन के समय के कार्यक्रमों को उलटने और फेडरल वर्कफोर्स के पुनर्गठन से जुड़े आदेशों पर साइन करेंगे। ट्रम्प अमेरिका और मैक्सिको की सीमा पर राष्ट्रीय आपातकाल की घोषणा वाले आदेश पर साइन करने वाले हैं। उन्होंने अपने दूसरे कार्यकाल में अवैध इमिग्रेशन पर फोकस करने का वादा किया है।
यह भी पढ़ें- शपथ ग्रहण करते ही डोनाल्ड ट्रम्प करेंगे ये बड़ा काम, भारत पर भी होगा असर
रविवार को विजयी रैली में ट्रंप ने कहा, "आप ऐसे कार्यकारी आदेश देखेंगे जो आपको बेहद खुश कर देंगे। कल शाम को सूरज ढलने तक हमारी सीमाओं पर आक्रमण रुक जाएगा।"
डोनाल्ड ट्रम्प अमेरिका में महंगाई कम करने से जुड़े आदेश जारी कर सकते हैं। वह जलवायु-संबंधी तत्वों को पैसे देना बंद करना चाहते हैं। 1974 के इंपाउंडमेंट कंट्रोल एक्ट के अनुसार कांग्रेस द्वारा अधिकृत धन के उपयोग की जरूरत है। ट्रम्प इसे चुनौती दे सकते हैं। एक फ्लैशपॉइंट हो सकता है। इसके चलते कानूनी विवाद पैदा हो सकते हैं।
ट्रम्प "शेड्यूल एफ" प्रस्ताव को बहाल कर सकते हैं। इसके तहत हजारों संघीय सिविल सेवा नौकरियों को फिर से वर्गीकृत किया जाना है। इसे ट्रम्प के पहले कार्यकाल के अंत में अपनाया गया था। वर्गीकरण के बाद कर्मचारियों के स्थान पर ऐसे लोगों को नियुक्त करना आसान होगा जो उनके एजेंडे का समर्थन करते हैं।
ट्रंप ने पदभार संभालते ही रिकॉर्ड संख्या में कार्यकारी आदेश जारी करने की योजना बनाई है। एनबीसी न्यूज के "मीट द प्रेस" के साथ इंटरव्यू में उन्होंने कहा कि सोमवार की गतिविधियां राष्ट्रपति के आचरण के लिए एक नया मानक स्थापित करेंगी। उन्होंने कहा, "हमें अपने देश को उचित दिशा में ले जाना है।"
अंतरराष्ट्रीय राजनीति, ग्लोबल इकोनॉमी, सुरक्षा मुद्दों, टेक प्रगति और विश्व घटनाओं की गहराई से कवरेज पढ़ें। वैश्विक संबंधों, अंतरराष्ट्रीय बाजार और बड़ी अंतरराष्ट्रीय बैठकों की ताज़ा रिपोर्ट्स के लिए World News in Hindi सेक्शन देखें — दुनिया की हर बड़ी खबर, सबसे पहले और सही तरीके से, सिर्फ Asianet News Hindi पर।