MalayalamNewsableKannadaKannadaPrabhaTeluguTamilBanglaHindiMarathiMyNation
Add Preferred SourceGoogle-icon
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • ताज़ा खबर
  • न्यूज
  • GK
  • फोटो गैलरी
  • राज्य
  • मनोरंजन
  • लाइफस्टाइल
  • बिज़नेस
  • वीडियो
  • खेल
  • धर्म
  • ज्योतिष
TRENDING :
US Iran Sanctions
US visa interview halt
Assam Crime
Montana family shooting
Global News Snapshot
Roorkee Double Murder
US-Iran tensions
Toxic Advance Booking
Supreme Court TMC Case
Bihar BPSC Student Protest Patna
Bihar BPSC Protest
Govinda Son Wedding Rumours
Kriti Sanon's Raksha Bandhan Ad Controversy
Gujarat Mumbai drug smuggling
Maharashtra hill tragedy
LPG Cylinder New Rule
Chandra Grahan 2026 Date & Time
H-1B visa fee hike
Delhi Weather Update
Amazon Datura sale
Mumbai Rustomjee Crown Demolition
Gwalior kissing car
US sanctions on Iran
Global News Snapshot
Batwara 1947 Box Office Collection
Aaj Ka Rashifal
Bihar & Jharkhand Weather
  • Home
  • News
  • Trump Trade Policy: अमेरिका ने भारत-चीन-EU के खिलाफ शुरू की नई जांच, भारतीय कारोबार पर कितना असर?

Trump Trade Policy: अमेरिका ने भारत-चीन-EU के खिलाफ शुरू की नई जांच, भारतीय कारोबार पर कितना असर?

US Trade War Alert: अमेरिका ने भारत, चीन और EU समेत कई देशों की ट्रेड प्रैक्टिस की नई जांच शुरू की है। सेक्शन 301 के तहत नए टैरिफ लग सकते हैं। क्या इससे भारतीय एक्सपोर्ट और भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर बड़ा असर पड़ेगा?

4 Min read
Author : Surya Prakash Tripathi
Published : Mar 12 2026, 08:09 AM IST
Share this Photo Gallery
  • FB
  • TW
  • Linkdin
  • Whatsapp
  • GNFollow Us
17
Image Credit : X

US-India Trade News: दुनिया की अर्थव्यवस्था में एक बार फिर हलचल मच गई है। अमेरिका ने भारत, चीन और यूरोपीय यूनियन (EU) जैसे बड़े ट्रेडिंग पार्टनर्स के खिलाफ गलत ट्रेड प्रैक्टिस (Unfair Trade Practices) की नई जांच शुरू कर दी है। सवाल यह उठ रहा है कि क्या इस जांच के बाद भारतीय एक्सपोर्ट पर नए टैरिफ लग सकते हैं और क्या इससे भारत-अमेरिका व्यापार संबंधों पर असर पड़ेगा? यह कदम ऐसे समय पर उठाया गया है जब अमेरिकी टैरिफ पॉलिसी को लेकर अदालत में भी विवाद चल रहा था। अब नई जांच के कारण अंतरराष्ट्रीय व्यापार में तनाव बढ़ने की आशंका जताई जा रही है।

Add Asianetnews Hindi as a Preferred SourcegooglePreferred
27
Image Credit : X

क्या है अमेरिका की नई टैरिफ जांच और इसमें भारत क्यों शामिल है?

अमेरिका के ट्रेड रिप्रेजेंटेटिव जैमीसन ग्रीर ने बताया कि यह जांच Trade Act 1974 के Section 301 के तहत शुरू की गई है। इस कानून का इस्तेमाल अमेरिका तब करता है जब उसे लगता है कि कोई देश अनुचित व्यापारिक नीतियों का इस्तेमाल कर रहा है।

इस जांच में भारत के अलावा चीन, यूरोपीय यूनियन, जापान, दक्षिण कोरिया और मैक्सिको जैसे बड़े देश भी शामिल हैं। अमेरिका का कहना है कि कुछ देशों में मैन्युफैक्चरिंग सेक्टर में जरूरत से ज्यादा उत्पादन हो रहा है, जिससे वैश्विक बाजार में असंतुलन पैदा हो रहा है।

Related Articles

Related image1
US New Tariff on India: भारत सहित इन 2 देशों पर भयंकर टैरिफ, ट्रंप ने कहा- अब खत्म होगा इनकम टैक्स
Related image2
India US Tariff War: टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप के मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- भारत और ब्राजील को दुरुस्त करने....
37
Image Credit : X

क्या भारतीय एक्सपोर्ट पर बढ़ सकता है टैरिफ का दबाव?

अगर जांच में किसी देश की ट्रेड प्रैक्टिस गलत पाई जाती है तो अमेरिका उस देश के उत्पादों पर अतिरिक्त टैरिफ लगा सकता है। रिपोर्ट्स के मुताबिक, अभी भारतीय सामानों पर करीब 10% टैरिफ लागू है, जिसे बढ़ाकर 15% तक किया जा सकता है। इसका असर खास तौर पर दो बड़े सेक्टर पर पड़ सकता है:

  • फार्मास्यूटिकल्स (दवा उद्योग)
  • टेक्सटाइल और गारमेंट्स

ये दोनों सेक्टर भारत के लिए बड़े एक्सपोर्ट सेक्टर हैं। अगर टैरिफ बढ़ता है तो भारतीय कंपनियों के लिए अमेरिकी बाजार में प्रतिस्पर्धा करना मुश्किल हो सकता है।

47
Image Credit : X

क्या भारत-अमेरिका ट्रेड डील पर पड़ सकता है असर?

भारत और अमेरिका के बीच एक अंतरिम ट्रेड डील पर बातचीत चल रही थी, लेकिन हालिया घटनाओं के बाद इस पर अनिश्चितता बढ़ गई है। रिपोर्ट के मुताबिक, इस समझौते को लेकर होने वाली एक अहम बैठक भी फिलहाल टाल दी गई है। हालांकि, अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप ने कहा है कि ट्रेड डील अभी खत्म नहीं हुई है और दोनों देशों के बीच बातचीत जारी रहेगी।

57
Image Credit : X

अमेरिका और किन देशों की जांच कर रहा है?

अमेरिका की इस नई जांच में भारत के अलावा कई अन्य देशों को भी शामिल किया गया है। इनमें ताइवान, वियतनाम, थाईलैंड, मलेशिया, कंबोडिया, सिंगापुर, इंडोनेशिया, बांग्लादेश, स्विट्जरलैंड और नॉर्वे शामिल हैं। दिलचस्प बात यह है कि अमेरिका का दूसरा सबसे बड़ा ट्रेडिंग पार्टनर कनाडा इस जांच के दायरे में नहीं है।

67
Image Credit : X

क्या यह कदम नए ग्लोबल ट्रेड वॉर की शुरुआत है?

विशेषज्ञों का मानना है कि अगर अमेरिका ने बड़े पैमाने पर नए टैरिफ लगाए तो यह वैश्विक व्यापार में एक नई प्रतिस्पर्धा और तनाव पैदा कर सकता है। इससे सप्लाई चेन और एक्सपोर्ट-इम्पोर्ट पर भी असर पड़ सकता है। अमेरिकी प्रशासन का कहना है कि उसका मकसद अमेरिकी मैन्युफैक्चरिंग को बचाना और ट्रेड डेफिसिट कम करना है। इसके लिए उनके पास कई कानूनी और आर्थिक उपाय मौजूद हैं।

77
Image Credit : X

आगे क्या हो सकता है?

  • अमेरिका ने इस जांच के लिए एक तेज़ टाइमलाइन तय की है।
  • 15 अप्रैल तक पब्लिक कमेंट्स लिए जाएंगे
  • 5 मई को पब्लिक हियरिंग हो सकती है
  • इसके बाद ही यह साफ होगा कि किन देशों पर नए टैरिफ लगाए जाएंगे।

फिलहाल सबसे बड़ा सवाल यही है कि क्या अमेरिका की इस जांच से भारत के एक्सपोर्ट पर बड़ा असर पड़ेगा, या दोनों देशों के बीच कोई नया समझौता हो जाएगा? आने वाले कुछ महीनों में इसका जवाब सामने आ सकता है, लेकिन इतना तय है कि वैश्विक व्यापार की राजनीति एक बार फिर गर्म होती दिख रही है।

Asianet News Hindi पर पढ़ें देशभर की सबसे ताज़ा National News in Hindi, जो हम खास तौर पर आपके लिए चुनकर लाते हैं। दुनिया की हलचल, अंतरराष्ट्रीय घटनाएं और बड़े अपडेट — सब कुछ साफ, संक्षिप्त और भरोसेमंद रूप में पाएं हमारी World News in Hindi कवरेज में। अपने राज्य से जुड़ी खबरें, प्रशासनिक फैसले और स्थानीय बदलाव जानने के लिए देखें State News in Hindi, बिल्कुल आपके आसपास की भाषा में। उत्तर प्रदेश से राजनीति से लेकर जिलों के जमीनी मुद्दों तक — हर ज़रूरी जानकारी मिलती है यहां, हमारे UP News सेक्शन में। और Bihar News में पाएं बिहार की असली आवाज — गांव-कस्बों से लेकर पटना तक की ताज़ा रिपोर्ट, कहानी और अपडेट के साथ, सिर्फ Asianet News Hindi पर।

About the Author

SP
Surya Prakash Tripathi
सूर्य प्रकाश त्रिपाठी। 20 जुलाई 2003 से पत्रकारिता के क्षेत्र में कार्यरत। कुल 22 साल का अनुभव। 19 फरवरी 2024 से एशियानेट न्यूज हिंदी के साथ जुड़े हुए हैं। पत्रकारिता में परास्नातक की डिग्री के साथ इन्होंने डबल MA LLB भी किया हुआ है। इन्होंने क्राइम, धर्म और राजनीति के साथ सामाजिक मुद्दों पर लिखने की रुचि है। हिंदी दैनिक आज, डेली न्यूज एक्टिविस्ट, अमर उजाला, दैनिक भास्कर डिजिटल (DB DIGITAL) जैसे मीडिया संस्थानों में भी सूर्या सेवाएं दे चुके हैं।
विश्व समाचार
विश्व राजनीति
ईरान इजराइल वॉर
अमेरिका
डोनाल्ड ट्रम्प

Latest Videos
Recommended Stories
Recommended image1
Delhi Rains: नई संसद में टपका पानी, रेणुका चौधरी का तंज- 'वोट नहीं, नाव चाहिए'
Recommended image2
क्या है US Operation Economic Outcast? 4 भारतीय कंपनियां, 3 नागरिक निशाने पर, ईरान से कारोबार बैन
Recommended image3
US Visa Interview: दुनिया भर में अपॉइंटमेंट पर रोक! Trump ने अचानक क्यों लिया फैसला?
Recommended image4
Work Culture: बॉस हो तो ऐसा! छुट्टी मांगने पर बस 'Take Care' लिखकर जीत लिया इंटरनेट का दिल
Recommended image5
Gurugram Rain: ट्रैफिक में फंसी कैब, बंद हुआ रास्ता तो छत पर खुला लैपटॉप! वीडियो देख हंस पड़े लोग
Related Stories
Recommended image1
US New Tariff on India: भारत सहित इन 2 देशों पर भयंकर टैरिफ, ट्रंप ने कहा- अब खत्म होगा इनकम टैक्स
Recommended image2
India US Tariff War: टैरिफ विवाद के बीच ट्रंप के मंत्री ने दिया विवादित बयान, कहा- भारत और ब्राजील को दुरुस्त करने....
NEWS
Hindi NewsLatest News in HindiWorld News in HindiBreaking News in HindiTechnology News in HindiAuto News in HindiToday News in HindiNational News in Hindi
SPORTS
Sports News in HindiCricket News in Hindi
ENTERTAINMENT
Bollywood News in HindiEntertainment News in HindiTV News in HindiSouth Cinema NewsBhojpuri News
BUSINESS
Business News in HindiMoney News in Hindi
CAREER
Sarkari NaukriSarkari YojanaCareer News in Hindi
ASTROLOGY
Aaj Ka RashifalRashifal in HindiTarot Card ReadingNumerology in HindiReligion News in Hindi
STATES
Rajasthan News in HindiUP News in HindiUttarakhand News in HindiDelhi News in HindiMaharashtra News in HindiPunjab News in HindiMP News in HindiBihar News in HindiJharkhand News in HindiHaryana News in HindiChhattisgarh News in Hindi
Asianet
Follow us on
  • Facebook
  • Twitter
  • whatsapp
  • YT video
  • insta
  • Download on Android
  • Download on IOS
  • About Website
  • Terms of Use
  • Privacy Policy
  • CSAM Policy
  • Complaint Redressal - Website
  • Compliance Report Digital
  • Investors
© Copyright 2026 Asianxt Digital Technologies Private Limited (Formerly known as Asianet News Media & Entertainment Private Limited) | All Rights Reserved